दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट में भारत ने वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हरा दिया है। इसी के साथ टीम इंडिया ने 2 मैचों की सीरीज 2-0 से जीत ली है। दूसरी पारी में भारत को जीत के लिए 121 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसे टीम ने पहले एक घंटे के अंदर ही पूरा कर जीत दर्ज की।

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट में भारत ने वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हराया।

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट में भारत ने वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हरा दिया है। इसी के साथ टीम इंडिया ने 2 मैचों की सीरीज 2-0 से जीत ली है। दूसरी पारी में भारत को जीत के लिए 121 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसे टीम ने पहले एक घंटे के अंदर ही पूरा कर जीत दर्ज की। बतौर कप्तान ये शुभमन की पहली टेस्ट सीरीज जीत है। दरअसल, भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा एवं आखिरी मुकाबला दिल्ली में खेला गया। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने सात विकेट से जीत हासिल की। भारतीय टीम को जीत के लिए 121 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने खेल के पांचवें दिन के पहले सत्र में हासिल कर लिया। भारतीय टीम की जीत में कुलदीप यादव और यशस्वी जायसवाल का अहम योगदान रहा। कुलदीप ने मैच में कुल 8 विकेट झटके, वहीं यशस्वी ने शतक (175 रन) जड़ा।
इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज का टेस्ट सीरीज में 2-0 से सूपड़ा साफ कर दिया। दिल्ली टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज ने अपनी दूसरी पारी 390 रन बनाए। वहीं टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी 518/5 के स्कोर पर घोषित की थी, जबकि वेस्टइंडीज ने अपनी पहली इनिंग्स में 248 रन बनाए। भारत को पहली पारी के आधार पर 270 रनों की लीड मिली और उसने मेहमान टीम को फॉलोआन दिया।
भारतीय टीम ने अहमदाबाद में हुए सीरीज के पहले टेस्ट मैच में पारी और 140 रनों से शानदार जीत हासिल की थी। देखा जाए तो भारतीय टीम की वेस्टइंडीज के खिलाफ ये लगातार 10वीं टेस्ट सीरीज जीत है। वेस्टइंडीज ने आखिरी बार साल 2002 में भारत को पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में हराया (2-1) था। उसके बाद से वेस्टइंडीज की टीम भारत के खिलाफ एक भी टेस्ट मुकाबला जीत नहीं सकी है।
लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। ओपनर यशस्वी जायसवाल केवल 8 रन बनाकर जोमेल वॉरिकन की गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। हालांकि इसके बाद केएल राहुल और साई सुदर्शन ने पारी को संभाला और 79 रनों की साझेदारी की। सुदर्शन ने 39 रनों की पारी खेली और उनका विकेट रोस्टन चेज ने लिया। इसके बाद शुभमन गिल सस्ते (13 रन) में आउट हो गए, लेकिन केएल राहुल (नाबाद 58 रन) ने अर्धशतकीय पारी खेलकर भारत को जीत तक पहुंचाया।
भारत पॉइंट्स टेबल में नंबर-3 पर
वेस्टइंडीज से जीतने के बाद भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के 2025-27 सीजन की पॉइंट्स टेबल में नंबर-3 पर कायम है। टीम की स्थिति में बदलाव नहीं हुआ है। इससे पहले भारत ने इंग्लैंड में 5 मैचों की सीरीज 2-2 से ड्रॉ कराई थी। इस सीरीज का एक मैच ड्रॉ रहा था। इस सीरीज के बाद भारतीय टीम के पास 55.56% पॉइंट हैं। टीम ने 7 में से 4 मैच जीते हैं और 2 मुकाबले हारे हैं। एक मैच ड्रॉ रहे हैं। भारत को 14 नवंबर से साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने घर में 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारतीय क्रिकेट टीम ने इंदौर में खेले गए 5 मैचों की टी-20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज को 14 रन से हरा दिया है। इस रोमांचक जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। मैच के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीत का पूरा श्रेय अपने गेंदबाजों की स्पष्ट रणनीति और अनुशासन को दिया।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा। जानिए इंदौर में टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड, सीरीज का हाल और कोच गौतम गंभीर से जुड़ी खास जानकारी।
न्यूजीलैंड क्रिकेट ने रविवार को भारत के खिलाफ अगले महीने खेली जाने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम का एलान कर दिया है। सेलेक्टर्स ने इस टीम में तीन खिलाड़ियों को वापस बुलाया है जो अपने तूफानी खेल के लिए जाने जाते हैं।
वेस्टइंडीज के खिलाफ रांची टी20 में संजू सैमसन ने शानदार 82 रनों की पारी खेलकर रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया। जानिए साल 2026 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप भारतीय बल्लेबाजों की पूरी सूची।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सभी फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ी। जानिए उनके ऐतिहासिक रिकॉर्ड, उपलब्धियों और संभावित नए कप्तान के बारे में।
पुडुचेरी में खेले जा रहे पहले अनाधिकारिक वनडे में ऑस्ट्रेलिया ए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी है। ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली इंडिया ए की प्लेइंग 11 और पूरी टीम की जानकारी यहां पढ़ें।
हांगकांग सिक्सेज 2026 के लिए आईपीएल सितारों से सजी भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। भुवनेश्वर कुमार कप्तान होंगे। जानें पूरा स्क्वाड, फॉर्मेट और टूर्नामेंट से जुड़ी पूरी जानकारी।
एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने मलेशिया को 5-1 से हराकर गोल्ड मेडल जीता। साथ ही 2028 ओलंपिक का टिकट हासिल किया।
एशियन गेम्स 2026 में भारत के रेसलर अमन सहरावत ने पुरुषों की 57 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती में नॉर्थ कोरिया के हान को हराकर देश को 20वां गोल्ड मेडल दिलाया। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
भारत ने पाकिस्तान को शनिवार को हुए एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में हरा दिया। भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने रोमांचक फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 19 रन से मात देकर लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है।