इजराइल के चुनाव में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और विपक्षी नेता गादी आइजनकोट, दोनों बहुमत से दूर रह गए हैं। 90.9 फीसदी वोटों की गिनती के बाद नेतन्याहू का गठबंधन 53 सीटों और आइजनकोट का विपक्षी गठबंधन 48 सीटों पर आगे है। वहीं, अरब पार्टियों को कुल 19 सीटें मिलती दिख रही हैं।

आइजनकोट का विपक्षी गठबंधन 48 सीटों पर आगे
अरब पार्टियों को कुल 19 सीटें मिलती दिख रही
तेल अवीव। स्टार समचार वेब
इजराइल के चुनाव में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और विपक्षी नेता गादी आइजनकोट, दोनों बहुमत से दूर रह गए हैं। 90.9 फीसदी वोटों की गिनती के बाद नेतन्याहू का गठबंधन 53 सीटों और आइजनकोट का विपक्षी गठबंधन 48 सीटों पर आगे है। वहीं, अरब पार्टियों को कुल 19 सीटें मिलती दिख रही हैं। सरकार बनाने के लिए संसद की 120 सीटों में से कम से कम 61 सीटें जरूरी हैं। ऐसे में अरब पार्टियां किंगमेकर बन सकती हैं। दूसरी ओर, आज सुबह डबल-एनवेलप बैलेट की गिनती शुरू हो गई है। इन 5 लाख वोटों से संसद की सीटों का अंतिम बंटवारा बदल सकता है। डबल-एनवेलप बैलेट का इस्तेमाल उन लोगों के वोटों के लिए होता है जिन्होंने अपने तय मतदान केंद्र से अलग जगह पर वोट डाला। इनमें सैनिक, राजनयिक, पुलिसकर्मी और विस्थापित लोग शामिल हैं।
दोबारा चुनाव की नौबत नहीं आएगी
इजराइल के राष्ट्रपति ने उम्मीद जताई है कि चुनाव में कड़े मुकाबले के बावजूद देश में दोबारा चुनाव कराने की नौबत नहीं आएगी। चुनाव में किसी भी पक्ष को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। ऐसे में नेतन्याहू और विपक्षी नेता सरकार बनाने के विकल्प तलाश रहे हैं। इस स्थिति में अरब पार्टियां अहम भूमिका निभा सकती हैं। उनके समर्थन से ही किसी गठबंधन को बहुमत तक पहुंचने में मदद मिल सकती है।
बनी रहेगी वोट की गोपनीयता
मतदाता अपना पसंदीदा पार्टी का पर्चा एक छोटे लिफाफे में डालता है। इस लिफाफे को दूसरे लिफाफे में रखा जाता है, जिस पर मतदाता की पहचान से जुड़ी जानकारी होती है। चुनाव अधिकारी जांचते हैं कि मतदाता ने दूसरी जगह वोट तो नहीं डाला। जांच के बाद बाहरी लिफाफा हटा दिया जाता है और अंदर वाला लिफाफा बिना मतदाता की पहचान के खोला जाता है। इससे वोट की गोपनीयता बनी रहती है।
जिस पार्टी को ज्यादा वोट, उसे ज्यादा सीटें
इजराइल में लोग किसी नेता को नहीं, बल्कि उसकी पार्टी को वोट देते हैं। चुनाव से पहले हर पार्टी अपने उम्मीदवारों की एक सूची बनाती है। पूरे देश में पार्टी को मिले वोटों के आधार पर तय होता है कि उसे संसद में कितनी सीटें मिलेंगी। लेकिन संसद में सीट पाने के लिए एक शर्त है। किसी पार्टी को कुल वैध वोटों में से कम से कम 3.25% वोट हासिल करने होते हैं। इससे कम वोट मिलने पर पार्टी को संसद में कोई सीट नहीं मिलती। पार्टी के कौन से उम्मीदवार सांसद बनेंगे, इसका फैसला उम्मीदवारों की लिस्ट से होता है। हर पार्टी चुनाव से पहले अपने उम्मीदवारों की एक लिस्ट जारी करती है। अगर किसी पार्टी को 20 सीटें मिलती हैं, तो लिस्ट में पहले 20 नंबर पर मौजूद उम्मीदवार सांसद बन जाएंगे।
नेतन्याहू के चीफ ऑफ स्टाफ को पद से हटाया जा सकता है
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यवाहक चीफ ऑफ स्टाफ इडो नॉर्डेन को पद से हटाया जा सकता है। चीफ ऑफ स्टाफ प्रधानमंत्री के कामकाज में मदद करता है और उनकी बैठकों व जरूरी फैसलों के बीच तालमेल संभालता है। चैनल 13 की रिपोर्ट के मुताबिक, नेतन्याहू उनके काम से खुश नहीं हैं और उनके विकल्प की तलाश कर रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि नॉर्डेन को कई अहम बैठकों से भी दूर रखा गया है। हालांकि, प्रधानमंत्री कार्यालय ने इन खबरों को गलत बताया है। नॉर्डेन ने अप्रैल में यह जिम्मेदारी संभाली थी।

इजराइल के चुनाव में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और विपक्षी नेता गादी आइजनकोट, दोनों बहुमत से दूर रह गए हैं। 90.9 फीसदी वोटों की गिनती के बाद नेतन्याहू का गठबंधन 53 सीटों और आइजनकोट का विपक्षी गठबंधन 48 सीटों पर आगे है। वहीं, अरब पार्टियों को कुल 19 सीटें मिलती दिख रही हैं।
स्पेन की राजधानी मैड्रिड को अंडालूसिया से जोड़ने वाली हाई-स्पीड रेल लाइन पर दो ट्रेनें आपस में टकरा गईं। इस भीषण हादसे में कम से कम 39 लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं।
इजराइल में संसदीय चुनाव के मतदान के बाद वोटों की गिनती जारी है। मतगणना के शुरुआती रुझानों में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। चुनाव पूर्व आए ओपिनियन पोल्स में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की हार की संभावना जताई गई थी, लेकिन रुझानों में उनका गठबंधन बढ़त बनाए हुए है।
संयुक्त अरब अमीरात ने फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार और फ्लाइट एफ-1073 के क्रू को उनके साहस और यात्रियों की जान बचाने के लिए सम्मानित किया है। यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने उन्हें फर्स्ट-क्लास आर्डर आफ जायद द्वितीय से नवाजा।
स्विट्जरलैंड की पूर्व मॉडल बीट्रिस क्यूल ने अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर 1993 में न्यूयॉर्क के प्लाजा होटल में रेप का गंभीर आरोप लगाया है। अमेरिकी संसद की रिपोर्ट में खुलासे से मचा हड़कंप।
इजरायल में चुनाव को लेकर सियासी चर्चा तेज है। आज इजरायल में वोटिंग हो रही है और आज ही नतीजे आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इजरायल में वोटिंग के लिए लगभग 67 हजार से ज्यादा इजरायली दूसरे देशों से आए हैं। 7 अक्टूबर, 2023 को हुए हमास हमले और उसके बाद गाजा, लेबनान और ईरान में चली जंग के बाद यह पहला राष्ट्रीय चुनाव है।
इजरायल में 27 अक्टूबर को 120 सीटों वाली संसद (नेसेट) के लिए मतदान होने जा रहा है। जानिए मौजूदा सत्ता-विपक्ष के आंकड़े, पूर्व सेना प्रमुख गादी आइजेनकोट की चुनौती, ओपिनियन पोल के अनुमान और चुनाव के मुख्य मुद्दे।
ब्राजील में 80 साल के लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने चौथी बार राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के समर्थक फ्लावियो बोल्सोनारो को हराया है। लूला ने 2022 के चुनाव में फ्लावियो के पिता और ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो को भी हराया था।
फ्रांस में बढ़ती महंगाई और शिक्षा के मुद्दों पर हो रहे हिंसक प्रदर्शनों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुली बॉर्डर नीतियों को जिम्मेदार ठहराया है।
फ्रांस में महंगाई, स्कूलों की बदहाली और पुलिस की सख्ती के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन देखने को मिले। पेरिस समेत देश के कई प्रमुख शहरों में लाखों लोग सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह