करवा चौथ का त्योहार महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस बार करवा चौथ शुक्रवार को मनाया जाएगा। करवा चौथ पर सभी महिलाएं खूब सजती-संवरती हैं।

करवा चौथ का त्योहार महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस बार करवा चौथ शुक्रवार 10 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा। करवा चौथ पर सभी महिलाएं खूब सजती-संवरती हैं। ऐसे में अगर आप कामकाजी महिला हैं और आपके पास पार्लर जाने का समय नहीं है तो आप घर पर ही फेशियल की तरह ग्लोइंग स्किन पा सकती हैं।
हम आपको बताएंगे होम रेमेडी फेशियल के बारे में जिससे आपके रूप रंग में निखार आएगा। आप घर पर ही मौजूद कुछ चीजों से अपने चेहरे का ग्लो बढ़ा सकते हैं। आइये इन स्टेप की मदद से जानते हैं होम फेशियल की टिप्स।
नेचुरल निखार पाने के लिए अपनाएं ये स्टेप
क्लींजर
सबसे पहले चेहरे को नेचुरल तरीके से क्लींजर करें। इसके लिए आलू को कद्दूकस कर उसका रस लें और इसमें टमाटर का रस मिलाएं। आलू और टमाटर के रस को किसी कॉटन पैड की सहायता से चेहरे पर लगाएं। इससे आपका चेहरा अच्छे से क्लीन हो जाएगा।
स्क्रबिंग
क्लींजर के बाद चेहरे को स्क्रब किया जाता है। स्क्रबिंग से स्किन केपोर्स खुल जाते हैं। घर पर स्क्रब करने के लिए चीनी में शहद में आधा चम्मच चीनी और आलू-टमाटर का रस मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर हल्के हाथों की सहायता से मसाज करें। फिर सादे पानी से चेहरे को साफ कर लें।
फेस जेल
स्क्रब के बाद फेस पर जेल लगाने के लिए एक बाउल में एलोवेरा जेल, टमाटर और आलू का रस मिलाएं और इसे चेहरे पर लगाएं। इससे कील-मुंहासे, दाग-धब्बे, कालापन दूर हो जाएगा। साथ ही इससे स्किन पर नेचुरल ग्लो भी आता है।
फेस पैक
घर पर फेस पैक बनाने के लिए कटोरी में आलू और टमाटर के रस में बेसन मिलाकर एक पैक तैयार कर लें और इसे पूरे चेहरे पर अच्छी तरह से लगाएं। 15-20 मिनट तक इस पैक को चेहरे पर रखने के बाद सादे पानी से धोकर चेहरा साफ कर लें।
टोनर और मॉइश्चराइजर
ऊपर के चार स्टेप को फॉलो करने के बाद आखिर में टोनर और मॉइश्चराइजर की बारी आती है। क्लींजर, स्क्रब और अन्य स्टेप को करने और मसाज के बाद आपके चेहरे के पोर्स खुल जाते हैं। इन्हें बंद करने के लिए टोनर बहुत जरूरी होता है। टोनर के रूप में आप चेहरे पर गुलाब जल लगा सकते हैं। इसके बाद आप मॉइश्चराइजर लगा सकते हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारत में लॉन्च हुआ फेफड़ों के कैंसर का 7 मिनट वाला जादुई इंजेक्शन 'टेसेंट्रिक'। जानिए कैसे काम करती है रोश फार्मा की यह इम्यूनोथेरेपी और क्या है इसकी कीमत।
जानें समय प्रबंधन के प्रभावी तरीके जिनसे आप एक दिन में अधिक काम कर सकते हैं। पोमोडोरो तकनीक और कार्य प्राथमिकता के साथ अपनी उत्पादकता बढ़ाएं।
देर रात तक जागना आपकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। जानें कैसे यह आदत मोटापे, हृदय रोग, मानसिक तनाव और कमजोर इम्यूनिटी का कारण बनती है। स्वस्थ जीवनशैली के लिए आज ही अपनी आदत बदलें।
गर्मियों में फ्रिज की सफाई बहुत जरूरी है। जानें घर पर DIY क्लीनिंग स्प्रे बनाने का तरीका, फ्रिज को बैक्टीरिया मुक्त रखने के टिप्स और डीप क्लीनिंग के आसान स्टेप्स
रोजाना सुबह खाली पेट भीगे हुए बादाम खाना सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। जानें कैसे यह छोटी सी आदत आपकी इम्यूनिटी, दिमाग और स्किन को बदल सकती है।
क्या आप तकनीक से थके हुए महसूस कर रहे हैं? जानिए डिजिटल डिटॉक्स क्या है, इसके फायदे और मानसिक शांति पाने के लिए इसे अपनी जीवनशैली का हिस्सा कैसे बनाएं।
मटके का ठंडा पानी सेहत के लिए वरदान है, लेकिन इसकी गलत सफाई आपको बीमार कर सकती है। जानें मटके को साफ करने का सही तरीका और इसे बैक्टीरिया मुक्त रखने के आसान टिप्स।
गर्मियों में तेज धूप और पसीने से बेजान हुई त्वचा में जान फूंक देंगे ये खास फल। महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें और तरबूज, पपीता जैसे फलों से पाएं नेचुरल ग्लो। जानें त्वचा के लिए बेस्ट समर फ्रूट्स।
भीगे काले चने के फायदे, वजन घटाने के उपाय, एनीमिया का उपचार, डायबिटीज डाइट टिप्स, काले चने खाने का सही तरीका, स्वास्थ्य समाचार, Health Benefits of Soaked Chana.
क्या आप भी मौसम बदलते ही बीमार पड़ जाते हैं? जानें संतुलित आहार, योग, पर्याप्त नींद और हाइड्रेशन के जरिए वायरल संक्रमण और सर्दी-जुकाम से बचने के असरदार उपाय।