देश की राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आज इंडिया ब्लॉक द्वारा एक विशाल महारैली का आयोजन किया जा रहा है। इस विरोध प्रदर्शन में देश भर से 20 से अधिक विपक्षी दल शामिल हो रहे हैं।कांग्रेस पार्टी ने महारैली में 10 लाख लोगों के जुटने का बड़ा दावा किया है।

प्रदर्शन में देश भर से 20 से अधिक विपक्षी दल शामिल
एसआईआर और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन
रामलीला मैदान में सात हजार से अधिक जवान तैनात

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
देश की राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आज इंडिया ब्लॉक द्वारा एक विशाल महारैली का आयोजन किया जा रहा है। इस विरोध प्रदर्शन में देश भर से 20 से अधिक विपक्षी दल शामिल हो रहे हैं। रैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी समेत कई दिग्गज नेता शिरकत कर रहे हैं और सभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस पार्टी ने महारैली में 10 लाख लोगों के जुटने का बड़ा दावा किया है।
एसआई आर का विरोध
इस महारैली का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूचियों से नाम हटाने का विरोध करना और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करना है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने इस मौके पर कहा कि वोट देने का अधिकार जीने का अधिकार है और लाखों मतदाताओं के नाम हटाए जाने के खिलाफ हमारी यह लड़ाई लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए है।
सीसीटीवी से पुलिस कर रही निगरानी
प्रशासन ने किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए दिल्ली के चप्पे-चप्पे पर पुलिस और अर्धसैनिक बलों का कड़ा पहरा बैठा दिया है। मिंटो ब्रिज से इंडिया ब्लॉक का मार्च शुरू हो रहा है, जहां सुरक्षा बलों ने भारी बैरिकेडिंग की है। सेंट्रल दिल्ली के डीसीपी रोहित राजबीर के अनुसार, रामलीला मैदान और उसके आसपास के इलाकों की निगरानी के लिए 200 से 250 अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
कारोबार पर भारी असर की आशंका
इस राजनीतिक आयोजन को लेकर व्यापारिक जगत में गहरी चिंता देखने को मिल रही है। कन्फेडरेशन आॅफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री ने राहुल गांधी को चौथी बार पत्र लिखकर आगाह किया है कि इस रैली के कारण दिल्ली की 2.5 लाख दुकानें बंद रह सकती हैं। सीटीआई के चेयरमैन बृजेश गोयल के मुताबिक, रामलीला मैदान के 10 किलोमीटर के दायरे में आने वाले बाजारों और ट्रांसपोर्ट सेवाओं पर इसका व्यापक असर पड़ेगा।
व्यापारियों की बढ़ी चिंता
व्यापारी संगठनों का अनुमान है कि इस विरोध प्रदर्शन और आवाजाही बाधित होने से शहर के व्यापारियों को 10 से 12 हजार करोड़ तक का भारी व्यापारिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। गौरतलब है कि कैट के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के इन प्रमुख बाजारों में साल 2025 के दौरान दिवाली के त्योहारी सीजन की बिक्री 75,000 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई थी, ऐसे में मौजूदा समय में व्यापार का प्रभावित होना व्यापारियों के लिए चिंता का विषय बन गया है।

पंजाब के जालंधर में रविवार तड़के एक सड़क हादसे में, जन्मदिन की पार्टी से घर लौट रहे दो दोस्तों की जान चली गई। मृतकों में से एक, विदित ओलाक, गायक यो यो हनी सिंह का भतीजा था और पंजाबी म्यूजिक कंपनी स्पीड रिकॉर्ड्स के मालिक दिनेश का बेटा था।
देश की राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आज इंडिया ब्लॉक द्वारा एक विशाल महारैली का आयोजन किया जा रहा है। इस विरोध प्रदर्शन में देश भर से 20 से अधिक विपक्षी दल शामिल हो रहे हैं।कांग्रेस पार्टी ने महारैली में 10 लाख लोगों के जुटने का बड़ा दावा किया है।
उत्तर प्रदेश के रायबरेली में आज गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा हो गया। यहां श्रद्धालुओं से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में आठ से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें यूपीडा की एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां उपचार चल रहा है।
दो पैन कार्ड मामले में हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद रामपुर जेल से रिहा हुए सपा नेता आजम खान को ईडी (ED) ने तुरंत हिरासत में ले लिया। रिहाई के बाद आजम खान ने कहा कि क्या मुसलमान होना और यूनिवर्सिटी बनाना ही उनका गुनाह है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के एकता नगर में 400 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर यह सौगात दी गई है।
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान विवाह के बंधन में बंध गए हैं। स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत हुए इस समारोह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं।
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि सरदार पटेल के वोटों की चोरी कर नेहरू प्रधानमंत्री बने थे। जानें एसआईआर (SIR) और राहुल गांधी पर पात्रा के बड़े दावे।
न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज से पहले भारतीय टीम में बड़ा बदलाव हुआ है। चोटिल प्रसिद्ध कृष्णा की जगह तेज गेंदबाज आकिब नबी को शुरुआती तीन वनडे मैचों के लिए भी टीम में शामिल कर लिया गया है।
केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क (SAED) को पूरी तरह समाप्त कर दिया है। वहीं, डीजल और एटीएफ के निर्यात पर टैक्स बढ़ा दिया गया है। जानें क्या हैं नई दरें और इसके पीछे की वजह।
इंडिया गठबंधन ने मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर मॉक संसद आयोजित कर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग पेश किया। खरगे ने केंद्र सरकार पर वोटों की चोरी और संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप लगाया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह