अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी के मेयर चुनाव में डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट जोहरान ममदानी को शानदार जीत मिली है। उन्होंने डेमोक्रेटिक प्राइमरी में पूर्व गवर्नर एंर्ड्यू कुओमो को हराया था, जो बाद में इंडिपेंडेंट उम्मीदवार बनकर मैदान में उतरे थे। 67 साल के कुओमो को ममदानी ने करारी शिकस्त दी है।

मेयर चुनाव में डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट जोहरान ममदानी को शानदार जीत मिली है।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी के मेयर चुनाव में डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट जोहरान ममदानी को शानदार जीत मिली है। उन्होंने डेमोक्रेटिक प्राइमरी में पूर्व गवर्नर एंर्ड्यू कुओमो को हराया था, जो बाद में इंडिपेंडेंट उम्मीदवार बनकर मैदान में उतरे थे। 67 साल के कुओमो को ममदानी ने करारी शिकस्त दी है। यह चुनाव सिर्फ न्यूयॉर्क के मेयर पद का नहीं था, बल्कि डेमोक्रेटिक पार्टी के अंदर विचारधारा और पीढ़ी के टकराव के लिए बड़ी परीक्षा थी। गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने मंगलवार को जोहरान ममदानी को वोट न देने का आह्वान किया था। इसके साथ ही ट्रंप ने निर्दलीय उम्मीदवार पूर्व न्यूयॉर्क गवर्नर एंड्रयू कुओमो को समर्थन दिया था। यही नहीं, ट्रंप ने चेतावनी दी थी कि अगर भारतीय मूल के ममदानी मंगलवार को होने वाले मेयर चुनाव में जीत जाते हैं, तो यह आर्थिक और सामाजिक आपदा होगी।
मैं पैसे नहीं भेज पाऊंगा
ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में ट्रंप ने यह भी कहा कि अगर न्यूयॉर्क के लोग ममदानी को वोट देते हैं, तो वह न्यूयॉर्क शहर के लिए फेडरल फंड सीमित कर देंगे। उन्होंने लिखा-अगर कम्युनिस्ट उम्मीदवार जोहरान न्यूयॉर्क शहर के मेयर का चुनाव जीत जाते हैं, तो यह बहुत कम संभावना है कि मैं अपने प्यारे फर्स्ट होम के लिए आवश्यक न्यूनतम राशि के अलावा, यूनियन फंड का योगदान दे पाऊंगा।
किसे कितने वोट मिले
ममदानी ने 948,202 वोट (50.6 प्रतिशत) हासिल कर एनवायसी मेयर चुनाव जीता, जिसमें 83 प्रतिशत वोट पड़े। वह कई महीनों से एनवायसी मेयर चुनाव में अग्रणी उम्मीदवार थे। उन्होंने रिपब्लिकन उम्मीदवार कर्टिस स्लिवा और राजनीतिक रूप से दिग्गज पूर्व न्यूयॉर्क राज्य के गवर्नर एंड्रयू कुओमो को हराया। कुओमो एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़े थे। उन्हें ट्रंप का समर्थन हासिल था। कुओमो को 776,547 वोट (41.3 प्रतिशत) मिले, जबकि स्लिवा को 137,030 वोट मिले। एनवायसी चुनाव बोर्ड ने कहा कि 1969 के बाद पहली बार दो मिलियन वोट डाले गए, जिनमें मैनहट्टन में 444,439 वोट पड़े, उसके बाद ब्रोंक्स (187,399), ब्रुकलिन (571,857), क्वींस (421,176) और स्टेटन द्वीप (123,827) का स्थान रहा है।
वर्जीनिया और न्यू जर्सी में भी डेमोक्रेट्स की बंपर जीत

वर्जीनिया में डेमोक्रेट अबीगेल स्पैनबर्गर ने भी जीत हासिल की और अब वे यहां के नए गवर्नर होंगी। वे राज्य की पहली महिला गवर्नर बनेंगी। वहीं गजाला हाशमी लेफ्टिनेंट गवर्नर होंगी। रिपब्लिकन लेफ्टिनेंट गवर्नर विंसोम अर्ले-सियर्स को हराकर उन्होंने साफ संदेश दिया कि मॉडरेट डेमोक्रेट्स अभी भी वोटरों का भरोसा जीत सकते हैं। न्यू जर्सी में भी डेमोक्रेट मिकी शेरिल ने गवर्नर का चुनाव जीता। दोनों ने रिपब्लिकन गवर्नर ग्लेन यंगकिन की जगह ली।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक द्विपक्षीय बैठक। पीएम मोदी और पीएम सनाए ताकाइची ने एआई, फार्मा और रक्षा सहयोग पर किए हस्ताक्षर।
सुप्रीम कोर्ट ने AI द्वारा तैयार मनगढ़ंत कानूनी उदाहरणों पर आधारित NCLT के फैसलों को रद कर दिया। कोर्ट ने AI के खतरनाक 'हैलुसिनेशन' और न्यायिक प्रक्रिया में इंसानी नियंत्रण की अनिवार्यता पर जोर दिया।
जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाईची भारत की 3-दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचीं। राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत। पीएम मोदी के साथ 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में द्विपक्षीय संबंधों पर होगी चर्चा।
व्हाट्सएप के नए यूजरनेम फीचर पर सुरक्षा और गोपनीयता को लेकर विवाद। जानिए सरकार ने क्यों लगाई रोक, क्या है 'यूजरनेम की' और कैसे काम करेगा यह नया फीचर।
बेंगलुरु के मादापट्टना में पत्थर की खदान में बड़ा हादसा। 40 फीट ऊंची चट्टान गिरने से 7 मजदूरों की मौत। राहत और बचाव कार्य जारी, सुरक्षा मानकों की जांच शुरू।
बेंगलुरु के कैपजेमिनी कैंपस डे-केयर में 2 साल के बच्चे के साथ हुई बदसलूकी। वीडियो वायरल होने के बाद 5 महिला स्टाफ पर FIR, कंपनी ने केंद्र बंद किया।
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में ट्रस्ट के सदस्यों में आपसी आरोप-प्रत्यारोप शुरू। मुख्य आरोपियों से 80 लाख की बरामदगी के बाद अब अवैध निर्माणों पर बुलडोजर की तैयारी।
केंद्रीय कैबिनेट ने दिल्ली में 6-लेन द्वारका टनल और यूपी में कानपुर-कबरई 4-लेन हाईवे को दी मंजूरी। जानिए इस 14,115 करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट की पूरी जानकारी।
पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस में आरोपी चेतन का लोहगढ़ किले पर गेट एनालिसिस किया गया। वहीं, सोशल मीडिया पर सिया-केतन का प्री-वेडिंग वीडियो 'बस आज की रात है जिंदगी' जमकर वायरल हो रहा है।
वाराणसी के दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण के लिए मुस्लिम समुदाय ने दिखाई मिसाल। कॉरिडोर परियोजना के लिए मस्जिदों के हिस्सों को खुद हटाकर पेश की गंगा-जमुनी तहजीब की नई मिसाल।