कोलंबिया के दक्षिणी अमेजन इलाके में सोमवार को सेना का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसमें सवार 125 लोगों में से कम से कम 66 लोगों की मौत हो गई है। यह घटना कोलंबियाई वायु सेना के हाल के इतिहास की सबसे घातक दुर्घटनाओं में से एक थी।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
कोलंबिया के दक्षिणी अमेजन इलाके में सोमवार को सेना का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसमें सवार 125 लोगों में से कम से कम 66 लोगों की मौत हो गई है। यह घटना कोलंबियाई वायु सेना के हाल के इतिहास की सबसे घातक दुर्घटनाओं में से एक थी। दुर्घटना के मलबे और राख के बीच अभी भी लगभग दो दर्जन लोग लापता हैं। पुटुमायो विभाग के गवर्नर जॉन गैब्रियल मोलिना ने बताया कि 66 लोग मारे गए, कई लोग घायल हुए और 21 लोग लापता हैं।
कब और कैसे हुई दुर्घटना
रक्षा मंत्री पेड्रो सांचेज ने एक्स पर बताया कि यह दुर्घटना तब हुई, जब लॉकहीड मार्टिन द्वारा निर्मित हरक्यूलिस सी-130 परिवहन विमान पेरू की सीमा पर स्थित प्यूर्टो लेगुइजामो से उड़ान भर रहा था। उन्होंने यह भी कहा कि मरने वालों और घायल लोगों के आंकड़े बदल भी सकते हैं।
विमान में आग लग गई
जब विमान उड़ान भर रहा था तो रनवे के आखिर के पास उसे किसी चीज से टक्कर लगी। इसके बाद जब विमान नीचे गिर रहा था तो उसका एक पंख एक पेड़ से टकरा गया। उन्होंने आगे बताया कि इस दुर्घटना के कारण विमान में आग लग गई और उसमें रखे कुछ विस्फोटक उपकरण फट गए।
घटना का वीडियो वायरल
इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दूरदराज के इस इलाके के रहने वाले लोग सबसे पहले बचाव कार्य के लिए आगे आते हुए और कुछ लोग अपनी मोटरसाइकिलों पर घायल सैनिकों को बिठाकर कच्ची सड़क पर तेजी से दौड़ते हुए देखे जा सकते हैं। बाद में सेना के वाहन भी वहां पहुंचे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
इथियोपिया की बेदरिया अदेम ने शादी के 12 साल बाद प्राकृतिक रूप से 5 बच्चों को जन्म दिया। जानें 5.5 करोड़ में से एक इस दुर्लभ मेडिकल केस के बारे में।
अमेरिका ने चीन और हांगकांग समेत 10 व्यक्तियों और कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। ट्रंप का आरोप है कि ईरान को शाहिद ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम में इस्तेमाल होने वाले हथियारों के पुर्जे और कच्चा माल खरीदने में मदद की है।
राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा और डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात के बाद साफ हुआ कि अमेरिका का क्यूबा पर हमले का इरादा नहीं है। जानें क्या रही प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें और नए प्रतिबंधों का असर।
अमेरिकी ट्रेड कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की टैरिफ रणनीति को एक और झटका दिया है। कोर्ट ने फैसला सुनाया कि उनके हालिया 10 फीसदी अस्थायी वैश्विक शुल्क 1970 के दशक के एक व्यापार कानून के तहत गलत हैं, लेकिन इन शुल्कों पर रोक केवल दो निजी आयातकों और वाशिंगटन राज्य के लिए लगाई है।
भारत मई में 14-15 को ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक की मेजबानी करेगा। ईरानी उप-विदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी और रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के शामिल होने की उम्मीद
डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने का अल्टीमेटम देते हुए बमबारी की धमकी दी है। जानें क्या है व्हाइट हाउस का शांति प्रस्ताव और इसमें चीन-पाकिस्तान की क्या भूमिका है।
होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव बढ़ा। फ्रांस के जहाज सैन एंटोनियो पर हमला, कई घायल। राष्ट्रपति ट्रम्प ने प्रोजेक्ट फ्रीडम रोका। जानें UNSC और भारत की प्रतिक्रिया
अरब सागर में जनरेटर खराब होने से फंसे भारतीय मर्चेंट वेसल 'गौतम' की पाकिस्तानी नौसेना ने सहायता की। 7 क्रू मेंबर्स के साथ बहते हुए जहाज को अब भारतीय तटरक्षक बल सुरक्षित लाने में जुटा है।
मध्य पूर्व में तनाव के बीच अमेरिकी वायुसेना का बोइंग केसी-135 स्ट्रैटोटैंकर विमान फारस की खाड़ी के ऊपर लापता हो गया है। गायब होने से पहले विमान ने 7700 इमरजेंसी सिग्नल भेजा था। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में नेशनल मॉल के पास एक हथियारबंद संदिग्ध और सीक्रेट सर्विस के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद व्हाइट हाउस को कुछ समय के लिए लॉकडाउन पर रखा गया। इस दौरान संदिग्ध कुछ दूर पैदल भागा और हथियार निकाला और हमारे एजेंटों और अधिकारियों की ओर गोली चला दी।