भारत में बुलेट ट्रेन का सपना जल्द साकार होने जा रहा है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नए साल पर देशवासियों को खुशखबरी दी है। इसकी तारीख की घोषणा करते हुए उन्होंने कहा-15 अगस्त 2027 से देश में बुलेट ट्रेन दौड़ने लगेगी।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नए साल पर देशवासियों को खुशखबरी दी है।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
भारत में बुलेट ट्रेन का सपना जल्द साकार होने जा रहा है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नए साल पर देशवासियों को खुशखबरी दी है। इसकी तारीख की घोषणा करते हुए उन्होंने कहा-15 अगस्त 2027 से देश में बुलेट ट्रेन दौड़ने लगेगी। मंत्री ने कहा-पहले चरण में सूरत से वापी के बीच 100 किलोमीटर दूरी में ये ट्रेन चलाई जाएगी। बुलेट ट्रेन में सफर का सपना संजोए हर भारतीय ट्रेन चलने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। यह ट्रेन न केवल गौरव का प्रतीक है, बल्कि बदलते भारत की तस्वीर भी बयां करेगी। गौरतलब है कि देश की पहली बुलेट ट्रेन अहमदाबाद और मुंबई के बीच चलाने की योजना है।
प्रोजेक्ट का 55 फीसदी काम पूरा
प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद दोनों मेट्रो शहरों के बीच 508 किमी का सफर दो घंटे 17 मिनट में पूरा किया जा सकेगा। ट्रेन प्रोजेक्ट का लगभग 55 प्रतिशत काम पूरा हो जुका है। पिछले साल नवंबर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सूरत में प्रोजेक्ट की समीक्षा भी की थी।
प्रोजेक्ट में जापान कर रहा सहयोग
पूरे रूट में 352 किलोमीटर हिस्सा गुजरात और दादरा व नगर हवेली के बीच और 156 किलोमीटर महाराष्ट्र में पड़ता है। प्रोजेक्ट को नेशनल हाई-स्पीड रेल कारपोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) जापान के सहयोग से तैयार करा रहा है।
रफ्तार होगी 320 किमी घंटा
ये ट्रेन जापान की शिंकानसेन हाई-स्पीड ट्रेन की तर्ज पर चलेगी। इसकी अधिकतम रफ्तार 320 किमी प्रति घंटा होगी। पूरे प्रोजेक्ट में 12 स्टेशन पड़ेंगे, जिसमें अहमदाबाद, वड़ोदरा, भड़च, सूरत, वापी, ठाणे और मुंबई प्रमुख हैं। प्रोजेक्ट का 85 प्रतिशत हिस्सा यानी 465 किमी एलिवेटेड होगा, जिसमें से 326 किमी का काम पूरा हो चुका है।
गुवाहाटी-कोलकाता के बीच चलेगी पहली स्लीपर वंदे भारत

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि देश की पहली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल रन पूरा कर लिया गया है। यह ट्रेन 18-19 जनवरी से गुवाहाटी और कोलकाता के बीच चलाई जा सकती है। ट्रायल रन के दौरान ट्रेन ने 16 कोचों के साथ अधिकतम 182 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ी। इसे जल्द ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हरी झंडी दिखाएंगे। गुवाहाटी-हावड़ा के बीच स्लीपर वंदे भारत के तृतीय एसी का किराया 2300 रुपए हो सकता है। हवाई किराया की बात करें तो ये छह से आठ हजार के बीच होता है और कभी-कभी 10 हजार तक भी पहुंच जाता है। द्वितीय एसी कोच का किराया तीन हजार रुपये और फर्स्ट एसी का किराया 3600 रुपए तक जा सकता है। साल के अंत तक देश में 12 स्लीपर वंदे भारत ट्रेनें चलने के लिए तैयार हो जाएंगी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।