देश के अलग-अलग हिस्सों में दरमियानी रात हुए चार भीषण सड़क हादसों में 21 लोगों की जान चली गई है। इन दुर्घटनाओं ने कई परिवारों की खुशियां छीन ली हैं। कहीं धार्मिक दर्शन करके लौटते समय परिवार हादसे का शिकार हो गया, तो कहीं सफर के दौरान काल ने लोगों को अपनी चपेट में ले लिया।

सभी हादसों में दो दर्जन से ज्यादा गंभीर घायल
दुर्घटनाओं ने कई परिवारों की छीन ली खुशियां
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
देश के अलग-अलग हिस्सों में दरमियानी रात हुए चार भीषण सड़क हादसों में 21 लोगों की जान चली गई है। इन दुर्घटनाओं ने कई परिवारों की खुशियां छीन ली हैं। कहीं धार्मिक दर्शन करके लौटते समय परिवार हादसे का शिकार हो गया, तो कहीं सफर के दौरान काल ने लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। राजस्थान, गुजरात और हरियाणा में हुए इन हादसों के बाद से पीड़ित परिवारों में सन्नाटा पसर गसा है।
कोटा-उदयपुर हाईवे: ट्रक से टकराई क्रूजर, 9 की मौत
राजस्थान के कोटा-उदयपुर नेशनल हाईवे पर नाता थाना क्षेत्र के शंभूपुरा गांव के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ। खाटू श्यामजी के दर्शन कर धार लौट रहे परिवार की क्रूजर गाड़ी के ड्राइवर को अचानक झपकी आ गई, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराया। इस भीषण टक्कर में बच्चों समेत 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
जोधपुर: कार और ट्रैवल टेम्पो की भिड़ंत, 3 ने गंवाई जान
राजस्थान में दरमियानी रात को दूसरा बड़ा हादसा जोधपुर में हुआ। यहां एक कार और ट्रैवल टेम्पो के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। हादसे के शिकार सभी लोग गुजरात से रामदेवरा दर्शन के लिए जा रहे थे। मथुरादास माथुर अस्पताल के अधीक्षक ने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
गुजरात: ट्रेलर-कार की टक्कर, 7 की मौत
सबसे हृदयविदारक हादसा गुजरात के भुज-खावड़ा नेशनल हाईवे पर वेकारिया के रेगिस्तानी इलाके में हुआ, जहां एक ट्रेलर और कार की आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर शव बिखर गए। कार में उत्तराखंड का एक आर्मी परिवार सवार था, जो कच्छ घूमने आया था। इस हादसे में महिलाओं और छोटे बच्चों समेत परिवार के 7 सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई।
हरियाणा: दो गाड़ियों की टक्कर, 2 ने तोड़ा दम
हरियाणा के करनाल में मॉडल टाउन के नजदीक ज्वेल्स रोड पर भी देर रात दो गाड़ियों के बीच भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 से 4 लोग घायल हो गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शवों को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।

देश के अलग-अलग हिस्सों में दरमियानी रात हुए चार भीषण सड़क हादसों में 21 लोगों की जान चली गई है। इन दुर्घटनाओं ने कई परिवारों की खुशियां छीन ली हैं। कहीं धार्मिक दर्शन करके लौटते समय परिवार हादसे का शिकार हो गया, तो कहीं सफर के दौरान काल ने लोगों को अपनी चपेट में ले लिया।
दिल्ली, राजस्थान समेत देश के कई राज्यों में ठंड बढ़ गई है। राजस्थान के 6 शहरों में रात न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा। फतेहपुर में सबसे कम 6.1 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। सीकर में 7.7, उदयपुर में 8.7 और चूरू में 9.5 डिग्री पारा रहा। इधर, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और बिहार में चक्रवात अकवान के चलते बारिश का दौर शुरू हो गया है।
अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस ने पोखरण में 4x4 वाहन पर तैनात ‘भगीरा AT1’ एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल प्रणाली का सफल परीक्षण किया। जानें 8 किमी मारक क्षमता, लेजर गाइडेंस और रक्षा उत्पादन में निजी क्षेत्र की भूमिका।
IIT खड़गपुर के प्लेटिनम जुबली समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी ने 50 साल पहले सेमीकंडक्टर कंपनी रोके जाने, देश में 12 सेमीकंडक्टर प्लांट, इसरो के युवाओं के लिए खुलने और भारत के 75 वर्षों के सफर पर विस्तार से बात की।
हैदराबाद, मुंबई और गुरुग्राम में मेटा ऑफिसों के बाहर प्रदर्शन और तोड़फोड़ मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। मुंबई में 4 यूथ कांग्रेस नेताओं पर FIR दर्ज
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह रफ्तार का कहर देखने को मिला। सुबेहा थाना क्षेत्र में किमी संख्या 53.3 पर जयपुर से पश्चिम बंगाल जा रही एंबुलेंस आगे चल रही पिकअप में पीछे से घुस गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एंबुलेंस सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 नवंबर को दिल्ली में शंघाई सहयोग संगठन सभ्यता संवाद मंच का उद्घाटन किया। जानिए एससीओ के 25 वर्ष, सांस्कृतिक सहयोग और महाभारत व दिल्ली के इतिहास से जुड़ी प्रदर्शनियों पर पीएम मोदी के विचार।
नई दिल्ली में आयोजित SCO बैठक में शामिल होने आए पाकिस्तानी मंत्री और ताजमहल जाने की अनुमति को लेकर उठी चर्चाओं का विस्तृत विश्लेषण। जानें भारत-पाक कूटनीति और ताज़ा घटनाक्रम से जुड़ी अहम बातें।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने राष्ट्रीय संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए 81 सचिवों की नई सूची जारी की है। जानें मध्य प्रदेश के किन नेताओं को दूसरे राज्यों की कमान मिली और एमपी में किसे नियुक्त किया गया।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन हो गया है। सीएम योगी ने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं और वे उत्तराखंड के लिए रवाना हो गए हैं। अंतिम संस्कार शनिवार को ऋषिकेश के संपूर्णानंद घाट पर होगा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह