रायसेन में 3 दिवसीय उन्नत कृषि महोत्सव का समापन हुआ। नितिन गडकरी ने खुद को किसान बताते हुए ग्रामीण विकास पर जोर दिया, वहीं किसानों के मुद्दे पर रायसेन जा रहे जीतू पटवारी को पुलिस ने रास्ते में ही रोक दिया।
अंतत: लोकसभा में भारी विरोध के बीच जी राम जी बिल पास हो गया। विपक्ष ने बिल पास होने पर जमकर हंगामा किया और बिल के कागज फाड़कर फेंक दिए। सदन का माहौल इतना बिगड़ गया कि कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित करनी पड़ी।
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान सतना दौरे पर दिनभर सक्रिय रहे। उन्होंने दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की, किसानों की समस्याएं सुनीं और पूर्व विधायकों व वरिष्ठ नेताओं के परिजनों से मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्त की।















