हर किसी की चाहत होती है कि उसकी त्वचा हमेशा खूबसूरत और ग्लोइंग दिखे और इसके लिए वो कई तरह के जतन करते हैं। हालांकि, धूल-मिट्टी, प्रदूषण, गलत खानपान, खराब जीवनशैली और गलत प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल के कारण त्वचा पर कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं।

हर किसी की चाहत होती है कि उसकी त्वचा हमेशा खूबसूरत और ग्लोइंग दिखे और इसके लिए वो कई तरह के जतन करते हैं। हालांकि, धूल-मिट्टी, प्रदूषण, गलत खानपान, खराब जीवनशैली और गलत प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल के कारण त्वचा पर कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। इसके कारण अधिकतर लोगों को पिंपल्स, दाग-धब्बों, पिगमेंटेशन और झुर्रियों जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। साथ ही, त्वचा काफी डल और बेजान भी नजर आने लगती है।
ऐसे में, इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए लोग तरह-तरह के स्किन केयर और ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इनमें हानिकारक केमिकल्स मौजूद होते हैं, जो त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में, अपनी त्वचा को हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रखने के लिए आप कुछ नेचुरल चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन्हीं चीजों में बेसन और हल्दी भी शामिल है।
बेसन और हल्दी, दोनों त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद
बेसन और हल्दी, दोनों त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। बेसन त्वचा पर मौजूद गंदगी, डेड स्किन सेल्स और एक्स्ट्रा आॅयल को हटाने में मदद करता है। वहीं, हल्दी त्वचा की रंगत को सुधारने में प्रभावी होती है। इन दोनों में एंटीआॅक्सीडेंट्स, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो मुंहासों, दाग-धब्बों, पिगमेंटेशन और टैनिंग की समस्या को दूर करने में मदद कर सकते हैं। नियमित रूप से बेसन और हल्दी से चेहरा धोने से त्वचा मुलायम और चमकदार बनती है। अगर आप भी ग्लोइंग स्किन पाना चाहते हैं, तो रोज सुबह बेसन और हल्दी से चेहरा साफ कर सकते हैं। आइए जानते हैं सुबह बेसन और हल्दी से चेहरा कैसे धोएं ...।
बेसन-हल्दी और गुलाब जल
आप सुबह बेसन और हल्दी में गुलाब जल मिलाकर चेहरा धो सकते हैं। दरअसल, गुलाब जल त्वचा को डीप क्लीन करने के साथ-साथ मॉइश्चराइज भी करता है। साथ ही, यह त्वचा की रंगत को सुधारने में भी मदद करता है। इसके लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन लें। इसमें चुटकी भर हल्दी और 2 चम्मच गुलाब जल डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें। करीब 15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे आपकी त्वचा फ्रेश और ग्लोइंग नजर आएगी।
बेसन-हल्दी और एलोवेरा
आप चाहें तो सुबह चेहरा साफ करने के लिए आप बेसन और हल्दी में एलोवेरा मिक्स करके लगा सकते हैं। दरअसल, एलोवेरा त्वचा को मॉइश्चराइज्ड और हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है। साथ ही, यह त्वचा के दाग-धब्बों, मुंहासों, झाइयों और टैनिंग से छुटकारा दिलाने में भी मदद करता है। इसके लिए आप बेसन, हल्दी और एलोवेरा जेल को अच्छी तरह मिक्स करके पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और कुछ देर के लिए लगा रहने दें। करीब 10-15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे आपकी त्वचा त्वचा सॉफ्ट और ग्लोइंग नजर आएगी।
बेसन-हल्दी और दही
आप सुबह बेसन और हल्दी में दही मिलाकर भी चेहरा धो सकते हैं। दरअसल, दही में लैक्टिक एसिड मौजूद होता है, जो त्वचा के दाग-धब्बों को कम करने में मदद करता है। साथ ही, यह मुंहासों, पिगमेंटेशन, झुर्रियों और टैनिंग की समस्या से छुटकारा दिलाने में भी मदद कर सकता है। इसके लिए एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन लें। इसमें 2 चम्मच दही और चुटकी भर हल्दी डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में मसाज करें। करीब 10-15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे आपकी त्वचा मुलायम और चमकदार नजर आएगी।
बेसन-हल्दी और शहद
आप चाहें तो सुबह बेसन और हल्दी में शहद मिक्स करके भी चेहरा साफ कर सकते हैं। दरअसल, शहद त्वचा को मॉइश्चराइज्ड रखता है। साथ ही, मुंहासों, दाग-धब्बों, पिगमेंटेशन, झुर्रियों और टैनिंग की समस्या से भी छुटकारा दिला सकता है। इसके लिए आप 2 चम्मच बेसन लें। इसमें चुटकीभर हल्दी और 2 चम्मच शहद मिलाएं। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। करीब 15-20 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे आपकी त्वचा सॉफ्ट और ग्लोइंग बनेगी।
बेसन-हल्दी और कच्चा दूध
आप सुबह चेहरे पर बेसन और हल्दी में कच्चा दूध मिलाकर लगा सकते हैं। दरअसल, कच्चे दूध में लैक्टिक एसिड मौजूद होता है, जो दाग-धब्बों को दूर करने और त्वचा की रंगत को सुधारने में मदद करता है। इसके लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन लें। इसमें 2 चम्मच दूध और चुटकी भर हल्दी डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें। करीब 15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे आपकी त्वचा नेचुरली ग्लोइंग बनेगी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारत में लॉन्च हुआ फेफड़ों के कैंसर का 7 मिनट वाला जादुई इंजेक्शन 'टेसेंट्रिक'। जानिए कैसे काम करती है रोश फार्मा की यह इम्यूनोथेरेपी और क्या है इसकी कीमत।
जानें समय प्रबंधन के प्रभावी तरीके जिनसे आप एक दिन में अधिक काम कर सकते हैं। पोमोडोरो तकनीक और कार्य प्राथमिकता के साथ अपनी उत्पादकता बढ़ाएं।
देर रात तक जागना आपकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। जानें कैसे यह आदत मोटापे, हृदय रोग, मानसिक तनाव और कमजोर इम्यूनिटी का कारण बनती है। स्वस्थ जीवनशैली के लिए आज ही अपनी आदत बदलें।
गर्मियों में फ्रिज की सफाई बहुत जरूरी है। जानें घर पर DIY क्लीनिंग स्प्रे बनाने का तरीका, फ्रिज को बैक्टीरिया मुक्त रखने के टिप्स और डीप क्लीनिंग के आसान स्टेप्स
रोजाना सुबह खाली पेट भीगे हुए बादाम खाना सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। जानें कैसे यह छोटी सी आदत आपकी इम्यूनिटी, दिमाग और स्किन को बदल सकती है।
क्या आप तकनीक से थके हुए महसूस कर रहे हैं? जानिए डिजिटल डिटॉक्स क्या है, इसके फायदे और मानसिक शांति पाने के लिए इसे अपनी जीवनशैली का हिस्सा कैसे बनाएं।
मटके का ठंडा पानी सेहत के लिए वरदान है, लेकिन इसकी गलत सफाई आपको बीमार कर सकती है। जानें मटके को साफ करने का सही तरीका और इसे बैक्टीरिया मुक्त रखने के आसान टिप्स।
गर्मियों में तेज धूप और पसीने से बेजान हुई त्वचा में जान फूंक देंगे ये खास फल। महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें और तरबूज, पपीता जैसे फलों से पाएं नेचुरल ग्लो। जानें त्वचा के लिए बेस्ट समर फ्रूट्स।
भीगे काले चने के फायदे, वजन घटाने के उपाय, एनीमिया का उपचार, डायबिटीज डाइट टिप्स, काले चने खाने का सही तरीका, स्वास्थ्य समाचार, Health Benefits of Soaked Chana.
क्या आप भी मौसम बदलते ही बीमार पड़ जाते हैं? जानें संतुलित आहार, योग, पर्याप्त नींद और हाइड्रेशन के जरिए वायरल संक्रमण और सर्दी-जुकाम से बचने के असरदार उपाय।