गुजरात के शहरी निकाय के साथ ही जिला और तालुका पंचायत के चुनाव विधानसभा चुनावों का लिटमस टेस्ट माने जा रहे हैं। इन चुनावों के नतीजों को जनता का रुझान परखने के अवसर की तरह भी देखा जा रहा है। इन चुनावों की मतगणना सुबह नौ बजे से शुरू हो गई है।

मतगणना सुबह नौ बजे से शुरू हो गई है। इसके लिए मतगणना केंद्रों के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
अहमदाबाद। स्टार समाचार वेब
गुजरात के शहरी निकाय के साथ ही जिला और तालुका पंचायत के चुनाव विधानसभा चुनावों का लिटमस टेस्ट माने जा रहे हैं। इन चुनावों के नतीजों को जनता का रुझान परखने के अवसर की तरह भी देखा जा रहा है। इन चुनावों की मतगणना सुबह नौ बजे से शुरू हो गई है। इसके लिए मतगणना केंद्रों के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। राज्य की 15 नगर निगम, 84 नगरपालिकाओं, 34 जिला पंचायतों और 260 तालुका पंचायतों के नतीजे आज देर शाम तक घोषित किए जाएंगे। 10,050 सीटों में से 732 सीटों पर निर्विरोध चुनाव हुआ है, जिनमें भाजपा 712 सीटों पर आगे है। वहीं, गांधीनगर जिला पंचायत की भोयान सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार मंजुलाबेन ने 1374 वोटों से जीत दर्ज की है।

निगम की 54 सीटों पर भाजपा आगे
अहमदाबाद नगर निगम की कुल 192 सीटों के नतीजे आने हैं। इनमें से 54 सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। वहीं, विपक्षी कांग्रेस 11 सीट पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं मेहसाणा नगर निगम की 52 में से 20 सीटों पर कमल खिल गया है। मेहसाणा नगर निगम के वार्ड नंबर एक, छह, सात, 10 और 11 में बीजेपी के उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है।
तीन सीटों पर जीती एआईएमआईएम
यहां सबसे चौंकाने वाला भुज नगर पालिका का परिणाम रहा। जहां असदुद्दीन ओवैसी की अगुवाई वाली आॅल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) का खाता खुल गया है। भुज नगर पालिका में एआईएमआईएम के उम्मीदवारों को तीन सीटों पर जीत मिली है।
ज्यादा बीजेपी के उम्मीदवार
इन चुनावों में सबसे ज्यादा 9237 प्रत्याशी भाजपा के चुनाव निशान पर मैदान में हैं। कांग्रेस ने 8443 उम्मीदवार उतारे हैं। आम आदमी पार्टी के सिंबल पर भी 5261 उम्मीदवार हैं।
खबर अपडेट की जा रही है....


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
पुणे से गुवाहाटी जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 0623 में तकनीकी खराबी के बाद पुणे एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित। सभी 192 यात्री सुरक्षित, जानिए पूरी खबर।
संसद का शीतकालीन सत्र दिसंबर के पहले सप्ताह में शुरू हो सकता है। सरकार लोकसभा सीटें 850 करने और महिला आरक्षण को परिसीमन से जोड़ने वाला संविधान संशोधन बिल लाने की तैयारी में है, वहीं विपक्ष SIR प्रक्रिया को लेकर आक्रामक है।
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में मारे गए दो एसपीओ के शवों को डंपर ट्रक में ले जाने पर बीजेपी विधायक शगुन परिहार ने तीखा रोष जताया है। उन्होंने इसे जवानों का अपमान बताया है।
हालिया चुनावों में डाले गए और गिने गए वोटों के आंकड़ों को लेकर उठ रहे सवालों के मद्देनजर चुनाव आयोग चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने जा रहा है। आयोग ने एक नई व्यवस्था के तहत राजनीतिक दलों के लिए मतदान और मतगणना से जुड़े फॉर्म-17 सी को अनिवार्य रूप से प्राप्त करना जरूरी कर दिया है।
एलन मस्क के स्टारशिप ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। स्पेसएक्स के स्टारशिप अंतरिक्ष यान ने कक्षा से 22 घंटे की यात्रा के बाद लौटकर टेक्सास के लॉन्च टॉवर पर विशाल मैकेनिकल आर्म्स (मेकाजिला) द्वारा हवा में ही सफलतापूर्वक पकड़ लिया गया।
छत्तीसगढ़ में करोड़ों के शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने बड़ा एक्शन लिया है। ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल से जुड़ी कुम्हारी-जंजगीरी स्थित विट्ठल ग्रीन कॉलोनी के 355 प्लॉटों को जब्त कर लिया है।
गुजरात के सूरत शहर स्थित खरवासा इलाके के एक कपड़ा गोदाम में शनिवार को भीषण आग लग गई। दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने और राहत-बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। इस घटना में लाखों के नुकसान की आशंका है।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली के डॉक्टरों ने चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफलता हासिल की है। संस्थान के डॉक्टरों ने गर्भ में पल रहे 25 सप्ताह के एक शिशु की रीढ़ की हड्डी की ओपन सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी की है।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार तड़के अयोध्या से आगरा जा रही मिनी ट्रैवलर बस आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में बस सवार 13 यात्री घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
असम के काजीरंगा में शुक्रवार को तेज रफ्तार मिनी बस और कंटेनर ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में कई छात्रों समेत दर्जनों लोगों की मौत हो गई है।