हैदराबाद-विजयवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोडाड मंडल के पास आज यानी बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में छह महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 अन्य लोग घायल हो गए।मुख्य सचिव को निर्देश दिया कि घायलों के इलाज में कोई कमी न रखी जाए।

सूयार्पेट में ट्रक में रखे लोहे के पिलर बस में घुसे
हादसे की मुख्य वजह तेज रफ्तार को माना जा रहा
बस में 42 यात्री थे सवार, अब जांच में जुटी पुलिस
तेलंगाना। स्टार समाचार वेब
हैदराबाद-विजयवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोडाड मंडल के पास आज यानी बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में छह महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 अन्य लोग घायल हो गए। हादसा सुबह करीब 5:15 बजे उस वक्त हुआ, जब हैदराबाद से आंध्र प्रदेश के एलुरु जा रही एक निजी इलेक्ट्रिक ट्रैवल बस आगे चल रहे ट्रक से पीछे से टकरा गई। बस में कुल 42 यात्री सवार थे। मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई है। उन्होंने मुख्य सचिव को निर्देश दिया कि घायलों के इलाज में कोई कमी न रखी जाए।
पिलर टूटने से हुआ बड़ा हादसा
सूयार्पेट के एसपी के नरसिम्हा के अनुसार, ट्रक में औद्योगिक उपयोग के लिए भारी पिलर लदे हुए थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिलरों को बांधने वाली चेन टूट गई और वे बस के दाहिने हिस्से को चीरते हुए अंदर घुस गए। इस वजह से बस की अगली सीटों पर बैठी महिलाओं की जान चली गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में हादसे की मुख्य वजह तेज रफ्तार और ट्रक का अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराना माना जा रहा है।
घायलों का इलाज जारी, दो गंभीर
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को तुरंत पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिनमें से दो की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा रेफर किया गया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
मृतकों के परिजनों सरकार दे मुआवजा
इधर, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष एन रामचंद्र राव ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए उन्होंने सरकार से मृतकों के परिजनों के लिए तत्काल मुआवजे की घोषणा करने और घायलों के समुचित इलाज की मांग की। साथ ही उन्होंने राज्य में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए सड़क सुरक्षा के नियमों को कड़ाई से लागू करने का सुझाव दिया।
यह भी पढ़िए...
मध्यप्रदेश: हाइवे पर ट्रक से टकराई कार... पांच लोगों की मौत... हादसे के बाद मौके से चालक फरार
गुजरात: मोरबी में डंपर ने मारी टक्कर, कार के हो गए टुकड़े-टुकड़े... इस हादसे में पांच लोंगों की मौत
कर्नाटक: कार और लॉरी की टक्कर... हादसे में पांच लोगों की मौत... वाहन के उड़ गए परखच्चे


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
आंध्र प्रदेश के पलनाडू जिले में आज सुबह एक भयानक हादसा हुआ। चिलकलुरिपेट नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। वहीं 10 लोग घायल हैं। चिलकलुरिपेट नेशनल हाईवे पर एक प्राइवेट ट्रैवल बस और आॅटो-रिक्शा की टक्कर हुई।
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आज भीषण हादसा हो गया। बल्दीराय थाना क्षेत्र के टेरी गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने गुड़गांव से बिहार जा रही निजी बस में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बस सवार तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हो गए।
नेपाल के रसुवा जिले में तिब्बत सीमा के पास बुधवार को आई विनाशकारी फ्लैश फ्लड में मौतों का आंकड़ा बढ़कर कम से कम 165 हो गया है। करीब 1500 लोग लापता हैं, जिनमें 133 भारतीय पर्यटक और 37 एनआरआई शामिल हैं।
भारत ने संयुक्त राष्ट्र की नस्लीय भेदभाव खत्म करने वाली समिति (CERD) की टिप्पणियों को सिरे से खारिज कर दिया है। विदेश मंत्रालय ने इन आरोपों को राजनीति से प्रेरित और दुर्भावनापूर्ण बताते हुए कहा कि भारत सभी नागरिकों के अधिकारों और समानता के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सपा ने महिलाओं को रिझाने के लिए बड़ा एलान किया है। यूपी में सपा की सरकार बनने पर स्त्री सम्मान समृद्धि योजना शुरू की जाएगी। पार्टी सांसद डिंपल यादव ने कहा कि योजना के तहत महिलाओं को सालाना 40 हजार रुपए देने का प्रावधान किया जाएगा।
सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस संदीप मेहता ने चीफ जस्टिस आफ इंडिया को कई पत्र लिखकर राजस्थान हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा को तुरंत पद से हटाने की मांग की है।
हैदराबाद-विजयवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोडाड मंडल के पास आज यानी बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में छह महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 अन्य लोग घायल हो गए।मुख्य सचिव को निर्देश दिया कि घायलों के इलाज में कोई कमी न रखी जाए।
अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट की 2 सितंबर को होने वाली बैठक में CEO और प्रवक्ता की नियुक्ति पर फैसला संभव है। दूसरी ओर, चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर कंप्यूटर बाबा के नेतृत्व में संतों ने बैठक बुलाई, जिसे पुलिस ने रोक दिया।
संसद की गृह मामलों की कमेटी बैठक में जंतर-मंतर लाठीचार्ज और पैलेट गन के इस्तेमाल पर भारी हंगामा। राहुल गांधी का धरना, सुप्रीम कोर्ट की हाई पावर कमेटी और कॉकरोच जनता पार्टी के मार्च की पूरी खबर विस्तार से पढ़ें
वृंदावन के श्री बांके बिहारी मंदिर में चढ़ावे की हेराफेरी पर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। अदालत ने दान का एक-एक पैसा सीधे मंदिर के कोषागार में जमा करने और पारदर्शी व्यवस्था लागू करने का आदेश दिया है।