हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के नालागढ़ में पुलिस थाने के पास एक सड़क वाली गली में भीषण धमाका हुआ है। यह घटना बद्दी पुलिस जिला क्षेत्र के अंतर्गत आती है। धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज 400 से 500 मीटर दूर तक सुनाई दी।

नालागढ़ में पुलिस थाने के पास एक सड़क वाली गली में भीषण धमाका हुआ है।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के नालागढ़ में पुलिस थाने के पास एक सड़क वाली गली में भीषण धमाका हुआ है। यह घटना बद्दी पुलिस जिला क्षेत्र के अंतर्गत आती है। धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज 400 से 500 मीटर दूर तक सुनाई दी। इस विस्फोट की वजह से आसपास की इमारतों और आर्मी अस्पताल के शीशे पूरी तरह चूर-चूर हो गए। पुलिस ने तत्काल प्रभाव से मौके को सील कर दिया है, जिससे सबूतों के साथ छेड़छाड़ न किया जा सके। दरअसल, हिमाचल के सोलन जिले के नालागढ़ में नए साल के पहले ही दिन एक बड़ा धमाका हुआ। धमाके से पूरा इलाका दहल उठा। धमाका इतना जबरदस्त था कि इसकी गूंज से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
तेज आवाज सुनकर सहम गए लोग
विस्फोट की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि घटनास्थल के पास मौजूद इमारतों और आर्मी अस्पताल के शीशे चकनाचूर हो गए। स्थानीय लोगों और वहां मौजूद प्रवासी मजदूरों के अनुसार धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। धमाका होते ही पूरा इलाका दहल गया और एक पल के लिए कुछ भी दिखाई नहीं दिया। चाय की दुकानों पर बैठे लोग भी तेज आवाज सुनकर सहम गए।
घटनास्थल को पुलिस ने किया सील
वहीं, घटना की सूचना मिलते ही नालागढ़ पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। पुलिस ने घटनास्थल को पूरी तरह से सील कर दिया है और दोनों तरफ बैरिकेडिंग लगाकर जांच शुरू कर दी है। एसपी बद्दी विनोद धीमान अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच चुके हैं। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए शिमला से फॉरेंसिक टीम को भी सुबूत इकट्ठा करने के लिए बुलाया गया है।
ब्लास्ट की वजह पता नहीं चली
पुलिस हर पहलू से गहन तफ्तीश कर रही है, लेकिन अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि यह धमाका किस चीज में हुआ या इसके पीछे क्या कारण था। एसपी और पुलिस प्रशासन की ओर से फिलहाल घटना के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। फॉरेंसिक जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
बिहार के पंडित दीनदयाल उपाध्याय-गया रेलखंड के सासाराम रेलवे स्टेशन पर आज को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक सवारी गाड़ी अचानक धधक उठी। सासाराम से आरा होकर पटना जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में अचानक आग लगने से प्लेटफॉर्म और ट्रेन में बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया और लोग इधर-उधर भागने लगे।
उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खरी के पीलीभीत-बस्ती राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर आज सुबह सिसैया के पास एक तेज रफ्तार ट्रक और सवारियों से भरी टाटा मैजिक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि मैजिक के परखच्चे उड़ गए।
केरल में 10 साल बाद कांग्रेस-UDF की वापसी। वीडी सतीशन सोमवार सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। रमेश चेन्निथला, के मुरलीधरन समेत 11 विधायक बनेंगे मंत्री। जानें पूरा समीकरण
UIDAI जल्द ही बंद करने जा रहा है mAadhaar ऐप। करोड़ों आधार यूजर्स के लिए जारी हुआ नया सिक्योर ऐप। जानिए नए ऐप के खास प्राइवेसी फीचर्स, QR बेस्ड शेयरिंग और डाउनलोड करने का तरीका।
भारत ने सिंधु जल संधि पर हेग स्थित कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन (CoA) के 15 मई 2026 के फैसले को पूरी तरह खारिज किया। विदेश मंत्रालय ने कहा- अवैध अदालत का फैसला शून्य और अमान्य।
कोटा मंडल के लूणी रीछा-विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन के बीच त्रिवेंद्रम-निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस के दो कोच में लगी भीषण आग। 68 यात्री सुरक्षित, दिल्ली-मुंबई ट्रैक पर रेल यातायात प्रभावित। जानिए पूरी डिटेल।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने के यूनियन कैबिनेट के फैसले को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय कानून मंत्री ने आज ने एक्स पर यह जानकारी दी। दरअसल, केंद्र सरकार ने एक अध्यादेश जारी कर सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या को 33 से बढ़ाकर 37 कर दिया है।
नीट यूजी 2026 पेपर लीक केस में सीबीआई का बड़ा एक्शन। NTA पेपर-सेटिंग कमेटी की सदस्य मनीषा मंधारे दिल्ली से गिरफ्तार। लाखों रुपये लेकर घर पर रटवाए थे असली प्रश्न-उत्तर।
चार यूरोपीय देशों के दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी यात्रा के पहले चरण में देर रात नीदरलैंड पहुंचे। नीदरलैंड के एम्सटर्डम में गर्मजोशी से पीएम मोदी का स्वागत किया गया। उन्होंने भारतीय प्रवासियों से भी संक्षिप्त मुलाकात की।
दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में यूनिफॉर्म अनवेल्ड द्वारा आयोजित एक संवादात्मक सत्र में सेना प्रमुख से पूछा गया कि अगर पिछले साल आपरेशन सिंदूर को जन्म देने वाली परिस्थितियां फिर से उत्पन्न होती हैं तो भारतीय सेना कैसे प्रतिक्रिया देगी।सवाल का जवाब देते हुए आर्मी चीफ ने कहा-पिछले साल आपरेशन सिंदूर जैसी स्थिति फिर बनी तो भारतीय सेना उसी तरह या उससे भी मजबूत जवाब देगी।