मैहर के रिगरा के पास हुए भीषण सड़क हादसे में पांच युवकों की मौत के बाद तनाजा और नरौरा गांव शोक में डूब गए। चार अर्थियां एक साथ उठीं, जबकि एक घायल का इलाज जबलपुर में जारी है।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
तनाजा और नरौरा गांव में मातम पसरा हुआ था, कई घरों के चिराग हमेशा के लिए बुझ गए। कुछ मृतक अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। मरचुरी से एक साथ पांचो का शव निकला। चार शव तनाजा गांव और एक शव नरौरा ले जाया गया। तनाजा गांव में दो सगे भाईयो समेत चार लोगों की अर्थियां एक साथ उठी, यह देख हर किसी की आंखों से आंसू छलक पडेÞ। दो सगे भाईयों व उनके परिवार के दो अन्य युवकों की चिता एक साथ जली। यह दृश्य देख पूरा गांव गमगीन रहा। इस घटना से कई घरों में चूल्हें नहीं जले। उल्लेखनीय है कि जन्मदिन की पार्टी मनाकर लौटते समय जीप आगे जा रहे ट्रक से पीछे से टकरा गई थी। सोमवार की रात दो बजे के करीब नादन देहात थानान्तर्गत रिगरा के पास हुए हादसे में पांच युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई थी जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल का इलाज जबलपुर में चल रहा है। पांचों मृतक और घायल अमरपाटन के जनपद उपाध्यक्ष मनोज पटेल के जन्मदिन मनाने के बाद लग्जरी जीप से घर लौट रहे थे।
पिता का हो चुका है निधन
दर्दनाक हादसे में अंकुर पटेल की भी जान चली गई। अंकुर के पिता स्व. गोविंद प्रसाद पटेल का निधन काफी पहले हो चुका है। अंकुर का अंतिम संस्कार उसके छोटे भाई अंकित पटेल के द्वारा किया गया। अंकुर पूर्व विधायक लालजी पटेल का रिश्ते में पोता था। अंकुर गांव में खेती -किसानी का काम करता था।
नरौरा में किया गया अंतिम संस्कार
मृतक संजीव कुमार पटेल पिता स्व. संजय पटेल 23 वर्ष मूलत: मैहर कोतवाली अन्तर्गत नरौरा गांव का रहने वाला था। संजीव का अंतिम संस्कार उसके गृह ग्राम नरौरार में किया गया। मृतक संजीव अपने माता- पिता का इकलौती संतान था और वह नौकरी करता था।
चचेरे भाई ने दी मुखाग्नि
हादसे में मैहर जिले के अमदरा थानान्तर्गत तनाजा निवासी नागेन्द्र पटेल के बेटे विजय पटेल 32 वर्ष और छोटे बेटे हरिशंकर पटेल 28 वर्ष की भी मौत हो गई थी। दोनों मृतक मैहर के पूर्व विधायक स्व. लालजी पटेल के रिश्ते में भतीजे थे। मृतक विजय और उसके भाई हरिशंकर को ुमुखाग्नि उसके चचेरे भाई अंकित पटेल ने दी। मृतक विजय जबलपुर में रहकर नौकरी करता था जबकि छोटा भाई हरिशंकर गांव में रहकर खेती- किसानी का काम देखा करता था। विजय की यही दोनों संंतान थी।
इकलौती संतान था मृदुल
हादसे में मृदुल पटेल पिता महेन्द्र पटेल 32 वर्ष निवासी तनाजा की भी जान गई है। मृतक मृदुल अपने माता- पिता का इकलौती संतान थी। मृदुल की मौत से उसके कुल का चिराग छिन गया। मृतक मृदुल वेयर हाउस का संचालन करता था। मृदुल की चिता को उसके चचेरे भाई लाला भइया पटेल ने मुखाग्नि दी।
जबलपुर में चल रहा इलाज
हादसे में ओम पटेल पिता रावेन्द्र पटेल को गंभीर चोट आई, उसे पुलिस की मदद से नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। चोट गंभीर होने के कारण ओम को रेफर कर दिया गया, उसे इलाज के लिए जबलपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां वह जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रहा है। घायल ओम अपने माता- पिता का इकलौता संतान बताया गया है।
चालक ने कहा धीमी थी ट्रक की रफ्Þतार
ट्रक चालक चिंतरंजन दास चंदेल ने नादन देहात पुलिस को बताया कि वह ट्रक लेकर सोमवार की रात मैहर की तरफ जा रहा था। हल्की बारिश हो रही थी। बारिश की वजह से वाहन को सम्हालकर चला रहा था। ट्रक की रफ्तार 40 और 45 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार के बीच थी। रात 2 बजे के करीब अचानक पीछे से धड़ाम की आवाज आई। धक्का इतना तेज था कि चलता हुआ ट्रक नेशनल हाइवे पर काफी दूर तक आगे घसीटता चला गया। किसी तरह नियंत्रण कर ट्रक को सुरक्षित रोका। तेज रफ्तार में लग्जरी जीप के पीछे से टकराने के कारण ट्रक के दो टायर फट गए जिसके कारण सामान से लोड ट्रक पलटते- पलटते बचा।
घटना स्थल की जांच करने पहुंचे एसपी
रिगरा में सड़क दुर्घटना में पांच युवकों की दर्दनाक मौत की घटना के बाद मंगलवार की सुबह एसपी मैहर अवधेश प्रताप सिंह, सीएसपी महेन्द्र सिंह चौहान के साथ घटना स्थल का मुआयना किया। क्षतिग्रस्त वाहनो का अवलोकन किया। नादन देहात थाना प्रभारी से पूरे मामले की जानकारी ली। एसपी मैहर ने बताया कि प्रारम्भिक जांच से यह आशंका लग रही है कि जीप की रफ्तार काफी तेज थी। चालक का नियंत्रण वाहन से हटा जिस कारण जीप आगे जा रहे ट्रक से पीछे से टकरा गई। जीप सवार युवकों ने सीटबेल्ट का उपयोग नहीं किया था। घटना की जांच की जा रही है।
हाइवे पर प्रभावित हुआ यातायात
तेज रफ्तार लग्जरी जीप क्र. एमपी 13एल/1817 सोमवार की रात 2 बजे के करीब रिगरा गांव के पास आगे जा रहे ट्रक से पीछे से जा घुसी। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने आशंका जताई कि जीप की रफ्तार तेज होने और चालक का वाहन से नियंत्रण खो देने की वजह से हादसा हुआ। नेशनल हाइवे में हुए हादसे की वजह से काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस के द्वारा दुर्घटनाग्रस्त लग्जरी जीप व ट्रक को किनारे करवाकर यातायात बहाल करवाया गया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के भाजपा विधायक अमर सिंह यादव की कार ने बाइक सवार पिता पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में पिता की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। विधायक की गाड़ी जब्त कर ली गई है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को बिहार के गया पहुंचे, जहां उन्होंने सनातन संस्कृति की महान परंपरा का निर्वहन करते हुए पवित्र फल्गु नदी के तट पर अपने पितरों का विधि-विधान से तर्पण और पिंडदान किया।
मध्य प्रदेश में पटवारियों की हड़ताल जारी। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल से मुलाकात के बाद भी पटवारी अपनी मांगों पर अड़े। निलंबन वापसी की मांग और स्वामित्व योजना पर असर की पूरी खबर हिंदी में पढ़ें।
मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के ओएसडी दीपम रायचूरा पर 1 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने के आरोप लगे हैं। 930 करोड़ के ठगी आरोपी मोहित गोगिया के वायरल बयान के बाद सरकार ने उन्हें प्रभार से हटाकर जांच के आदेश दिए हैं।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने 2019 के 27% OBC आरक्षण संशोधन को असंवैधानिक करार देते हुए रद्द कर दिया है। अब राज्य में 14% आरक्षण ही लागू रहेगा। कोर्ट ने 3 महीने के भीतर 13% होल्ड पदों को अनारक्षित श्रेणी से भरने के निर्देश दिए हैं।
धार जिले के राजोद में अहमदाबाद से उज्जैन आ रही एर्टिगा कार में हाईवे पर लगी आग। कार पूरी तरह जली, सवार सातों लोग सुरक्षित बाहर निकले
मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए सीएम मोहन यादव ने मुंबई में उद्योगपतियों से की चर्चा। फार्मा, टेक्सटाइल और सेमीकंडक्टर सेक्टर में 90 हजार करोड़ के प्रस्ताव।
भोपाल के चर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में कोर्ट ने सीबीआई जांच को लेकर अहम स्पष्टीकरण दिया है। आरोपी गिरिबाला सिंह की नियमित जमानत याचिका पर अब 14 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2:30 बजे हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई होगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' के 7वें संस्करण का शुभारंभ किया। जानें पर्यटन, निवेश, एमओयू और एमपी टूरिज्म की नई वेबसाइट से जुड़ी पूरी जानकारी।
भोपाल के न्यू मार्केट में गुरुवार दोपहर छोले-भटूरे की दुकान में भीषण आग लग गई। सिलेंडर ब्लास्ट के बाद फैली आग से 5 दुकानें और 12 रेहड़ियां जलकर खाक, करोड़ों का नुकसान।