बॉलीवुड के दिग्गज कॉमेडियन राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में 13 दिन की जेल काटने के बाद अपने काम पर लौट आए हैं।
मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले में आपराधिक गतिविधियों में शामिल जनपद अध्यक्ष करंजिया चरण धुर्वे को कलेक्टर अंजू भदौरिया ने बर्खास्त कर दिया है। गौरतलब है कि रेत ठेकेदार कर्मियों के साथ मारपीट और लूट के केस में पुलिस ने जो मामला दर्ज किया था उसमें जनपद अध्यक्ष जेल में बंद है।
एक्टर राजपाल यादव के जेल जाने के बाद तेज प्रताप यादव ने उनके परिवार को 11 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। जानिए क्या है 9 करोड़ के कर्ज का पूरा मामला।
फरीदाबाद की नीमका जेल में बंद आतंकी अब्दुल रहमान की सिर में चोट मारकर हत्या कर दी गई है। हत्या का आरोप जेल में ही बंद अरूण चौधरी नाम के कैदी पर लगा है। जिसको कुछ ही समय पहले जम्मु-कश्मीर से नीमका जेल शिफ्ट किया गया था।
बालाघाट जिले के प्रसन्नजीत रंगारी के लिए सात साल का लंबा इंतजार खत्म हो गया है। पाकिस्तान की जेल में बंद प्रसन्नजीत रिहा होकर भारत लौट आए हैं। अमृतसर बालाघाट के लिए रवाना हो गए हैं। प्रसन्नजीत 2017 में घर से लापता हो गए थे। काफी तलाश के बाद जब कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजनों ने उन्हें मृत मान लिया था।
"भोपाल केंद्रीय जेल में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने बंदियों के साथ 'मन की बात' सुनी। उन्होंने मध्यप्रदेश को बंदियों की रिहाई और जेल सुधारों में देश का अग्रणी राज्य बताया।"


















