×

ब्रिटेन की संसद में धीरेंद्र शास्त्री ने लगाया दरबार

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के कथावाचक और बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को ब्रिटेन की संसद में सम्मानित किया गया। उन्हें सांसदों के एक समूह द्वारा आयोजित विशेष कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था, जहां संसद परिसर के एक विशेष कक्ष में यह सम्मान समारोह आयोजित हुआ।

By: Arvind Mishra

Jul 17, 20252:20 PM

view14

view0

ब्रिटेन की संसद में धीरेंद्र शास्त्री ने लगाया दरबार

  • लंदन की संसद धीरेंद्र शास्त्री का किया सम्मान

  • विदेशी सांसदों को बागेश्वर धाम आने का न्यौता

    भोपाल। स्टार समाचार वेब

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के कथावाचक और बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को ब्रिटेन की संसद में सम्मानित किया गया। उन्हें सांसदों के एक समूह द्वारा आयोजित विशेष कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था, जहां संसद परिसर के एक विशेष कक्ष में यह सम्मान समारोह आयोजित हुआ। यह सम्मान बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर को मानवता के लिए उनके कार्यों, वैश्विक प्रेम, शांति और सामंजस्य के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए प्रदान किया गया। कार्यक्रम में यूके की सांसद सीमा मल्होत्रा, हैरो सिटी की मेयर अंजना पटेल, सांसद बॉब ब्लैकमैन और हाउस आॅफ लॉर्ड्स की सदस्य बारोनेस वर्मा मौजूद थीं। वहीं लंदन के संसद में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इस मौके पर संसद में बड़ी संख्या में सांसद और अन्य लोग मौजूद रहे। बाबा बागेश्वर ने लंदन में राम कथा और दिव्य दरबार का आयोजन भी किया। इस दौरान बड़ी संख्या में उनकी कथा सुनने भक्त पहुंचे। 

मानवता के कार्यों के लिए सम्मान

लंदन के हाउस आॅफ कॉमन्स में आयोजित इस विशेष समारोह में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भारत में गरीब कन्याओं के विवाह समारोह, हर दिन हजारों लोगों के लिए अन्नपूर्णा सेवा और जरूरतमंद मरीजों के लिए कैंसर अस्पताल निर्माण जैसे कार्यों की सराहना की गई। इस अवसर पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर ने कहा कि उनके सभी कार्यों की प्रेरणा भारतीय शास्त्रों और संस्कृति से मिलती है, जो नर को नारायण मानकर सेवा का संदेश देती है। उन्होंने लंदनवासियों को बागेश्वर धाम आने का न्यौता भी दिया।

COMMENTS (0)

RELATED POST

छत्तीसगढ़ का फरार सूदखोर तीन माह बाद मध्यप्रदेश में गिरफ्तार

1

0

छत्तीसगढ़ का फरार सूदखोर तीन माह बाद मध्यप्रदेश में गिरफ्तार

मध्य प्रदेश की ग्वालियर पुलिस ने एक ऐसे कुख्यात सूदखोर को पकड़ा है जो कि छत्तीसगढ़ से फरार होकर यहां छुपा था। सूदखोर का नाम वीरेंद्र तोमर उर्फ रूबी तोमर बताया जा रहा है। छत्तीसगढ़ से आई रायपुर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Loading...

Nov 09, 202512:22 PM

राहुल बोले- मध्यप्रदेश में भी हुआ वोट चोरी... मेरे पास सबूत है... दिखाऊंगा

1

0

राहुल बोले- मध्यप्रदेश में भी हुआ वोट चोरी... मेरे पास सबूत है... दिखाऊंगा

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी दो दिवसीय मध्यप्रदेश के पचमढ़ी प्रवास पर हैं, जहां उन्होंने रविवार को जंगल सफारी का आनंद लिया और पार्टी नेताओं से संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। इस दौरान राहुल ने दावा किया कि भाजपा ने हरियाणा की तरह ही मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में चुनावों में वोट चोरी हुई है।

Loading...

Nov 09, 202511:31 AM

मध्यप्रदेश... देर रात भूकंप के झटकों से हिला रतलाम

1

0

मध्यप्रदेश... देर रात भूकंप के झटकों से हिला रतलाम

मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में बीती देर रात तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई और कई लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। ये झटके कुछ सेकंड तक रहे और पिपलोदा तहसील के मचून गांव में महसूस किए गए।  

Loading...

Nov 09, 202510:35 AM

मध्यप्रदेश में शीतलहर... राजस्थान ठिठुरा... दिल्ली में चरम पर प्रदूषण

1

0

मध्यप्रदेश में शीतलहर... राजस्थान ठिठुरा... दिल्ली में चरम पर प्रदूषण

देशभर में सर्दियां तेज हो रही हैं। उत्तर भारत में तापमान में गिरावट और पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण शीतलहर का प्रकोप बढ़ेगा। वहीं, बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान से दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है।

Loading...

Nov 09, 20259:51 AM

MPPSC 2023 Final Result Out: अजीत मिश्रा ने किया टॉप, 229 पदों पर भर्ती

1

0

MPPSC 2023 Final Result Out: अजीत मिश्रा ने किया टॉप, 229 पदों पर भर्ती

MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2023 का अंतिम परिणाम जारी। अजीत मिश्रा 966 अंकों के साथ टॉपर बने। कानूनी विवादों के बाद 229 पदों पर चयन हुआ। टॉप 10 में 3 महिलाएँ शामिल।

Loading...

Nov 09, 202512:27 AM