डायबिटीज का खतरा बढ़ने पर अक्सर लोग सबसे पहले अपनी थाली से चावल, रोटी और मीठे फल हटा देते हैं, जबकि बीमारी से बचाव और नियंत्रण के लिए खानपान पूरी तरह छोड़ने के बजाय उसे संतुलित करना ज्यादा महत्वपूर्ण है।

गलत धारणाओं से बचें, संतुलित आहार लें
50 प्रतिशत लोगों को जानकारी नहीं होती
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
डायबिटीज का खतरा बढ़ने पर अक्सर लोग सबसे पहले अपनी थाली से चावल, रोटी और मीठे फल हटा देते हैं, जबकि बीमारी से बचाव और नियंत्रण के लिए खानपान पूरी तरह छोड़ने के बजाय उसे संतुलित करना ज्यादा महत्वपूर्ण है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार डायबिटीज के मरीज चावल और रोटी का सेवन कर सकते हैं, बशर्ते इनके साथ दाल और भरपूर सब्जियां शामिल की जाएं। ऐसा करने से भोजन में फाइबर की मात्रा बढ़ती है, जो ब्लड शुगर पर पड़ने वाले प्रभाव को नियंत्रित करने में मदद करता है।
आधे मरीजों को जानकारी नहीं
मधुमेह अब केवल 40 वर्ष की उम्र पार करने वालों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि कम उम्र के युवाओं में भी इसका खतरा तेजी से बढ़ रहा है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि लगभग 50 प्रतिशत लोगों को इस बात की जानकारी ही नहीं होती कि वे इस बीमारी की चपेट में हैं। एम्स के निदेशक और हार्मोन एवं डायबिटीज रोग विशेषज्ञ प्रो. डॉ. निखिल टंडन के अनुसार, खानपान से जुड़ी गलत धारणाओं के बजाय सही आहार, नियमित व्यायाम और समय पर जांच से मधुमेह के खतरे को कम करने और इसे नियंत्रित रखने में मदद मिलती है।
आम, केला-सेब जैसे फल वर्जित नहीं
डॉ. निखिल टंडन का कहना है कि डायबिटीज के मरीजों को आम, केला और अंगूर जैसे फलों से पूरी तरह दूरी बनाने की आवश्यकता नहीं है। हालांकि इनमें प्राकृतिक शर्करा अधिक होती है, इसलिए इनकी सही मात्रा का ध्यान रखना जरूरी है। फलों का जूस पीने के बजाय साबुत फल खाना ज्यादा बेहतर होता है, क्योंकि इनमें मौजूद फाइबर शुगर के अवशोषण की गति को धीमा कर देता है। इसके अलावा, कभी-कभार चॉकलेट का छोटा टुकड़ा खाना भी नुकसानदेह नहीं है, लेकिन नियमित रूप से अधिक मात्रा में इसका सेवन हानिकारक हो सकता है।
समय पर कराएं ब्लड शुगर की जांच
मधुमेह के हर मरीज की उम्र, वजन, ब्लड शुगर का स्तर और शारीरिक गतिविधि अलग होती है, इसलिए सभी के लिए एक जैसा आहार तय नहीं किया जा सकता। व्यक्तिगत जरूरतों के अनुसार खानपान, नियमित व्यायाम और सही जीवनशैली अपनाना ही इसके प्रभावी प्रबंधन का आधार है। अधिक प्यास लगना, बार-बार पेशाब आना और सामान्य से अधिक भूख लगना डायबिटीज के तीन प्रमुख संकेत हैं। कई बार शुगर बढ़ने के बावजूद लंबे समय तक कोई लक्षण नहीं दिखता और बीमारी की पहचान होने तक यह शरीर के अंगों को अंदर से नुकसान पहुंचाने लगती है। इसलिए लक्षणों का इंतजार करने के बजाय समय पर ब्लड शुगर की जांच कराना बेहद जरूरी है।

डायबिटीज का खतरा बढ़ने पर अक्सर लोग सबसे पहले अपनी थाली से चावल, रोटी और मीठे फल हटा देते हैं, जबकि बीमारी से बचाव और नियंत्रण के लिए खानपान पूरी तरह छोड़ने के बजाय उसे संतुलित करना ज्यादा महत्वपूर्ण है।
हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग हैं जिनकी सोचने-समझने की क्षमता समय के साथ घटती जा रही है, जबकि कुछ लोग जरूरी काम ऐसे भूल जाते हैं जैसे उन्हें कोई भूलने की बीमारी हो। यदि किसी व्यक्ति को लंबे समय से डायबिटीज की परेशानी है, तो यह स्थिति और भी चिंताजनक हो जाती है।
ट्रेन का सफर हो और अपनी सीट पर बैठे-बैठे मनपसंद खाना मिल जाए, तो सफर का मजा डबल हो जाता है। आजकल ज्यादातर यात्री अपने मोबाइल से ही खाना आर्डर करना पसंद करते हैं, लेकिन एक गलत क्लिक यात्रियों की सेहत भी बिगाड़ सकता है। यही नहीं, बैंक खाते को खाली कर सकता है।
सर्दियों के मौसम में बुजुर्गों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को कैसे सुरक्षित रखें? जानिए फिजियोथेरेपी, सामाजिक जुड़ाव और घरेलू सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां।
आज की बदलती जीवनशैली और खानपान की आदतों का असर अब केवल शहरी इलाकों तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि ग्रामीण भारत भी इसकी गंभीर गिरफ्त में आ चुका है। हाल ही में सामने आई एक चौंकाने वाली रिसर्च बताती है कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य से जुड़ी एक बड़ी चुनौती तेजी से विकराल रूप ले रही है।
सर्दियों की शुरुआत में खांसी-जुकाम और बुखार को सामान्य न समझें। AIIMS भोपाल ने श्वसन संक्रमण और निमोनिया से बचने के लिए टीकाकरण और जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी है। जानिए इसके लक्षण और बचाव के उपाय।
जानिए दिवाली के पावन पर्व पर भारत के अलग-अलग राज्यों में बनने वाली खास पारंपरिक मिठाइयों और पकवानों के बारे में, जो उत्सव के स्वाद को दोगुना कर देते हैं।
त्वचा पर बार-बार चकत्ते होना या लगातार खुजली होना कई बार आम समस्या लग सकती है। कई लोग सोचते हैं कि ये लक्षण अपने आप ठीक हो जाएंगे या किसी क्रीम से एलर्जी हो गई होगी। हालांकि, अगर ये बार-बार परेशान कर रहे हैं या रोजमर्रा के जीवन में बाधा डाल रहे हैं, तो ये चिंता का विषय है।
क्या आप दिवाली की सफाई से थक जाते हैं? जानिए बिना थकान के घर की सफाई और प्लानिंग करने के सबसे आसान व प्रभावी स्मार्ट तरीके। समय सारणी, रूम-बाय-रूम सफाई और हेल्थ टिप्स के साथ पूरी जानकारी पढ़ें।
पुराने और बेकार पड़े सामानों को फेंके नहीं! जानिए कैसे कबाड़ से जुगाड़ लगाकर अपने घर को नया, स्टाइलिश और इको-फ्रेंडली लुक दिया जा सकता है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह