मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई कुलभूषण उर्फ नाना पटवारी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। ड्रग्स और सट्टेबाजी कनेक्शन के केस में इंदौर पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए नाना पटवारी की गैंग के सदस्यों पर एफआईआर दर्ज कर ली है।

पुलिस ने नाना पटवारी पर संगठित अपराध की धारा लगाई
नाना पटवारी और कॉलोनाइजर से घंटों तक की पूछताछ
देर रात नाना की गैंग के सदस्यों पर गेम्बलिंग एक्ट में केस
इंदौर। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई कुलभूषण उर्फ नाना पटवारी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। ड्रग्स और सट्टेबाजी कनेक्शन के केस में इंदौर पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए नाना पटवारी की गैंग के सदस्यों पर एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने नाना और उनके करीबी कॉलोनाइजर से घंटों तक पूछताछ की। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ गैंबलिंग एक्ट, आईटी एक्ट और संगठित अपराध जैसी गंभीर धाराएं लगाई गई हैं। पुलिस ने नाना पटवारी का मोबाइल जब्त कर लिया है, जिसमें आॅनलाइन सट्टे से जुड़े कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। इस कार्रवाई के बाद मामले में और भी कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।
पुलिस ने दिया था नोटिस
डीसीपी जोन-1 नरेंद्रसिंह रावत के नाना पटवारी और सुमित मंत्री को नोटिस जारी कर बुलाया गया था। नाना पटवारी से शुरुआत में सट्टे के एप के संबंध में पूछताछ की गई। उसने हर सवाल का ना में ही जबाव दिया। पुलिस ने फिर पायल साहनी से किए अनुबंध के बारे में सवाल किए तो उसने अनुबंध करना स्वीकार लिया, जबकि उसके पास अनुबंध करने का कोई आधार नहीं था।
रात में एक नया प्रकरण दर्ज
कॉलोनाइजर सुमित ने भी स्पष्ट कहा कि नाना पटवारी के साथ कोई व्यापारिक लेनदेन नहीं है और कॉलोनी में उसका कोई हस्तक्षेप नहीं है। पुलिस ने रात में एक नया प्रकरण दर्ज कर लिया है। इस केस में सट्टा एक्ट, आन लाइन सट्टा, आईटी एक्ट और संगठित अपराध की धारा लगाई गई है।
नाना पटवारी का मोबाइल जब्त
डीसीपी के मुताबिक इस केस में संजय कौशल, दिनेश श्रीवास्तव उर्फ यश लल्ला, मनीष और प्रितेश त्रिपाठी को आरोपित बनाया है। नाना पटवारी के मोबाइल को जब्त कर लिया गया है। उसमें सट्टे का ट्रेल और आईडी मिली है। पुलिस आगे जांच कर साक्ष्यों के आधार पर आरोपी बढ़ाएगी।
खबर के मुख्य बिंदु
घंटों चली पूछताछ: पुलिस ने नाना पटवारी और उनके करीबी कॉलोनाइजर को आमने-सामने बैठाकर किए सवाल-जवाब।
गंभीर धाराएं लगीं: आरोपियों पर गैंबलिंग एक्ट, आईटी एक्ट और संगठित अपराध (आगेर्नाइज्ड क्राइम) का केस दर्ज।
मोबाइल में मिले सबूत: पुलिस ने नाना पटवारी का मोबाइल किया जब्त, मिली आनलाइन सट्टे की ट्रेल और कई आईडी।
चार नए आरोपी: संजय कौशल, यश लल्ला, मनीष और प्रितेश त्रिपाठी को पुलिस ने बनाया आरोपी।
यह भी पढ़िए...


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रीवा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में ओपन हार्ट सर्जरी की सुविधा होने के बावजूद सात दिनों में तीन मरीजों को एयर एम्बुलेंस से भोपाल रेफर किया गया। विभागों के बीच समन्वय को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
रीवा में पीएमएफएमई योजना के तहत कथित तौर पर कागजों में आइसक्रीम फैक्ट्री दिखाकर बैंक ऋण और सब्सिडी हासिल करने का मामला सामने आया। ईओडब्ल्यू जांच में अनियमितताएं मिलने पर पांच लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया।
रीवा के बाल सम्प्रेक्षण गृह में 17 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस और प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
सिंगरौली के चितरंगी में दो वर्षों से बंद आंगनबाड़ी केंद्र का मामला सामने आने के बाद महिला एवं बाल विकास विभाग की निगरानी व्यवस्था सवालों में है। कार्यकर्ता को नोटिस जारी हुआ, लेकिन अधिकारियों की भूमिका भी कटघरे में है।
आषाढ़ी अमावस्या पर चित्रकूट में लाखों श्रद्धालु पहुंचे, लेकिन प्रकाश, पेयजल और विश्राम जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। प्रशासनिक तैयारियों और जमीनी व्यवस्था के बीच अंतर को लेकर सवाल उठे।
सतना के अमृता हॉस्पिटल में कथित बिजली चोरी का मामला सामने आया। जांच में मीटर बायपास कर अस्पताल और मशीनें संचालित होने की बात सामने आने पर बिजली कंपनी ने विद्युत अधिनियम के तहत कार्रवाई कर नया मीटर लगाया।
सतना में काम दिलाने के बहाने युवती को कथित रूप से बंधक बनाकर नशीला पदार्थ देने और यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर एक महिला समेत पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
मैहर के पीएम कन्या विद्यालय में जर्जर भवन और कक्षाओं की कमी से छात्राएं परेशान हैं। वहीं संदीपनि स्कूल में बिजली विवाद के कारण पढ़ाई प्रभावित हुई, जिससे उमस और पानी की समस्या के बीच विद्यार्थियों को समय से पहले छुट्टी देनी पड़ी।
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई कुलभूषण उर्फ नाना पटवारी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। ड्रग्स और सट्टेबाजी कनेक्शन के केस में इंदौर पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए नाना पटवारी की गैंग के सदस्यों पर एफआईआर दर्ज कर ली है।
मध्य प्रदेश कांग्रेस में आंतरिक कलह तेज! निधि चतुर्वेदी ने दिग्विजय सिंह के बयानों और पार्टी की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए इसे चयनात्मक और भेदभावपूर्ण बताया है।