मिथिलांचल की बेटी और भारतीय वायुसेना की होनहार फाइटर पायलट स्क्वाड्रन लीडर भावना कंठ ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। भावना ने ग्वालियर स्थित भारतीय वायुसेना के प्रतिष्ठित टैक्टिक्स एंड एयर कॉम्बैट डेवलपमेंट एस्टेब्लिशमेंट से फाइटर कॉम्बैट लीडर कोर्स सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।

ग्वालियर में पूरा किया वायुसेना का सबसे कठिन फाइटर कॉम्बैट लीडर कोर्स
महत्व: सीधे हवाई युद्ध का नेतृत्व करने और रणनीतियां बनाने में होंगी सक्षम
ग्वालियर/दरभंगा। स्टार समाचार वेब
मिथिलांचल की बेटी और भारतीय वायुसेना की होनहार फाइटर पायलट स्क्वाड्रन लीडर भावना कंठ ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। भावना ने ग्वालियर स्थित भारतीय वायुसेना के प्रतिष्ठित टैक्टिक्स एंड एयर कॉम्बैट डेवलपमेंट एस्टेब्लिशमेंट से फाइटर कॉम्बैट लीडर कोर्स सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। इस कठिन और प्रतिष्ठित कोर्स को पूरा करने के साथ ही वह देश की पहली महिला टॉप गन बन गई हैं। अब भावना न केवल फाइटर जेट उड़ाएंगी, बल्कि हवाई युद्ध में वायुसेना की टुकड़ियों का नेतृत्व करने और रणनीतिक संचालन की जिÞम्मेदारी भी संभालेंगी।

टॉप गन और ग्वालियर का टीएडीसीई
टॉप गन कोई पद या रैंक नहीं, बल्कि भारतीय वायुसेना के फाइटर कॉम्बैट लीडर कोर्स को सफलता पूर्वक पूरा करने वाले चुनिंदा उत्कृष्ट फाइटर पायलटों को दी जाने वाली एक प्रतिष्ठित पहचान है। ग्वालियर स्थित टीएडीसीई भारतीय वायुसेना का सर्वोच्च फाइटर टैक्टिक्स संस्थान है। इसे प्रेसिडेंट्स स्टैंडर्ड सम्मान भी मिल चुका है।
अव्वल दर्जे का युद्ध कौशल
टीएडीसीई में केवल उन चुनिंदा पायलटों को प्रवेश मिलता है जिनका उड़ान कौशल, रणनीतिक समझ और युद्ध कौशल अव्वल दर्जे का होता है। यहां से ग्रेजुएट होने वाले अधिकारी अपने-अपने स्क्वाड्रनों में जाकर युद्ध नीतियां तैयार करते हैं और अन्य पायलटों को उन्नत प्रशिक्षण देते हैं।
आसमान छूने की जिद: मथुरा रिफाइनरी में कार्यरत भावना के पिता इंजीनियर तेजनारायण कंठ और माता राधा देवी की बेटी ने बचपन से ही आसमान छूने की जिद पाल रखी थी।
प्रारंभिक शिक्षा: भावना की शुरुआती और 12वीं तक की पढ़ाई बेगूसराय में हुई। इसके बाद वह कोटा गईं और अपनी कड़ी मेहनत के बल पर वायुसेना के लिए चुनी गईं।
पहला सपना पूरा: अंबाला एयरबेस से अकेले मिग-21 फाइटर विमान उड़ाकर उन्होंने अपने बचपन के सपने को साकार किया था।
गणतंत्र दिवस का गौरव: वह गणतंत्र दिवस परेड की झांकी में शामिल होने वाली पहली महिला फाइटर पायलट भी रह चुकी हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवा संकल्प अभियान के तहत वाराणसी से वडनगर की प्रेरक यात्रा पर निकले युवाओं के दल से खास संवाद किया। इस दौरान युवाओं ने रास्ते में मिले जन-आशीर्वाद, जमीनी अनुभवों और सेवा कार्यों की अपनी अनूठी कहानियों को प्रधानमंत्री के साथ साझा किया।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यूपीआई भुगतान पर लगने वाले मर्चेंट डिस्काउंट रेट शुल्क को लेकर स्थिति पूरी तरह साफ कर दी है। वित्त मंत्री ने स्पष्ट किया कि यह कोई टैक्स, सेस या सरचार्ज नहीं है और इससे मिलने वाली राशि भारत सरकार के समेकित कोष में नहीं जाती।
बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने चुनाव आयोग में मतभेद और फॉर्म-6 में बदलाव के दावों को खारिज किया। साथ ही राहुल गांधी की राजनीतिक स्थिति पर भी तीखी टिप्पणी की। पढ़ें पूरी खबर विस्तार से।
राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग और बीजेपी पर वोट चोरी और चुनावी धांधली के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि देश में एंटी इनकंबेंसी का नियम बीजेपी पर लागू क्यों नहीं होता? जानिए इस प्रेस कॉन्फ्रेंस की सभी बड़ी बातें।
नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर जेवर के पास बुधवार रात एक चलती स्लीपर AC बस में आग लगने से 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई। बस दिल्ली से महोबा जा रही थी।
चुनाव आयोग के भीतर SIR विवाद और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस के देशव्यापी आंदोलन, मुख्य मांगों और विरोध प्रदर्शन के पूरे प्लान की पूरी जानकारी पढ़ें।
द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के बाद कॉकरोच जनता पार्टी ने चुनाव आयोग पर गंभीर सवाल उठाए हैं। ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर (SIR) को रोकने समेत तीन प्रमुख मांगें रखी गई हैं। पढ़ें पूरी खबर।
बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान अर्नब देर रात उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तटीय इलाकों से टकरा गया। लैंडफॉल के दौरान तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश और 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। तूफान के असर से कई राज्यों में जनजीवन प्रभावित हुआ है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सेवा संकल्प यात्रा में शामिल प्रतिभागियों से संवाद किया। उन्होंने यात्रियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि जीवन में सेवा ही हमारा मुख्य मकसद होना चाहिए। हमें सिर्फ उपदेशों से नहीं, बल्कि अपने आचरण और कर्मों से सेवा का संदेश देना है।
झारखंड के जमशेदपुर स्थित सोनारी मरीन ड्राइव पर गुरुवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित ट्रक ने एक स्विफ्ट डिजायर कार को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय की छोटी बेटी तृषा समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।