केरलम के पूर्व मुख्य सचिव जीजी थॉमसन ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर एक बड़ा दावा किया है। थॉमसन का कहना है कि जब ज्ञानेश कुमार आईएएस अधिकारी थे, तब उन्होंने उन्हें भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया था।

विपक्षी दलों ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग उठाई
ज्ञानेश कुमार ने पथानामथिट्टा से चुनाव लड़ने के लिए कहा था
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
केरलम के पूर्व मुख्य सचिव जीजी थॉमसन ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर एक बड़ा दावा किया है। थॉमसन का कहना है कि जब ज्ञानेश कुमार आईएएस अधिकारी थे, तब उन्होंने उन्हें भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया था। इस खुलासे के बाद देश की राजनीति गर्मा गई है और कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत पूरा विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाए हुए है। जीजी थॉमसन के अनुसार, यह घटना उस समय की है जब वह केरल के मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने कहा-हम एक ही फ्लाइट में साथ यात्रा कर रहे थे। ज्ञानेश कुमार उस दौरान प्रधानमंत्री मोदी की काफी तारीफ कर रहे थे। बातचीत के दौरान उन्होंने मुझसे सीधे तौर पर पूछा कि क्या मैं 2019 के आम चुनावों में केरल की पथानामथिट्टा लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार बनने में दिलचस्पी रखता हूं।
मैंने उनके प्रस्ताव का ठुकरा दिया था
थॉमसन ने दावा किया कि ज्ञानेश कुमार ने उन्हें मनाने की काफी कोशिश की, लेकिन उन्होंने इस प्रस्ताव को तुरंत खारिज कर दिया। थॉमसन ने अपने शुरुआती करियर की एक और घटना का जिक्र करते हुए कहा कि पहले भी राजनीति में आने के लिए कुछ लोगों ने उनसे संपर्क किया था, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया था। ज्ञानेश कुमार को इस बात की जानकारी थी और उन्होंने इसी आधार पर फिर से उन्हें राजनीति में लाने का प्रयास किया।
राहुल बोले- भाजपा के लिए भर्ती कर रहे थे अधिकारी
इधर, थॉमसन के इस दावे के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर तीखा हमला बोला। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग की कमान संभालने से पहले ज्ञानेश कुमार भाजपा के लिए लोगों को पार्टी में शामिल कराने और भर्ती करने का काम कर रहे थे। ज्ञानेश कुमार उस समय एक कार्यरत आईएएस थे और उनका इस्तेमाल बीजेपी के लिए भर्ती एजेंट के रूप में किया जा रहा था।

देश में वर्ष 2022 से 2026 के बीच चुनाव जीतने के बाद 111 सांसदों और विधायकों ने अपनी राजनीतिक पार्टी बदली है। इनमें 26 लोकसभा सांसद, 7 राज्यसभा सांसद और 78 विधायक शामिल हैं। चुनाव सुधारों के लिए काम करने वाली संस्था एडीआर और नेशनल इलेक्शन वॉच की नवीनतम रिपोर्ट में यह दावा किया गया है।
केरलम के पूर्व मुख्य सचिव जीजी थॉमसन ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर एक बड़ा दावा किया है। थॉमसन का कहना है कि जब ज्ञानेश कुमार आईएएस अधिकारी थे, तब उन्होंने उन्हें भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया था।
उत्तर और मध्य भारत में मौसम के बिगड़े मिजाज और मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से केदारनाथ यात्रा रोकनी पड़ी है। वहीं उत्तर प्रदेश में आंधी-बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बिहार में कोसी और गंडक नदियों के उफान से बाढ़ के हालात गंभीर बने हुए हैं।
बिहार के जमुई, समस्तीपुर और बांका से लेकर दिल्ली के कालकाजी और ओडिशा के धेनकनाल तक—देश के अलग-अलग हिस्सों से सामने आई यौन हिंसा की जघन्य घटनाओं ने एक बार फिर पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इन घटनाओं के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आक्रोश है।
उत्तरप्रदेश के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर आज सुबह तेज रफ्तार क्रेटा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार तीन लोग डिवाइडर के ऊपर से उछलकर एक्सप्रेसवे की जाली पार करते हुए आरओडब्ल्यू क्षेत्र में पत्थरों पर जा गिरे।
अर्नब चक्रवात के प्रभाव से देश के उत्तर और मध्य राज्यों में भारी तबाही का मंजर है। उत्तर प्रदेश, बिहार और छत्तीसगढ़ समेत 8 राज्यों में मूसलाधार बारिश जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती तंत्र अब दक्षिण छत्तीसगढ़ से उत्तर-पूर्व दिशा की ओर बढ़ रहा है, जिसके चलते राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत 14 राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के न्यूयॉर्क में दिए भाषण का भारत ने करारा जवाब दिया है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन की फर्स्ट सेक्रेटरी पेटल गहलोत ने आतंकवाद पर पाकिस्तान को आईना दिखाया है। संयुक्त राष्ट्र में पेटल गहलोत ने पाकिस्तान को जवाब देते हुए कहा, आज दोपहर, जनरल असेंबली ने पाकिस्तान के प्रतिनिधि की कुछ अजीब बातें सुनीं।
अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की रकम के गबन मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। जांच में सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल चैट और भारी नकदी बरामदगी का खुलासा हुआ है।
इसरो प्रमुख डॉ. वी नारायणन ने आईआईटी दिल्ली के कार्यक्रम में भारत के भविष्य के अंतरिक्ष मिशनों की रूपरेखा साझा की है। गगनयान, चंद्रयान-4, भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन (2028) और 2040 तक चांद पर मानव भेजने से जुड़ी पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
बीजेपी के पूर्व सांसद हरनाथ सिंह यादव ने SC/ST कानून के दुरुपयोग को रोकने और OBC-General के सम्मान की बात कही है। साथ ही उन्होंने आरक्षित वर्गों में क्रीमी लेयर को बाहर करने की मांग उठाई है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह