आईआईटी कानपुर में बीटेक फाइनल ईयर के छात्र की आत्महत्या ने सबको झकझोर दिया। तीन दिन तक उसका शव हॉस्टल के कमरे में पड़ा रहा। किसी को भनक तक नहीं लगी। जब बदबू आने लगी तक अगल-बगल के कमरे में रहने वाले छात्रों को वारदात के बारे में पता चला। इससे प्रबंधन में हड़कंप मच गया।

धीरज सैनी, 22 वर्षीय बीटेक फाइनल ईयर का छात्र, केमिकल इंजीनियरिंग में पढ़ाई कर रहा था।

कानपुर। स्टार समाचार वेब
आईआईटी कानपुर में बीटेक फाइनल ईयर के छात्र की आत्महत्या ने सबको झकझोर दिया। तीन दिन तक उसका शव हॉस्टल के कमरे में पड़ा रहा। किसी को भनक तक नहीं लगी। जब बदबू आने लगी तक अगल-बगल के कमरे में रहने वाले छात्रों को वारदात के बारे में पता चला। इससे प्रबंधन में हड़कंप मच गया। धीरज की मौत पिछले दो साल में आईआईटी कानपुर में सातवीं छात्र आत्महत्या है। इन घटनाओं के बावजूद संस्थान का दावा है कि हर छात्र की काउंसलिंग की जाती है। उनकी निगरानी की जाती है। लेकिन लगातार हो रही आत्महत्याएं दिखाती हैं कि काउंसलिंग और प्रशासनिक निगरानी केवल दावे तक ही सीमित रह गई हैं। हरियाणा के रहने वाले सतीश सैनी के बेटे धीरज सैनी, 22 वर्षीय बीटेक फाइनल ईयर का छात्र, केमिकल इंजीनियरिंग में पढ़ाई कर रहा था। वह आईआईटी कानपुर के हॉस्टल नंबर-1 में अकेले कमरे में रहता था।
धीरज सैनी के कमरे से तेज बदबू आने लगी। पहले पास के कमरे में रहने वाले छात्रों ने कुछ सोचा, फिर जब बदबू और अधिक बढ़ गई तो उन्हें अंदेशा हुआ कि कुछ गंभीर है। हॉस्टल प्रशासन और पुलिस को सूचना दी गई। जब कमरे का दरवाजा खोला गया, तो सामने का नजारा देखकर सबके होश उड़ गए। कमरे में धीरज का शव पड़ा था। दावा किया जा रहा है कि यह घटना कम से कम तीन दिन पहले हुई थी।
धीरज के कमरे में कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला। एसीपी रंजीत कुमार का कहना है कि प्रारंभिक अनुमान के अनुसार छात्र ने तीन दिन पहले अपनी जान ली होगी। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट होंगे। इस रहस्यमय अंत ने परिवार और सहपाठियों को हिला कर रख दिया। कोई नहीं जानता कि तीन दिन तक क्यों कोई हॉस्टल स्टाफ या साथी छात्र उसकी ओर ध्यान नहीं दे पाए।
सतीश सैनी और उनके परिवार के लिए यह सदमे से कम नहीं। पिता सतीश ने बताया कि हमारे बेटे के साथ ऐसा हुआ और हमें इसका पता तीन दिन तक नहीं चला। धीरज ने छठवीं से हाईस्कूल तक उसने हरियाणा के हैप्पी स्कूल से पढ़ाई की। वहां उसकी तीन लाख फीस जमा न होने पर स्कूल प्रबंधन ने उसकी हाईस्कूल की सर्टिफिकेट रोक ली थी। किसी तरह चाचा संदीप ने लोगों से उधार लेकर 1.50 लाख रुपए स्कूल में जमा किए थे। तब उसकी सर्टिफिकेट स्कूल प्रबंधन ने दी थी।
वीडियोग्राफी के बीच उसका पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे धीरज सैनी के ताऊ सत्येंद्र का कहना था कि मेरा बच्चा बहुत आरक्षित प्रकृति का था। ताऊ का कहना था कि आखिरी बार वह मई में घर आया था। वह बहुत ही अच्छा एथलीट था, पढ़ाई के अलावा उसे क्रिकेट का शौक था। वह आईआईटी क्रिकेट टीम का वाइस कैप्टन भी था।
रिश्तेदार एसएन सैनी ने बताया कि आईआईटी में धीरज की रहस्यमयी ढंग से मौत हुई है। इंस्टीट्यूट अपनी छवि धूमिल होने से बचाने के लिए आत्महत्या पर ज्यादा ध्यान नहीं देंगे। जैसे बाकी बच्चों की मौत की फाइलें धूल खा रही हैं, उसी तरह से धीरज के आत्महत्या की फाइल भी धूल खाती रहेगी। इसकी विधिवत जांच होनी चाहिए।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ा प्रशासनिक और राजनीतिक फैसला सामने आया है। गृह विभाग की अधिसूचना के अनुसार, वे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे। इस फैसले ने राज्य की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है।
इंडोनेशिया के उत्तरी मोलुक्का प्रांत में गुरुवार को भूकंप के भीषण झटके महसूस किए गए। यूएसजीसी के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.8 मापी गई है। भूकंप का केंद्र टेरनाटे क्षेत्र के पास उत्तरी मोलुक्का सागर में था। जमीन से केवल 10 किलोमीटर नीचे, जिससे झटके अधिक विनाशकारी महसूस हुए।
अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी- नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) ने अगले कुछ वर्षों में चांद पर एक स्थायी बेस स्थापित करने की योजना रखी है। बीते हफ्ते ही एजेंसी ने अगले एक दशक के चांद से जुड़े मिशन्स का रोड मैप सामने रखा था।
कुवैत में अलग-अलग घटनाओं में जान गंवाने वाले 20 भारतीयों के पार्थिव शरीर एक विशेष उड़ान से कोच्चि एयरपोर्ट पहुंचे। मिडल ईस्ट में जारी युद्ध की वजह से विमान सेवाओं में आए व्यवधान के चलते इन शवों को भारत लाने में काफी देरी हुई।
भारत की 16वीं और स्वतंत्रता के बाद आठवीं जनगणना का पहला चरण आज यानी एक अप्रैल से शुरू हो रहा है। यह दुनिया का अब तक का सबसे बड़ा जनगणना अभियान होगा, जो पहली बार पूरी तरह से डिजिटल माध्यमों से संचालित किया जाएगा।
जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में सेना के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। अरहामा इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच कई घंटों से मुठभेड़ होने की सूचना है। इलाके में आतंकियों की मौजूदगी के इनपुट मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाल लिया है।
आज यानी एक अप्रैल से नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ ही सरकार ने बड़ा झटका दिया है। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 218 रुपए तक महंगा हो गया है। सरकारी तेल कंपनियों ने इसके दाम अचानक बढ़ा दिए हैं। इसके अलावा अब रेल टिकट 8 घंटे पहले तक ही कैंसिल कर पाएंगे।
01 अप्रैल 2026 का राशिफल। जानें अपनी राशि के अनुसार करियर, स्वास्थ्य और प्रेम जीवन का हाल। क्या कहते हैं आपके सितारे?
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को सर गंगा राम अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। सिस्टेमिक इन्फेक्शन के इलाज के बाद वे अब पूरी तरह स्वस्थ हैं।
बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में पूजा के दौरान मची भगदड़ में 5 लोगों की मौत हो गई है। जानें हादसे की पूरी जानकारी और राहत कार्य का अपडेट।