दिल्ली, राजस्थान समेत देश के कई राज्यों में ठंड बढ़ गई है। राजस्थान के 6 शहरों में रात न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा। फतेहपुर में सबसे कम 6.1 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। सीकर में 7.7, उदयपुर में 8.7 और चूरू में 9.5 डिग्री पारा रहा। इधर, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और बिहार में चक्रवात अकवान के चलते बारिश का दौर शुरू हो गया है।

पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते अचानक मौसम बदला
फतेहपुर में सबसे कम 6.1 डिग्री तापमान दर्ज हुआ
भोपाल/नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
दिल्ली, राजस्थान समेत देश के कई राज्यों में ठंड बढ़ गई है। राजस्थान के 6 शहरों में रात न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा। फतेहपुर में सबसे कम 6.1 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। सीकर में 7.7, उदयपुर में 8.7 और चूरू में 9.5 डिग्री पारा रहा। इधर, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और बिहार में चक्रवात अकवान के चलते बारिश का दौर शुरू हो गया है। साथ ही पहाड़ों पर बर्फबारी के असर से मौसम बदल गया है। मप्र के जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग में बारिश हो रही है। रविवार को को तड़के से ही तेज बारिश शूरू हो गई है। उज्जैन में ठंड के चलते आठवीं तक के स्कूलों का समय बदलकर सुबह 9 बजे के बाद कर दिया गया है। बिहार में रविवार सुबह नालंदा और भागलपुर में बारिश हुई। पिछले 24 घंटे में पटना समेत 9 जिलों में बारिश दर्ज की गई। उत्तर प्रदेश के 24 जिलों में रविवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। वहीं, झारखंड में खराब मौसम के कारण रांची एयरपोर्ट पर 20 फ्लाइट रद्द और 4 डायवर्ट करनी पड़ीं।
सर्दी के साथ प्रदूषण भी बढ़ा
सर्दी बढ़ने के साथ प्रदूषण का स्तर भी बढ़ रहा है। राजस्थान के बीकानेर में AQI 311, भिवाड़ी में 301 में दर्ज हुआ। दिल्ली की हवा की गुणवत्ता ‘खराब’ कैटेगरी में बनी रही। AQI 265 दर्ज किया गया। दरअसल, सर्दी में हवा ठंडी और भारी होने लगती है, उसकी रफ्तार भी कम हो जाती है। इससे प्रदूषक कण जमीन के पास जमा होने लगते हैं। यही वजह है कि पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान में पराली जलाने से उठा धुआं पश्चिमी राजस्थान तक पहुंच रहा है।
राजस्थान: सर्द हवाओं से ठिठुरन बढ़ी
उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश से आ रही सर्द हवाओं से राजस्थान में ठंड बढ़ने लगी है। शनिवार को सिरोही में अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो एक दिन में 2 डिग्री गिर गया। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले एक हफ्ते तक मौसम साफ रहने और ठंड का असर बने रहने का अनुमान है।
मध्य प्रदेश: 12 जिलों में बारिश का अलर्ट
चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ और पहाड़ों पर बर्फबारी के असर से मध्य प्रदेश में मौसम बदल गया है। जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग में बारिश हो रही है, जबकि भोपाल, इंदौर और उज्जैन में ठंड बढ़ गई है। 12 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, शाजापुर में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया।
यूपी: 4 जिलों में बारिश का अलर्ट
उत्तर प्रदेश के 24 जिलों में रविवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। संभल, मुजफ्फरनगर, देवरिया और बुलंदशहर समेत कई जिलों में विजिबिलिटी कम रही। ग्रामीण इलाकों में 10 मीटर दूर तक देखना मुश्किल हो गया। हरदोई में रात का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
छत्तीसगढ़: चक्रवात का असर थमने के बाद बढ़ेगी ठंड
छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अकवान’ का असर खत्म होने के बाद ठंड बढ़ने लगेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में खास बदलाव नहीं होगा। इसके बाद 24 नवंबर से रात के तापमान में गिरावट शुरू होने की संभावना है। फिलहाल, रविवार को प्रदेश में एक-दो जगह हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
बिहार: 48 घंटे में 3°C तक गिरेगा पारा
बिहार में चक्रवात ‘अकवान’ के असर से मौसम बदल गया है। रविवार सुबह नालंदा और भागलपुर में बारिश हुई, जबकि बेगूसराय में बादल छाए रहे। समस्तीपुर में भी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 48 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।
हरियाणा: सुबह-रात कोहरा
हरियाणा में मौसम फिलहाल शुष्क बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में बारिश की संभावना नहीं है। सुबह के समय और देर रात अलग-अलग स्थानों पर हल्के से मध्यम कोहरा छा सकता है। शनिवार को प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान महेंद्रगढ़ में 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद नारनौल में रात का तापमान 9.5 डिग्री रहा।
उत्तराखंड: चारधाम में पारा -13°C तक पहुंचा
उत्तराखंड के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। पहाड़ी इलाकों में सुबह कोहरा छा सकता है। वहीं, प्रदेश के 7 शहरों की हवा खराब श्रेणी में दर्ज की गई। रुद्रपुर में AQI 185, बाजपुर में 183, रुड़की में 175, काशीपुर में 170, हरिद्वार और सुधोवाला में 155 और लालकुआं में 150 रिकॉर्ड किया गया। रविवार सुबह केदारनाथ और बद्रीनाथ में तापमान -9°C, गंगोत्री में -13°C और यमुनोत्री में -8°C दर्ज किया गया।
पंजाब: फरीदकोट में सबसे ज्यादा ठंड
पंजाब और चंडीगढ़ में 27 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इस दौरान बारिश की संभावना नहीं है। राज्य के न्यूनतम तापमान में 1.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। यह सामान्य से 1.8 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया। फरीदकोट 9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ राज्य में सबसे ठंडा रहा।

देश के अलग-अलग हिस्सों में दरमियानी रात हुए चार भीषण सड़क हादसों में 21 लोगों की जान चली गई है। इन दुर्घटनाओं ने कई परिवारों की खुशियां छीन ली हैं। कहीं धार्मिक दर्शन करके लौटते समय परिवार हादसे का शिकार हो गया, तो कहीं सफर के दौरान काल ने लोगों को अपनी चपेट में ले लिया।
दिल्ली, राजस्थान समेत देश के कई राज्यों में ठंड बढ़ गई है। राजस्थान के 6 शहरों में रात न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा। फतेहपुर में सबसे कम 6.1 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। सीकर में 7.7, उदयपुर में 8.7 और चूरू में 9.5 डिग्री पारा रहा। इधर, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और बिहार में चक्रवात अकवान के चलते बारिश का दौर शुरू हो गया है।
अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस ने पोखरण में 4x4 वाहन पर तैनात ‘भगीरा AT1’ एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल प्रणाली का सफल परीक्षण किया। जानें 8 किमी मारक क्षमता, लेजर गाइडेंस और रक्षा उत्पादन में निजी क्षेत्र की भूमिका।
IIT खड़गपुर के प्लेटिनम जुबली समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी ने 50 साल पहले सेमीकंडक्टर कंपनी रोके जाने, देश में 12 सेमीकंडक्टर प्लांट, इसरो के युवाओं के लिए खुलने और भारत के 75 वर्षों के सफर पर विस्तार से बात की।
हैदराबाद, मुंबई और गुरुग्राम में मेटा ऑफिसों के बाहर प्रदर्शन और तोड़फोड़ मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। मुंबई में 4 यूथ कांग्रेस नेताओं पर FIR दर्ज
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह रफ्तार का कहर देखने को मिला। सुबेहा थाना क्षेत्र में किमी संख्या 53.3 पर जयपुर से पश्चिम बंगाल जा रही एंबुलेंस आगे चल रही पिकअप में पीछे से घुस गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एंबुलेंस सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 नवंबर को दिल्ली में शंघाई सहयोग संगठन सभ्यता संवाद मंच का उद्घाटन किया। जानिए एससीओ के 25 वर्ष, सांस्कृतिक सहयोग और महाभारत व दिल्ली के इतिहास से जुड़ी प्रदर्शनियों पर पीएम मोदी के विचार।
नई दिल्ली में आयोजित SCO बैठक में शामिल होने आए पाकिस्तानी मंत्री और ताजमहल जाने की अनुमति को लेकर उठी चर्चाओं का विस्तृत विश्लेषण। जानें भारत-पाक कूटनीति और ताज़ा घटनाक्रम से जुड़ी अहम बातें।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने राष्ट्रीय संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए 81 सचिवों की नई सूची जारी की है। जानें मध्य प्रदेश के किन नेताओं को दूसरे राज्यों की कमान मिली और एमपी में किसे नियुक्त किया गया।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन हो गया है। सीएम योगी ने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं और वे उत्तराखंड के लिए रवाना हो गए हैं। अंतिम संस्कार शनिवार को ऋषिकेश के संपूर्णानंद घाट पर होगा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह