दिल्ली के कप्तान प्रियांश आर्य ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में तमिलनाडु के खिलाफ 68 गेंदों में नाबाद 181 रन बनाकर केएल राहुल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जानें इस ऐतिहासिक पारी और वर्ल्ड रिकॉर्ड के बारे में।

स्पोर्ट्स डेस्क। स्टार समाचार वेब
भारतीय घरेलू क्रिकेट के सबसे प्रतिष्ठित टी20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में दिल्ली के कप्तान प्रियांश आर्य ने बल्लेबाजी का नया इतिहास रच दिया है। मंगलवार, 24 नवंबर को तमिलनाडु के खिलाफ खेले गए मुकाबले में प्रियांश ने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 68 गेंदों में 181 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली। इस शानदार प्रदर्शन के साथ ही वे मेंस टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।
इस टूर्नामेंट में दिल्ली टीम की कमान संभाल रहे प्रियांश आर्य तमिलनाडु के खिलाफ पारी की शुरुआत करने उतरे और अंत तक क्रीज पर डटे रहे। प्रियांश की आक्रामक बल्लेबाजी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दिल्ली की टीम ने निर्धारित ओवरों में 275 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसमें अकेले प्रियांश का योगदान 181 रनों का था। हैरानी की बात यह रही कि इस पारी के दौरान दिल्ली का कोई अन्य बल्लेबाज 30 रनों का आंकड़ा भी पार नहीं कर सका, लेकिन प्रियांश ने एक छोर से रनों की बारिश जारी रखी।
181 रनों की इस मैराथन पारी के साथ प्रियांश आर्य ने स्टार बल्लेबाज केएल राहुल के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। राहुल ने इसी साल आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए पंजाब किंग्स के खिलाफ 152 रनों की पारी खेली थी। अब प्रियांश शीर्ष पर पहुंच गए हैं। टी20 क्रिकेट के इतिहास में अब तक केवल तीन ही भारतीय बल्लेबाज 150 या उससे अधिक का व्यक्तिगत स्कोर बना पाए हैं।
मेंस टी20 क्रिकेट में भारत के लिए सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर:
| बल्लेबाज | रन | टीम |
| प्रियांश आर्य | 181 रन | दिल्ली |
| केएल राहुल | 152 रन | दिल्ली कैपिटल्स |
| तिलक वर्मा | 151 रन | हैदराबाद |
| अभिषेक शर्मा | 148 रन | पंजाब |
प्रियांश आर्य ने अपनी इस पारी के दौरान चौकों से ज्यादा छक्कों में डील की। उन्होंने महज 36 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और पूरी पारी में कुल 19 गगनचुंबी छक्के तथा 7 चौके जड़े। इन 19 छक्कों के साथ उन्होंने मेंस टी20 क्रिकेट की एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। इससे पहले न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज फिन एलन ने जून 2025 में एक टी20 पारी के दौरान 19 छक्के लगाने का कीर्तिमान स्थापित किया था।
दिल्ली के कप्तान प्रियांश आर्य ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में तमिलनाडु के खिलाफ 68 गेंदों में नाबाद 181 रन बनाकर केएल राहुल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जानें इस ऐतिहासिक पारी और वर्ल्ड रिकॉर्ड के बारे में।
भारत-न्यूजीलैंड वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने के बाद कप्तान शुभमन गिल ने मोहम्मद सिराज को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखने के फैसले पर सफाई दी। जानिए दोस्ती, फॉर्म और टीम की रणनीति पर गिल ने क्या कहा।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ हो गया है। सोमवार को मुकाबले के आखिरी दिन भारत को जीत के लिए 8 विकेट की जरूरत थी और टी-ब्रेक से पहले 5 बल्लेबाज आउट भी हो गए थे, जिससे आखिरी डेढ़ सेशन में जीत के लिए 5 विकेट की दरकार थी।
भोपाल में खेली जा रही महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के तीसरे दिन मलेशिया ने कोरिया और जापान ने चीन को 3-1 से हराया, जबकि भारत ने थाईलैंड पर 7- 0 से जीत दर्ज कराई।
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में रविवार को एक बार फिर भोपाल में अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी का रोमांच देखने को मिलेगा। नाथू बरखेड़ा स्थित इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में टूर्नामेंट के तीसरे मैच दिवस पर तीन मुकाबले खेले जाएंगे।
जब टेस्ट मैच न्यूजीलैंड जैसे देश में होता है तो उम्मीद की जाती है कि यहां बल्लेबाजों को परेशानी होगी और गेंदबाज विकेट चटकाएंगे। किसी भी उपमहाद्वीप की टीम से बड़े स्कोर की उम्मीद नहीं होती है, लेकिन टीम इंडिया ने सभी की उम्मीदों से उलट काम किया है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन टेस्ट के तीसरे दिन भारत ने 4 विकेट पर 486 रन बनाकर 118 रन की बढ़त ली। केएल राहुल ने 136 और पडिक्कल ने 80 रन बनाए, जबकि कप्तान शुभमन गिल 98 रन पर बोल्ड हुए। पंत 55 रन पर नाबाद।
दिल्ली की एक अदालत ने पूर्व पति करोंग ओंखोलर द्वारा दायर आपराधिक मानहानि मामले में संज्ञान लेने से पहले ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम को नोटिस जारी किया है। जानें क्या है पूरा मामला और अगली सुनवाई की तारीख।
वेलिंगटन टेस्ट के दूसरे दिन स्टंप्स तक भारत ने 1 विकेट पर 159 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल 85 रन बनाकर आउट हुए, केएल राहुल 52 रन बनाकर नाबाद। न्यूजीलैंड 368 रन पर सिमटा।
भोपाल के बरखेड़ा नाथू स्टेडियम में महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 की रंगारंग शुरुआत हुई। मलेशिया के खिलाफ जारी मैच में भारतीय टीम 4-1 जीत दर्ज कराई, वहीं चीन और जापान ने भी जीत से आगाज किया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह