आईपीएल-2026 में अब तक एक भी मुकाबला नहीं खेलने वाले महेंद्र सिंह धोनी काफी सुर्खियों में हैं। चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आज यानी सोमवार को चेपॉक में होने वाला मुकाबला अब सिर्फ प्लेआफ की लड़ाई नहीं रह गया है, बल्कि यह पूरी तरह धोनी की वापसी के इर्द-गिर्द घूमने लगा है।

एमएस धोनी ने मौजूदा आईपीएल में एक भी मैच नहीं खेला
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैदान पर उतरने की उम्मीद
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
आईपीएल-2026 में अब तक एक भी मुकाबला नहीं खेलने वाले महेंद्र सिंह धोनी काफी सुर्खियों में हैं। चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आज यानी सोमवार को चेपॉक में होने वाला मुकाबला अब सिर्फ प्लेआफ की लड़ाई नहीं रह गया है, बल्कि यह पूरी तरह धोनी की वापसी के इर्द-गिर्द घूमने लगा है। दरअसल धोनी ने मौजूदा सीजन में खुद को दूर रखा और प्रबंधन को भविष्य के लिए टीम बनाने की अनुमति दी। कुछ लोगों का मानना है कि धोनी की वापसी टीम का संयोजन उथल-पुथल कर सकती है। हालांकि, सीएसके आज चेपॉक में अपना आखिरी मैच खेलेगी। ऐसे में फैंस उम्मीद करेंगे कि एमएस धोनी को आखिरी बार खेलते देखें, जो कि आईपीएल में उनका विदाई मैच भी हो सकता है।
पिंडली की चोट से जूझ रहे धोनी
चेन्नई सुपरकिंग्स के आईपीएल में केवल दो लीग मैच बचे हैं, लेकिन एमएस धोनी ने अब तक एक भी मुकाबले में शिरकत नहीं की है। जानकारी मिली है कि एमएस धोनी मौजूदा सीजन की शुरुआत से पिंडली की चोट से जूझ रहे हैं। सीएसके के पूर्व कप्तान धोनी पहले ही मंशा जता चुके हैं कि वो अपना आखिरी आईपीएल मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम पर खेलना चाहते हैं।
धोनी का पुराना बयान वायरल
एमएस धोनी ने पांच साल पहले यानी आईपीएल 2021 में इच्छा जताई थी कि चेपॉक में अपना आखिरी मैच खेलना चाहते हैं। धोनी ने कहा था, मैं हमेशा अपना क्रिकेट योजनाबद्ध रखता हूं। आखिरी मैच मैंने रांची में खेला। वनडे में आखिरी मैच मैंने अपने गृहनगर रांची में खेला। उम्मीद है कि टी20 का आखिरी मैच चेन्नई में खेलूं। समय कब होगा, मुझे नहीं पता।
अश्विन ने जताई उम्मीद
एमएस धोनी के पूर्व साथी रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ विकेटकीपर बल्लेबाज के खेलने की प्रबल उम्मीद है। अश्विन ने बताया कि धोनी फिट हैं और सीएसके के लिए आखिरी दो या तीन मैच खेल सकते हैं। मुझे एहसास है कि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ धोनी के खेलने की प्रबल संभावना है। देखते हैं कि क्या होता है। जितना मैंने सुना है वो ये है कि धोनी आखिरी के दो या तीन मैच खेलने के लिए तैयार हैं।
टीम के लिए करो या मरो जैसी स्थिति
एमएस धोनी की मौजूदगी सिर्फ बल्लेबाजी नहीं, बल्कि टीम के आत्मविश्वास पर भी बड़ा असर डालती है। सीएसके अभी भी प्लेआॅफ की रेस में बनी हुई है। ऐसे में यह मुकाबला सिर्फ भावनाओं का नहीं, बल्कि टीम के लिए करो या मरो जैसा भी है। अगर धोनी मैदान पर उतरते हैं, तो चेपॉक का माहौल पूरी तरह बदल सकता है। फिलहाल सीएसके की ओर से धोनी की वापसी पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन अश्विन के बयान, चेपॉक का माहौल और धोनी का पुराना वादा- इन सबने इस मुकाबले को बेहद खास बना दिया है।
यह भी पढ़िए....
IPL 2026: एमएस धोनी की ट्रेनिंग में वापसी, क्या पंजाब के खिलाफ खेलेंगे 'थाला'? सीएसके लेटेस्ट अपडेट
रांची वनडे: क्या मैच देखने आएंगे एमएस धोनी? केएल राहुल ने दिया बड़ा अपडेट; कोहली-धोनी का वायरल वीडियो


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 124 रन से करारी शिकस्त दी। ईशान किशन के नाबाद 80 रन और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने फाइनल में प्रवेश किया, जहां उसका सामना पाकिस्तान से होगा।
एशियन गेम्स 2026 के मेंस हॉकी सेमीफाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। मैच के आखिरी मिनट में अभिषेक ने शानदार गोल कर भारत को जीत दिलाई।
भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरे वनडे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने जॉन कैंपबेल, शाई होप और आमिर जांगू के शतकों की बदौलत 50 ओवर में 405 रन बनाए। वेस्टइंडीज का वनडे में यह सबसे बड़ा स्कोर है।
एशियाई खेलों में भारतीय एथलीटों ने अपने शानदार प्रदर्शन से इतिहास रच दिया है। बुधवार को भारत ने महज 5 घंटे के भीतर चार गोल्ड मेडल अपने नाम किए। इनमें से 3 गोल्ड तीरंदाजी (आर्चरी) और 1 शूटिंग से आया। इस धमाकेदार प्रदर्शन की बदौलत भारत मेडल टैली में 7वें स्थान पर पहुंच गया है।
एशियन गेम्स में भारतीय एथलीटों का स्वर्णिम प्रदर्शन जारी है। मंगलवार को भारत की स्टार निशानेबाज नीरू ढांडा ने महिलाओं के ट्रैप इवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। इसके साथ ही 26 वर्षीय नीरू इस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं।
एशियाई खेलों में भारतीय एथलीटों का शानदार प्रदर्शन जारी है। सोमवार को तीरंदाजी, शूटिंग, मुक्केबाजी और कुराश समेत कई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी चुनौती पेश की। भारत 39 पदकों के साथ पदक तालिका में 12वें स्थान पर बना हुआ है।
एशियाई खेल 2026 के आठवें दिन भारत को मुक्केबाजी से बड़ी खुशखबरी मिली, जबकि बैडमिंटन कोर्ट से निराशा हाथ लगी। मुक्केबाज अंकुश पंघाल ने पुरुषों की 80 किग्रा श्रेणी के सेमीफाइनल में जगह बनाकर भारत के लिए बॉक्सिंग का पहला पदक पक्का कर लिया है।
भारत ने एशियन गेम्स 2026 में तीसरा गोल्ड जीत लिया है। टीम ने महिला कबड्डी के फाइनल में ईरान को 37-34 से हराया है। महिला टीम इंडिया ने लगातार 5वें एशियाड में मेडल जीता है। अब दोपहर 2:30 बजे पुरुष टीम का फाइनल भी ईरान से होगा। जापान के नागोया में शनिवार को गेम्स के 7वें दिन भारत को चौथा मेडल मिला है।
महिला पहलवानों ने WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के यौन उत्पीड़न मामले में बरी किए जाने के फैसले को दिल्ली की सेशन कोर्ट में चुनौती दी है। याचिका में 'आदर्श पीड़िता' की रूढ़िवादी सोच और तारीखों को आधार बनाने पर सवाल उठाए गए हैं।
मध्यप्रदेश में इंदौर के होलकर स्टेडियम में 11 अक्टूबर को होने वाले भारत और वेस्टइंडीज के बीच हाई-वोल्टेज टी-20 मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। आज सुबह 6 बजे जैसे ही टिकटों की ऑनलाइन बिक्री शुरू हुई, फैंस टिकट बुक करने के लिए टूट पड़े।