मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के कमला पार्क सड़क पर रातभर से डटे इंटर्न डॉक्टरों ने पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज और वॉटर कैनन के इस्तेमाल के विरोध में आज पूरे प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में ओपीडी बंद रखने का ऐलान किया है।

स्टाइपेंड वृद्धि-लाठीचार्ज के विरोध में सड़क पर रातभर डटे रहे
इंटर्न डॉक्टर, जेडीए, एमटीए और एबीवीपी भी समर्थन में उतरे
पुलिस कार्रवाई से डॉक्टरों में भड़का आक्रोश,स्वास्थ्य सेवाएं ठप

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के कमला पार्क सड़क पर रातभर से डटे इंटर्न डॉक्टरों ने पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज और वॉटर कैनन के इस्तेमाल के विरोध में आज पूरे प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में ओपीडी बंद रखने का ऐलान किया है। इस हड़ताल का असर इंदौर, रतलाम समेत राज्य के अन्य जिलों में देखने को मिल रहा है, जिससे अस्पतालों में पहुंचने वाले मरीजों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भोपाल के पुराने शहर में जारी इस प्रदर्शन के कारण यातायात भी प्रभावित हो गया है। डॉक्टरों के उग्र रुख को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। सीएम हाउस जाने वाले सभी मुख्य मार्गों पर बैरिकेडिंग कर चौकसी बढ़ा दी है। हालांकि, डॉक्टरों ने स्पष्ट किया है कि मरीजों की गंभीर स्थिति को देखते हुए इमरजेंसी सेवाओं को बंद से बाहर रखा गया है।

चिकित्सक समुदाय के लिए काला दिन
जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन (जेडीए) ने समर्थन जताते हुए मंगलवार को हमीदिया अस्पताल की नियमित ओपीडी और इलेक्टिव ओटी का पूर्ण बहिष्कार कर दिया है। प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे एमटीए के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राकेश मालवीय ने इसे चिकित्सक समुदाय के लिए काला दिन करार दिया और मांग पूरी न होने पर पूरे डॉक्टर समुदाय के आंदोलन में उतरने की चेतावनी दी।
डॉक्टरों पर बल प्रयोग की निंदा
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर पुलिसिया कार्रवाई को असंवैधानिक बताते हुए घायल डॉक्टरों के नि:शुल्क इलाज और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं एफएआईएमए के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. आकाश सोनी ने कहा कि उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ की तर्ज पर सरकार को बल प्रयोग के बजाय बातचीत के जरिए इस मुद्दे का समाधान निकालना चाहिए।
इंटर्न बोले- उप मुख्यमंत्री खुद आएं
प्रशासनिक स्तर पर देर रात हुई कलेक्टर और सीएमई की वार्ता बेनतीजा रही। गांधी मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ. कविता सिंह जब छात्रों को डिप्टी सीएम से मिलाने ले जाने पहुंचीं, तो डॉक्टरों ने वहां जाने से साफ इंकार कर दिया। इंटर्न डॉक्टरों की दो टूक मांग है कि स्टाइपेंड में तत्काल बढ़ोतरी के साथ-साथ उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल स्वयं आकर उनसे बात करें और लाठीचार्ज के जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय की जाए।

मध्यप्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब पीने से मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। लापरवाही सामने आने पर बड़ा की एसडीएम आरती यादव को हटा दिया है। उनकी जगह डिप्टी कलेक्टर संजय कुमार जैन को बंडा के एसडीएम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के कमला पार्क सड़क पर रातभर से डटे इंटर्न डॉक्टरों ने पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज और वॉटर कैनन के इस्तेमाल के विरोध में आज पूरे प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में ओपीडी बंद रखने का ऐलान किया है।
राष्ट्रीय स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में मध्य प्रदेश ने रचा इतिहास। इंदौर, जबलपुर और भोपाल ने देश के शीर्ष शहरों में बनाई जगह। जानिए पूरी विस्तृत रिपोर्ट।
भोपाल नगर निगम मुख्यालय में एक दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी ने महापौर मालती राय की कार में आग लगाने की कोशिश की। नियमितीकरण की मांग को लेकर हुए इस हंगामे की पूरी विस्तृत खबर पढ़ें।
दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में आयोजित एआईएम कांग्रेस-2026 के दूसरे दिन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश के औद्योगिक विकास, कृषि और फूड प्रोसेसिंग की संभावनाओं को वैश्विक मंच पर रखा।
, विवाद बढ़ता देख विधायक शर्मा ने तुरंत सफाई देते हुए स्पष्ट किया कि उनका आशय भोपाल के स्थानीय काजी कैंप से नहीं, बल्कि "इस्लामाबाद वाले काजी कैंप" से था।
मध्य प्रदेश में स्टाइपेंड ₹14,337 से बढ़ाकर ₹30,000 करने की मांग को लेकर हमीदिया अस्पताल के इंटर्न डॉक्टरों का उग्र प्रदर्शन। मुख्यमंत्री आवास मार्च के दौरान पुलिस से झड़प और वाटर कैनन का इस्तेमाल।
मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब पीने से 22 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें पिता-पुत्र भी शामिल हैं। 112 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने 30 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर 10 को गिरफ्तार किया है।
कल्पना मिश्रा की मौत के बाद रीवा मेडिकल कॉलेज में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ। डीन डॉ. सुनील अग्रवाल को सतना भेजा गया, जबकि डॉ. शशिधर गर्ग ने पदभार संभालते ही व्यवस्थाओं की समीक्षा शुरू की।
उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा कर गंभीर मरीजों के उपचार की सघन मॉनीटरिंग के निर्देश दिए। सीनियर डॉक्टरों की जिम्मेदारी तय होगी और नर्सों की भर्ती होगी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह