हरियाणा के झज्जर जिले में केएमपी एक्सप्रेस-वे पर श्रद्धालुओं से भरी पिकअप एक कैंटर से टकरा गई। हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 24 से ज्यादा लोग घायल हैं। हादसा मांडोठी गांव के पास हुआ। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। दरअसल, उत्तर प्रदेश के संभल जिले के चंदौसी से श्रद्धालु पिकअप में राजस्थान के गोगामेड़ी धाम गए थे।

श्रद्धालुओं से भरी पिकअप कैंटर से टकराई, तीन घायल गंभीर
वाहनों की भीषण टक्कर के बाद मौके पर मची अफरा-तफरी
झज्जर। स्टार समाचार वेब
हरियाणा के झज्जर जिले में केएमपी एक्सप्रेस-वे पर श्रद्धालुओं से भरी पिकअप एक कैंटर से टकरा गई। हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 24 से ज्यादा लोग घायल हैं। हादसा मांडोठी गांव के पास हुआ। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। दरअसल, उत्तर प्रदेश के संभल जिले के चंदौसी से श्रद्धालु पिकअप में राजस्थान के गोगामेड़ी धाम गए थे। दर्शन के बाद सभी घर लौट रहे थे। इसी दौरान केएमपी एक्सप्रेस-वे पर पिकअप की कैंटर से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
घायल बहादुरगढ़ अस्पताल में भर्ती
हादसे के बाद घायलों को बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल ले जाया गया। यहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों में से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए पीजीआई रोहतक भेजा गया है।
पुलिस ने संभाला मोर्चा
पुलिस ने हादसे के बाद एक्सप्रेस-वे पर मोर्चा संभाल लिया। क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया गया, जिसके बाद यातायात को दोबारा सामान्य कराया गया। मृतकों के शव बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं।
कैंटर चालक मौके से फरार
सभी श्रद्धालु उत्तर प्रदेश के संभल जिले में चंदौसी से पिकअप गाड़ी में सवार होकर राजस्थान स्थित गोगामेड़ी धाम दर्शन करने गए थे। माथा टेकने के बाद जब वे वापस लौट रहे थे, तभी झज्जर में मांडोठी गांव के पास उनकी गाड़ी कैंटर से टकरा गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे के बाद कैंटर चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। उसकी तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़िए....
मध्यप्रदेश: हाइवे पर ट्रक से टकराई कार... पांच लोगों की मौत... हादसे के बाद मौके से चालक फरार
एक हादसे ने उजाड़े कई घर, चार अर्थियां साथ उठीं, गांव में पसरा मातम गहरा
गुजरात: मोरबी में डंपर ने मारी टक्कर, कार के हो गए टुकड़े-टुकड़े... इस हादसे में पांच लोंगों की मौत


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली, मुंबई सहित कई ठिकानों पर छापेमारी कर करोड़ों रुपये का हवाला नेटवर्क और अवैध ह्यूमन एग डोनेशन रैकेट उजागर किया है।
बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी की विदेश यात्राओं, संदिग्ध मुलाकातों और कांग्रेस के नेतृत्व पर निशाना साधा। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष के पद की गरिमा और ओबामा की किताब का जिक्र कर कांग्रेस से जवाब मांगा।
लखनऊ के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे, रश्मि दुबे और चालक तनवीर की जमानत याचिका सीजेएम अदालत ने खारिज कर दी है।
राजस्थान के दौसा-मनोहरपुर नेशनल हाईवे-148 पर आज सुबह भीषण हादसा हो गया। रायसर के पास टायर फटते ही कार बेकाबू होकर सड़क किनारे एक गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में चार लोगों की मौत और दो अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
चुनाव आयोग के अधिकारियों के कामकाज को लेकर मतभेद और विवाद की नई जानकारी सामने आई है। चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी ने वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त मनीष गर्ग के खिलाफ कैबिनेट सचिवालय में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि, इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
पीलीभीत की सदर विधानसभा सीट की मतदाता सूची में गड़बड़ी के मामले में एसडीएम मयंक गोस्वामी और हेमंत चौधरी पर एफआईआर दर्ज। सपा और कांग्रेस ने सत्ता पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, सीबीआई जांच की मांग।
इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को स्वतंत्रता दिवस पर मशाल प्रज्वलित करने का विशेष निमंत्रण दिया है।
पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क के भारत दौरे पर पीएम मोदी ने जामनगर के 'गुड महाराजा' दिग्विजयसिंहजी को याद किया। जानिए कैसे भारत ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान पोलिश शरणार्थियों को दिया था नया जीवन।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने यमुना को साफ करने और जल आपूर्ति से संबंधित 10 परियोजनाओं का उद्घाटन और 33 का शिलान्यास किया। उन्होंने राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल सहित विपक्षी पार्टियों पर सियासी हमला किया। उन्होंने कहा कि 30 वर्षों तक भाजपा सत्ता में रहेगी। अपराध फैलाने के सिवाय कुछ नहीं किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राज्य और केंद्र सरकार के मुखिया के रूप में 25 वर्ष पूरे करने के बाद, अब सरकार की कार्यप्रणाली में तेजी और सुधारों की दिशा में बड़े कदमों की तैयारी शुरू हो गई है। 27 अक्टूबर को कैबिनेट सचिव ने सभी मंत्रालयों के सचिवों की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है।