ईरान जंग में उलझे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पास अपने बेटे की शादी में भी जाने का समय नहीं है। ट्रंप ने अपने बड़े बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर की शादी को लेकर एक बयान दिया है। व्हाइट हाउस के ओवल आफिस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि वक्त सही नहीं है, इसलिए बेटे की शादी अटेंड करना मुश्किल है।

मैं जाऊं, मेरे लिए यह समय सही नहीं, सामने ईरान का मसला
मेहमानों की सूची को छोटा रखा, केवल करीबी को आमंत्रण
वॉशिंगटन। स्टार समाचार वेब
ईरान जंग में उलझे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पास अपने बेटे की शादी में भी जाने का समय नहीं है। ट्रंप ने अपने बड़े बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर की शादी को लेकर एक बयान दिया है। व्हाइट हाउस के ओवल आफिस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि वक्त सही नहीं है, इसलिए बेटे की शादी अटेंड करना मुश्किल है। उन्होंने यह भी कहा कि मैं शादी समारोह में शामिल हूं या न हूं, दोनों ही स्थितियों में मैं मारा जाऊंगा। ओवल आफिस में बातचीत के दौरान संवाददाताओं ट्रंप ने कहा कि वह शादी में शामिल होने की कोशिश करेंगे, लेकिन उन्होंने संकेत दिया कि ईरान की मौजूदा स्थिति और मीडिया की संभावित आलोचनाओं की वजह से यह समय अनुकूल नहीं है।
मीडिया की फर्जी खरबों पर कसा तंज
ट्रंप ने कहा कि वह चाहता हूं कि मैं जाऊं, मेरे लिए यह सही समय नहीं है। मेरे सामने ईरान नाम का एक मसला है। अगर मैं शामिल होता हूं, तो मारा जाऊंगा। अगर मैं शामिल नहीं होता, तो बेशक, फेक न्यूज के द्वारा मारा जाऊंगा। यह टिप्पणी उन रिपोर्ट्स के बीच आई है जिनमें बताया गया है कि 48 वर्षीय डोनल्ड ट्रंप जूनियर इस सप्ताहांत बहामास में निजी समारोह में पाम बीच की सोशलाइट और मॉडल बेटिना एंडरसन के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।
बहामास में निजी समारोह
मेहमानों की सूची को जानबूझकर छोटा रखा गया है, जिसमें इस बेहद निजी समारोह के लिए केवल करीबी परिवार के सदस्यों और दोस्तों को आमंत्रित किया गया है। अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों और राष्ट्रपति की यात्रा से जुड़ी सुरक्षा चिंताओं के कारण ट्रंप ने संकेत दिया कि उनकी उपस्थिति अनिश्चित थी।
कैंप डेविड में हुई थी सगाई
डोनल्ड ट्रंप जूनियर ने दिसंबर में व्हाइट हाउस की एक हॉलिडे पार्टी के दौरान एंडरसन के साथ अपनी सगाई की घोषणा की थी। इस जोड़े ने मैरीलैंड में राष्ट्रपति के रिट्रीट, कैंप डेविड में सगाई की थी। बाद में एंडरसन ने पाम बीच में ट्रंप के मार-ए-लागो एस्टेट में एक ब्राइडल शावर की मेजबानी भी की थी। आगामी समारोह ट्रंप जूनियर की दूसरी शादी होगी। उनकी पहली शादी वैनेसा ट्रंप से हुई थी, जिनसे उनके पांच बच्चे हैं, और 2018 में उनका तलाक हो गया था।
यह भी पढ़िए....
अमेरिका: चीनी उपहार में जासूसी का खतरा... ट्रंप ने गिफ्ट, बैज और फोन तक डस्टबिन में फेंका
अमेरिका: चीन से लौटते ही ट्रंप ने किया दावा-होर्मुज खोलने के लिए जिनपिंग ने दी हरी झंडी

शराब कारोबारी विजय माल्या ने एक बार फिर खुद को भगोड़ा कहे जाने पर सवाल उठाया है। माल्या ने एक्स पर कहा-मैं भारत लौटने से भाग नहीं रहा हूं। मुझे भगोड़ा कहने वालों को समझना चाहिए कि मैं 1992 से यूके यानी ब्रिटेन का स्थायी निवासी हूं।
सिंगापुर सरकार ने प्रधानमंत्री, उप-प्रधानमंत्री और कैबिनेट मंत्रियों के वेतन में ऐतिहासिक बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। इस फैसले के बाद सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग दुनिया में सबसे ज्यादा वेतन पाने वाले सरकार के प्रमुख बन जाएंगे।
अमेरिका-इजरायल-ईरान संघर्ष के बीच यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब की तेल कंपनी अरामको पर किया मिसाइल और ड्रोन हमला। मक्का समझौते के तहत पाकिस्तान और तुर्की दे सकते हैं जवाब।
पाकिस्तान के आतंकी संगठनों ने अब एक साथ दर्जनों ड्रोन उड़ाने और बड़े ड्रोन हमले की साजिश रचनी शुरू कर दी है। पाकिस्तान में कई जगहों पर इन संगठनों से जुड़े आतंकियों को एक साथ दर्जनों ड्रोन चलाने और इनके जरिये निगरानी और हमले की दो महीने तक ट्रेनिंग दी गई है।
इंडोनेशिया के अनाक क्राकाटोआ ज्वालामुखी में भारी विस्फोट के बाद जकार्ता सहित 8 एयरपोर्ट बंद कर दिए गए हैं। 50 हजार फीट ऊंची राख के कारण 1,500 से अधिक उड़ानें रद्द और 1.70 लाख यात्री प्रभावित हुए हैं।
अमेरिका के मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक बड़ा हवाई हादसा हो गया है। प्यूर्टो रिको के लुइस मुनोज मारिन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरकर मियामी पहुंचे बोइंग कार्गो प्लेन की लैंडिंग के दौरान संतुलन बिगड़ गया। प्लेन रनवे से फिसलकर सीधा पार्किंग क्षेत्र में जा घुसा और वहां खड़ी कई गाड़ियों से टकरा गया।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी दूतों स्टीव विटकोफ और जेरेड कुशनर के मॉस्को दौरे के मद्देनजर यूक्रेन पर 72 घंटों के लिए हमले रोक दिए हैं। जानिए इस उच्च स्तरीय शांति वार्ता से जुड़ी पूरी खबर विस्तार से।
नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन ने पूरे देश में तबाही मचा दी है। शुरुआती अनुमानों के अनुसार, इस प्राकृतिक आपदा से देश को करीब 400 अरब नेपाली रुपए का भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
नेपाल आपदा के 10-11 दिन बाद राहत और बचाव अभियान में बड़ी सफलता मिली है। बेट्रावती में मलबे में दबी 60 साल की महिला और अपर त्रिशूली-1 परियोजना क्षेत्र से एक चीनी नागरिक को सुरक्षित बचाया गया।
अमेरिका ने खार्ग द्वीप के पास ईरानी तेल टैंकर पर हमला किया है। अमेरिका ने एक-के बाद एक यहां चार मिसाइलें गिराईं। इस हमले में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रणनीतिक रूप से अहम खार्ग द्वीप के पास एक ईरानी तेल टैंकर पर वर की चार मिसाइलें गिरीं और उसे खाली कराया जा रहा है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह