भारत ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर पाकिस्तान को आड़े हाथों लिया है। भारतीय राजनयिक क्षितिज त्यागी ने जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 60वें सत्र में पाकिस्तान को जम्मू कश्मीर के मुद्दे पर लताड़ लगाई। भारत ने कहा कि पाकिस्तान सबसे पहले अवैध कब्जे वाले क्षेत्र पीओके को खाली करे।

भारतीय राजनयिक क्षितिज त्यागी ने जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 60वें सत्र में पाकिस्तान को जम्मू कश्मीर के मुद्दे पर लताड़ लगाई।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
भारत ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर पाकिस्तान को आड़े हाथों लिया है। भारतीय राजनयिक क्षितिज त्यागी ने जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 60वें सत्र में पाकिस्तान को जम्मू कश्मीर के मुद्दे पर लताड़ लगाई। भारत ने कहा कि पाकिस्तान सबसे पहले अवैध कब्जे वाले क्षेत्र पीओके को खाली करे। त्यागी ने कहा कि यूएनएचआरसी को निष्पक्ष और गैर-चयनशील होना चाहिए। अगर कुछ चुनिंदा देशों पर ध्यान देंगे तो सामने आने वाली चुनौतियों से ध्यान भटक जाएगा। क्षितिज ने कहा-पाकिस्तान इस मंच का भारत के खिलाफ गलत इस्तेमाल कर रहा है। उसे हमारे क्षेत्र पर नजर रखने की जगह अवैध कब्जे वाले भारतीय क्षेत्र को खाली करना चाहिए। उन्हें अपनी अर्थव्यवस्था को बचाने पर ध्यान देना चाहिए, जिसके सहारे उसका जीवन टिका हुआ है। क्षितिज ने कहा-पाकिस्तान के भेजे आतंकवादियों ने इस साल अप्रैल में पहलगाम में हमला किया। क्या हम उरी को भूल जाएं या फिर मुंबई (हमले) को भूल जाएं। भारत और पूरी दुनिया पाकिस्तान की इन हरकतों को नहीं भूलेगी। दरअसल, भारत ने पाकिस्तान सेना द्वारा खैबर पख्तूनख्वा में अपने ही असहाय और मासूम अवाम पर की गई बमबारी की ओर दुनिया का ध्यान खींचा है। भारत ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में पाकिस्तान की इस करतूत की ओर इशारा किया है और कहा है कि ये दुनिया का ऐसा मुल्क है जो अपने ही नागरिकों पर लड़ाकू विमानों से बम गिराता है और उनकी हत्याएं करता है।
जिनेवा में यूएनएचआरसी में भारत के स्थायी मिशन के काउंसलर क्षितिज त्यागी ने पाकिस्तान पर आतंकवाद को प्रायोजित करने और दुष्प्रचार के लिए अंतरराष्ट्रीय मंचों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। त्यागी ने सिलसिलेवार तरीके से पाकिस्तान की करतूतों को दुनिया के सामने रखा। उन्होंने कहा-हमारे क्षेत्र पर लालच करने के बजाय, उन्हें अपने अवैध कब्जे वाले भारतीय क्षेत्र (पीओके) को खाली कर देना चाहिए। अगर उन्हें आतंक का निर्यात करने, अपने लोगों पर बमबारी करने और यूएन द्वारा प्रतिबंधित आतंकवादियों को पनाह देने से फुर्सत मिले तो उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर अर्थव्यवस्था को सुधारने पर ध्यान देना चाहिए।
त्यागी ने पुलवामा, उरी, पठानकोट और मुंबई सहित पिछले हमलों के साथ-साथ पहलगाम में हुए हालिया हमले का भी जिक्र किया। उन्होंने पाकिस्तानी नेताओं के पाखंड का भी जिक्र किया और बताया कि उन्होंने पहले अल-कायदा नेता ओसामा बिन लादेन को पनाह दी थी। भारत ने पाकिस्तान पर भारत के प्रति असंवेदनशील होने और दुष्प्रचार फैलाने के लिए संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद और इस्लामिक सहयोग संगठन जैसे अंतरराष्ट्रीय मंचों का नियमित रूप से दुरुपयोग करने का आरोप लगाया।
त्यागी ने अपने नागरिकों और संप्रभुता की रक्षा के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराई और एक असफल राष्ट्र के व्यापक छल को उजागर करते रहने का संकल्प लिया। यूएनएचआरसी सत्र के एजेंडा आइटम 4 के दौरान 2012 बैच के भारतीय विदेश सेवा अधिकारी त्यागी ने पाकिस्तान के बयानों को रिसाइकल की गई झूठ बताया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का प्रतिनिधिमंडल भारत के खिलाफ निराधार और भड़काऊ बयानों के साथ इस मंच का दुरुपयोग करना जारी रखे हुए है। भारत ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद को यह भी याद दिलाया कि उसकी कार्यप्रणालियां सार्वभौमिक, वस्तुनिष्ठ और गैर-चयनात्मक बनी रहनी चाहिए।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।