भारतीय क्रिकेट में उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी लगातार रिकॉर्ड बुक्स को बदल रहे हैं। आईपीएल-2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे 15 वर्षीय बल्लेबाज ने एक और अनोखा विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

15 साल की उम्र में दुनियाभर के दिग्गजों को कर दिया दंग
सबसे कम गेंदों में 100 टी20 छक्के का विश्व रिकॉर्ड
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
भारतीय क्रिकेट में उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी लगातार रिकॉर्ड बुक्स को बदल रहे हैं। आईपीएल-2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे 15 वर्षीय बल्लेबाज ने एक और अनोखा विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में वैभव ने मोहम्मद सिराज की पहली ही गेंद पर शानदार छक्का जड़ा। इसी छक्के के साथ उन्होंने टी20 क्रिकेट में सबसे कम गेंदों में 100 छक्के पूरे करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। वैभव ने यह मुकाम सिर्फ 514 गेंदों में हासिल किया, जो किसी भी बल्लेबाज द्वारा अब तक का सबसे तेज आंकड़ा है।
आईपीएल सीजन में पावरप्ले में सबसे ज्यादा छक्के
| खिलाड़ी | सीजन | पावरप्ले (1-6 ओवर) में छक्के |
|---|---|---|
| वैभव सूर्यवंशी | 2026 | 30* |
| अभिषेक शर्मा | 2024 | 29 |
| अभिषेक शर्मा | 2026 | 27* |
| सनथ जयसूर्या | 2008 | 22 |
| ट्रेविस हेड | 2024 | 22 |
| यशस्वी जायसवाल | 2025 | 22 |
वैभव ने अभिषेक को छोड़ा पीछे
इस उपलब्धि के साथ वैभव ने भारत के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को भी पीछे छोड़ दिया। इतनी कम उम्र में ऐसा रिकॉर्ड बनाना उनके टैलेंट और निडर बल्लेबाजी का बड़ा प्रमाण माना जा रहा है। वैभव पहले ही आईपीएल इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन चुके हैं।
पावरप्ले के नए सिक्सर किंग
गुजरात टाइटंस के खिलाफ वैभव ने सिर्फ 16 गेंदों में 36 रन बनाए। उनकी पारी में तीन छक्के और तीन चौके शामिल रहे। खास बात यह रही कि उनके तीनों छक्के पावरप्ले में आए। इसके साथ ही वैभव अब आईपीएल के एक सीजन के पावरप्ले ओवरों में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
क्रिकेट का एक नया सुपरस्टार
वैभव जिस अंदाज में रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रहे हैं, उसे देखकर साफ है कि भारतीय क्रिकेट को एक नया सुपरस्टार मिल चुका है। सिर्फ 15 साल की उम्र में उनका आत्मविश्वास, पावर हिटिंग और बड़े मंच पर प्रदर्शन हर किसी को हैरान कर रहा है।
यह भी पढ़िए...
आईपीएल-2026: सूर्यवंशी के वैभव का दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाज इयान बिशॉप भी हो गए फैन
आईपीएल-2026: रिकॉर्ड सबसे ज्यादा 32 सिक्स लगा चुके वैभव सूर्यवंशी
भगवान का टूटेगा रिकॉर्ड! अब 15 साल के सूर्यवंशी भारतीय क्रिकेट टीम में दिखाएंगे अपना ‘वैभव’


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
नई दिल्ली में शुरू हुई बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप के पहले राउंड में भारत के युवा स्टार आयुष शेट्टी ने चीन के वर्ल्ड चैंपियन शी यू ची को हराकर बड़ा उलटफेर किया। पीवी सिंधु, त्रिषा-गायत्री और पुरुष युगल जोड़ी ने भी शानदार जीत दर्ज की
गॉल टेस्ट के तीसरे दिन भारतीय टीम ने श्रीलंका पर अपना शिकंजा कस लिया है। भारत ने पहली पारी में 462 रन बनाए थे। जिसके जवाब में श्रीलंकाई टीम संघर्ष करती हुई नजर आ रही हैं। इस मुकाबले में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत से बड़ी पारी की उम्मीद थी। ऋषभ पंत 62 गेंदों में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 39 रन बनाने में कामयाब रहे।
मेडिकल साइंस की दुनिया से एक बेहद राहत देने वाली खबर सामने आई है। नीदरलैंड्स के एम्स्टर्डम यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर्स के वैज्ञानिकों ने एक ऐसा शोध किया है, जो दुर्लभ बीमारियों से जूझ रहे बच्चों और उनके परिजनों के लिए नई उम्मीद लेकर आया है।
भारत और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट मैच से पहले कप्तान शुभमन गिल ने प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बरार को लेकर बड़ा बयान दिया है। जानें संभावित प्लेइंग इलेवन और पूरी खबर।
भारतीय क्रिकेट में एक बार फिर बड़े प्रशासनिक और ढांचागत बदलावों की आहट सुनाई दे रही है। पूर्व दिग्गज भारतीय बल्लेबाज और वर्तमान में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीईओ) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण को बोर्ड में एक बेहद अहम और नई भूमिका सौंपी जा सकती है।
टोबी अल्बर्ट ने मेट्रो बैंक वनडे कप में दो अलग-अलग ओवरों में लगातार 6 छक्के जड़कर इतिहास रच दिया है। जानिए उनकी इस 86 रनों की तूफानी पारी और मैच की हाइलाइट्स।
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले बल्लेबाज साई सुदर्शन चोट के कारण बाहर हो गए हैं। बेंगलुरु में रिहैब के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें और समय देने की सलाह दी है।
ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज ट्रेविस हेड लगातार दूसरी बार एलन बॉर्डर मेडल जीतने वाले केवल पांचवें खिलाड़ी बन गए। ऑस्ट्रेलियाई पुरुष क्रिकेट के सर्वोच्च व्यक्तिगत सम्मान की वोटिंग में उन्होंने अपने करीबी दोस्त एलेक्स कैरी को बेहद मामूली अंतर से पछाड़ा।
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद विदेशी लीग में खेलने का फैसला किया है। वह यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग में एम्स्टर्डम फ्लेम्स से जुड़ गए हैं।
जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने के बाद तेज गेंदबाज आकिब नबी को श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया है। पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने इसे लेकर बड़ा बयान दिया है।