दुर्गापूजा, दीपोत्सव, अक्षय नवमी, परिक्रमा आदि धार्मिक आयोजनों निपटाने के बाद पुलिस थोड़ी चिंतामुक्त हुई है। अब 25 नवंबर को होने वाले ध्वजारोहण समारोह को सकुशल निपटाना चुनौतीपूर्ण है, जिसकी रिहर्सल शुरू कर दी गई है।

अयोध्या। स्टार समाचार वेब
दुर्गापूजा, दीपोत्सव, अक्षय नवमी, परिक्रमा आदि धार्मिक आयोजनों निपटाने के बाद पुलिस थोड़ी चिंतामुक्त हुई है। अब 25 नवंबर को होने वाले ध्वजारोहण समारोह को सकुशल निपटाना चुनौतीपूर्ण है, जिसकी रिहर्सल शुरू कर दी गई है। उत्सवों की नगरी अयोध्या में यूं तो पुलिस-प्रशासन के सामने हर दिन एक नई चुनौती रहती है, लेकिन पिछले करीब एक माह से चुनौतियां काफी बढ़ी है। विभिन्न आयोजनों पर 60 लाख श्रद्धालुओं को सुख-चैन से दर्शन कराने, गिनीज बुक में एक और रिकॉर्ड दर्ज कराने के बाद पुलिस ने राहत जरूर महसूस की है, लेकिन अभी उसकी परीक्षा निरंतर जारी है। वहीं -डॉ. गौरव ग्रोवर, एसएसपी, अयोध्या के एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने एक चर्चा के दौरान बताया कि अभी तक सभी धार्मिक आयोजन सकुशल संपन्न हुए हैं। ध्वजारोहण कार्यक्रम को लेकर पुलिस अलर्ट है। सुरक्षा का मजबूत खाका तैयार किया जा रहा है। अयोध्या आने वाले हर व्यक्ति को एक सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण की अनुभूति हो, ऐसा प्रयास है।
अब सबसे बड़ी परीक्षा ध्वजारोहण कार्यक्रम की होगी, जिसमें प्रधानमंत्री का दौरा होगा। महज 22 दिन शेष इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था के लिए खुफिया एजेंसियों ने डेरा डालना शुरू किया है। पूर्व में हुए पीएम नरेंद्र मोदी के दौरों से जुड़ीं फाइलें पलटने की कवायद शुरू हुई है। राम मंदिर समेत समूची अयोध्या की सुरक्षा व्यवस्था फुलप्रूफ करने के लिए विशेषज्ञों की टीम जुट गई है।
यहां पहले से सेवाएं दे चुके अनुभवी अधिकारियों का सहयोग भी लिया जाएगा। वहीं, पिछले कई रिकॉर्ड बनाने से उत्सुक अधिकारी मन में रामकाज का भाव लिए इस आयोजन को सफलतम बनाने की तैयारी में जुट गए हैं। हालांकि, अब तक पीएम के दौरे का अधिकृत कार्यक्रम तो नहीं जारी हुआ है। पीएमओ की घोषणा के बाद से ही देश की बड़ी सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।
ध्वजारोहण समारोह के मुख्य अतिथि पीएम नरेंद्र मोदी 25 नवंबर को न सिर्फ राम मंदिर के शिखर पर ध्वजा फहराएंगे, बल्कि पूरे 70 एकड़ परिसर की भव्यता भी देखेंगे। पीएम सप्त मंडपम समेत परकोटा, शेषावतार मंदिर व कुबेर टीला पर भी दर्शन के लिए जाएंगे। प्रधानमंत्री को मंदिर परिसर की म्यूरल्स और ऋषि-मुनियों के आश्रम स्वरूप सप्त मंदिर क्षेत्र के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी जाएगी।
राम मंदिर परिसर में अब सिर्फ दो प्रमुख कार्य शेष हैं, जिनमें शहीद स्मारक का निर्माण भी शामिल है। शहीद स्मारक के तौर पर निर्मित किया जाने वाला धातु का स्तंभ फरवरी 2026 तक बनकर तैयार हो जाएगा। इसके अलावा अस्थायी मंदिर को मेमोरियल के तौर पर संरक्षित रखा जाएगा, जहां सदैव दीपक प्रज्ज्वलित रहेगा। 23 नवंबर को मीडिया के लिए मंदिर परिसर खोला जा सकता है ताकि पत्रकार स्थल का अवलोकन कर सकें।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस में अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। यह फैसला उनके निज सचिव चंदन सिंह जीना के ठिकाने पर ईडी की छापेमारी के एक दिन बाद आया है। रावत ने कहा कि वह नहीं चाहते कि उनकी वजह से कांग्रेस के भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे संघर्ष पर कोई सवाल उठे। उन्होंने फेसबुक पोस्ट के जरिए अपने फैसले की जानकारी दी।
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के भारत दौरे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ प्रस्तावित द्विपक्षीय संवाद से पहले बीजिंग ने भारत-चीन संबंधों को लेकर सकारात्मक संदेश दिया है। करीब सात साल बाद हो रही जिनपिंग की भारत यात्रा और ब्रिक्स सम्मेलन के बीच दोनों नेताओं की मुलाकात को द्विपक्षीय संबंधों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स बिजनेस फोरम को संबोधित करते हुए ब्रिक्स के 20 साल पूरे होने और इसकी आर्थिक ताकत पर चर्चा की। जानिए ब्रिक्स की वैश्विक हिस्सेदारी और विकास से जुड़ी खास बातें।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले हुई द्विपक्षीय बैठक की विस्तृत जानकारी। व्यापार, रक्षा और ऊर्जा समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा।
वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने BRICS बिजनेस फोरम में सदस्य देशों से पेमेंट सिस्टम लिंक करने, लोकल करेंसी में ट्रेड और डिजिटल व्यापार को सुगम बनाने की अपील की।
महाराष्ट्र के भंडारा जिले में आज तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। ट्रक और स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) बोलेरो के बीच भीषण टक्कार हुई। इस हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ब्रिक्स समिट में शामिल होने के लिए भारत पहुंच गए हैं। पुतिन का प्लेन रात करीब 3 बजे नई दिल्ली पहुंचा। एयरपोर्ट पर विदेश राज्य मंत्री केवी सिंह ने उनका स्वागत किया। रेड कार्पेट और गार्ड आॅफ आॅनर के बाद पुतिन का काफिला एयरपोर्ट से रवाना हुआ।
नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने सभी एयरलाइंस के पायलटों के लिए ड्रग परीक्षण अनिवार्य कर दिया है। जानिए क्या हैं नए नियम और एयर इंडिया की किस घटना के बाद लिया गया यह बड़ा फैसला।
IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग और लैंड-फॉर-जॉब घोटाले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव समेत 9 आरोपियों पर चार्ज फ्रेम करने का आदेश दिया है।
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग गालवान हिंसा के 6 साल बाद BRICS शिखर सम्मेलन में शामिल होने भारत आ रहे हैं। पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक और व्यापारिक एजेंडे की विस्तृत रिपोर्ट पढ़ें।