लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी की बिहार में वोटर अधिकार यात्रा के बाद अब कांग्रेस पटना में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक होने जा रही है। 24 सितंबर को पटना में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक बुलाई गई है, जिसमें पार्टी के कई बड़े नेता शामिल होंगे। बैठक में वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर मंथन किया जाएगा।

24 सितंबर को पटना सदाकत आश्रम में बैठक होगी।
पटना। स्टार समाचार वेब
लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी की बिहार में वोटर अधिकार यात्रा के बाद अब कांग्रेस पटना में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक होने जा रही है। 24 सितंबर को पटना में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक बुलाई गई है, जिसमें पार्टी के कई बड़े नेता शामिल होंगे। बैठक में वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर मंथन किया जाएगा। इसमें वोट चोरी और मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण समेत राज्य के अन्य मुद्दों पर फोकस होगा। दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपने राजनीतिक समीकरणों को मजबूत करने के लिए बड़ा दांव खेला है। आजादी के बाद पहली बार पार्टी के शीर्ष निर्णय लेने वाले सीडब्ल्यूसी की बैठक बिहार की राजधानी पटना में होगी। बैठक में चुनावी रणनीति, उम्मीदवार चयन, गठबंधन समीकरण और राज्य स्तर पर संगठन की मजबूती जैसे अहम मुद्दों पर मंथन होगा। पटना के सदाकत आश्रम में होने वाली बैठक में सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल के साथ देश भर के कांग्रेस नेताओं की उपस्थिति रहेगी।
गौरतलब है कि इस वर्ष बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव के पूर्व सीडब्ल्यूसी के लिए बिहार का चयन करने का मकसद जहां पार्टी नेताओं में ऊर्जा भरना है। वहीं पार्टी की जमीन को फिर से मजबूत करना है। दो दशक से प्रदेश में कांग्रेस का जनाधार समय के साथ कम होता गया। क्षेत्रीय दलों के साथ मिलकर काम करना उसकी मजबूरी थी। हालांकि 2015 में महागठबंधन के साथ मिलकर कांग्रेस को कुछ सफलता मिली थी, लेकिन 2020 के चुनाव में उम्मीद से कम सीटें मिलने के बाद संगठन को लेकर कई सवाल उठे।
पटना में सीडब्ल्यूसी की बैठक के जरिए पार्टी यह संदेश देना चाहती है कि वह बिहार को हल्के में लेने वाली नहीं है। चुनावी राज्य में वर्किंग कमेटी जैसी बड़ी बैठक होना जहां कार्यकर्ताओं के लिए ऊर्जा का काम करेगी। वहीं विपक्षी दलों को यह संदेश भी देगी कि कांग्रेस पूरी तैयारी के साथ इस बार चुनाव मैदान में उतरने को पूरी तरह से तैयार है। बैठक में कई राज्यों के मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्रियों के साथ देश भर के दिग्गज कांग्रेस नेता जुटेंगे। बिहार कांग्रेस नेतृत्व इसे ऐतिहासिक मौका बता रहा है। यह सम्मेलन प्रदेश कांग्रेस को नई दिशा और मजबूती देगा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक द्विपक्षीय बैठक। पीएम मोदी और पीएम सनाए ताकाइची ने एआई, फार्मा और रक्षा सहयोग पर किए हस्ताक्षर।
सुप्रीम कोर्ट ने AI द्वारा तैयार मनगढ़ंत कानूनी उदाहरणों पर आधारित NCLT के फैसलों को रद कर दिया। कोर्ट ने AI के खतरनाक 'हैलुसिनेशन' और न्यायिक प्रक्रिया में इंसानी नियंत्रण की अनिवार्यता पर जोर दिया।
जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाईची भारत की 3-दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचीं। राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत। पीएम मोदी के साथ 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में द्विपक्षीय संबंधों पर होगी चर्चा।
व्हाट्सएप के नए यूजरनेम फीचर पर सुरक्षा और गोपनीयता को लेकर विवाद। जानिए सरकार ने क्यों लगाई रोक, क्या है 'यूजरनेम की' और कैसे काम करेगा यह नया फीचर।
बेंगलुरु के मादापट्टना में पत्थर की खदान में बड़ा हादसा। 40 फीट ऊंची चट्टान गिरने से 7 मजदूरों की मौत। राहत और बचाव कार्य जारी, सुरक्षा मानकों की जांच शुरू।
बेंगलुरु के कैपजेमिनी कैंपस डे-केयर में 2 साल के बच्चे के साथ हुई बदसलूकी। वीडियो वायरल होने के बाद 5 महिला स्टाफ पर FIR, कंपनी ने केंद्र बंद किया।
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में ट्रस्ट के सदस्यों में आपसी आरोप-प्रत्यारोप शुरू। मुख्य आरोपियों से 80 लाख की बरामदगी के बाद अब अवैध निर्माणों पर बुलडोजर की तैयारी।
केंद्रीय कैबिनेट ने दिल्ली में 6-लेन द्वारका टनल और यूपी में कानपुर-कबरई 4-लेन हाईवे को दी मंजूरी। जानिए इस 14,115 करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट की पूरी जानकारी।
पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस में आरोपी चेतन का लोहगढ़ किले पर गेट एनालिसिस किया गया। वहीं, सोशल मीडिया पर सिया-केतन का प्री-वेडिंग वीडियो 'बस आज की रात है जिंदगी' जमकर वायरल हो रहा है।
वाराणसी के दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण के लिए मुस्लिम समुदाय ने दिखाई मिसाल। कॉरिडोर परियोजना के लिए मस्जिदों के हिस्सों को खुद हटाकर पेश की गंगा-जमुनी तहजीब की नई मिसाल।