अमेरिकी नौसेना ने हाल के हफ्तों में ईरान के आसपास के समुद्री इलाकों से अपने बड़े जहाज हटा दिए हैं। सैटेलाइट तस्वीरों से साफ है कि ओमान की खाड़ी और अरब सागर में कोई अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर या डेस्ट्रॉयर मौजूद नहीं है। सितंबर की शुरुआत से ये जहाज वहां से गायब हो गए।

अब अमेरिकी नौसेना ने ईरान के पास से जहाज हटाए
सैटेलाइट तस्वीरों में कोई कैरियर या डेस्ट्रॉयर नहीं दिखे
वॉशिंगटन। स्टार समाचार वेब
अमेरिकी नौसेना ने हाल के हफ्तों में ईरान के आसपास के समुद्री इलाकों से अपने बड़े जहाज हटा दिए हैं। सैटेलाइट तस्वीरों से साफ है कि ओमान की खाड़ी और अरब सागर में कोई अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर या डेस्ट्रॉयर मौजूद नहीं है। सितंबर की शुरुआत से ये जहाज वहां से गायब हो गए। इस बदलाव का कारण ईरान की कासिम बसीर नाम की बैलिस्टिक मिसाइल बताया जा रहा है। ईरान का दावा है कि इस मिसाइल ने पहली बार असल मुकाबले में इस्तेमाल होकर अमेरिकी जहाजों के लिए मुश्किलें खड़ी कीं। सेंटकॉम यानी अमेरिकी मध्य कमान ने स्वीकार किया कि अमेरिकी जहाज मिसाइल हमलों की चपेट में आए।
कासिम बसीर मिसाइल का डार
कासिम बसीर को ईरान कैरियर किलर यानी बड़े युद्धपोतों को निशाना बनाने वाली मिसाइल बताता है। इसकी रेंज करीब 1200 किलोमीटर बताई जाती है। इसमें थर्मल और आॅप्टिकल सीकर लगे होने का जिक्र है जो युद्धपोतों को खोजने में मदद करते हैं। पहली बार युद्ध में इस्तेमाल होने का दावा किए जाने के बाद अमेरिकी बेड़े ने अपनी स्थिति बदली।
नाकाबंदी को आगे धकेल दिया
अमेरिकी पक्ष से यूएसएस जॉर्ज वाशिंगटन, यूएसएस जॉर्ज एचडब्ल्यू बुश, यूएसएस ट्रिपोली और कई आर्ली बर्क क्लास डेस्ट्रॉयर इस इलाके से हटे। यूएसएस गेराल्ड आर फोर्ड तो मध्य पूर्व से पूरी तरह बाहर चला गया। एक फोर्ड-क्लास कैरियर की कीमत 13 अरब डॉलर और उस पर 4500 के करीब नाविक होते हैं। एक मिसाइल की लागत उसके मुकाबले बहुत कम होती है। इसी गणित ने नाकाबंदी को 1200 किलोमीटर से आगे धकेल दिया।
ईरान के तट के करीब सीधी मौजूदगी घटी
बड़े युद्धपोत समुद्र में ताकत का प्रतीक होते हैं, लेकिन महंगे और कमजोर भी साबित हो सकते है। अगर दुश्मन के पास लंबी दूरी की सटीक मिसाइलें हों। अमेरिकी नौसेना ने जोखिम कम करने के लिए जहाजों को मिसाइल की रेंज से बाहर रखा। इससे ईरान के तट के करीब सीधी मौजूदगी घटी है। नाकाबंदी अब दूर से बनाए रखने की कोशिश हो रही है लेकिन उसकी प्रभावशीलता पर सवाल उठना स्वाभाविक है।
क्षेत्रीय प्रभाव और आगे की स्थिति
सैटेलाइट तस्वीरें बदलाव की पुष्टि करती हैं। पहले जहां नियमित गश्त दिखती थी वहां अब खाली समुद्र नजर आ रहा है। इस वापसी का असर खाड़ी क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर पड़ सकता है। अमेरिकी मौजूदगी कम होने से क्षेत्रीय देश अपनी सुरक्षा व्यवस्था पर फिर से विचार कर सकते हैं। ईरान इसे अपनी मिसाइल क्षमता की सफलता के रूप में पेश कर रहा है। वहीं अमेरिका के लिए यह तकनीक और रणनीति दोनों स्तर पर चुनौती है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
स्पेसएक्स के नवीनतम स्टारशिप रॉकेट परीक्षण में बूस्टर को पकड़ने की योजना भले ही सफल न हो पाई हो, लेकिन अंतरिक्ष यान ने 26 उन्नत स्टारलिंक उपग्रहों को सफलतापूर्वक उनकी कक्षा में स्थापित कर दिया। जानिए इस मिशन से जुड़ी सभी खास बातें।
इजरायल के कार्यवाहक पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने सुरक्षा चुनौतियों का हवाला देते हुए राष्ट्रीय एकता सरकार बनाने की अपील की, जिसे विपक्षी नेता गादी आइजनकोट ने राजनीतिक चाल बताते हुए खारिज कर दिया। जानें इजरायली राजनीति का पूरा घटनाक्रम।
दो वर्षों से भारत में रह रहीं बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की स्वदेश वापसी पर कूटनीतिक हलचल तेज हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत ने इसके लिए बांग्लादेश सरकार के सामने दो प्रमुख शर्तें रखी हैं
अमेरिकी सीनेटर अब्दुल अल-सैयद ने बिना शर्त विदेशी सैन्य सहायता का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी करदाताओं का पैसा इजरायल, पाकिस्तान या सऊदी अरब को हथियार देने के बजाय घरेलू शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं पर खर्च होना चाहिए।
अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम में बड़ी तकनीकी खराबी के कारण शुक्रवार को 4 घंटे से अधिक समय तक पूरे देश में विमानों की उड़ानें रोकनी पड़ीं। 8,000 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द होने से 15 लाख यात्री प्रभावित हुए हैं।
अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम में तकनीकी खराबी आने के कारण 4 घंटे से अधिक समय तक विमानों की उड़ानें रोकनी पड़ीं। सुरक्षा कारणों को देखते हुए फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने देशभर के सभी एयरपोर्ट्स पर फ्लाइट्स रोकने का आदेश जारी किया था।
माइक्रोसॉफ्ट 365 और आउटलुक में वैश्विक आउटेज के कारण हांगकांग, ऑस्ट्रेलिया, जापान और फिलीपींस समेत कई देशों में कामकाज प्रभावित हुआ। जानिए माइक्रोसॉफ्ट ग्लोबल आउटेज से जुड़ी सभी बड़ी बातें।
ईरान के आईआरजीसी (IRGC) चीफ कमांडर मेजर जनरल अहमद वाहिदी ने अमेरिका को सैन्य कार्रवाई न करने की चेतावनी दी है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी तेहरान को गंभीर नतीजों के लिए आगाह किया है। जानें होर्मुज जलमार्ग और हालिया तनाव से जुड़ी पूरी खबर।
संयुक्त अरब अमीरात के फुजैराह में देर रात एक बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में तीन भारतीयों समेत 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 लोग घायल हुए है। मरने वाले भारतीय केरल के मलप्पुरम जिले के एक ही परिवार के थे। इनमें जुड़वा भाई-बहन भी शामिल हैं।
अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन DC में व्हाइट हाउस से करीब 1.6 किमी दूर लोगान सर्कल इलाके में फायरिंग की घटना हुई है। इस गोलीबारी में 5 लोग घायल हुए हैं और आरोपी फरार है।