सुरों की मल्लिका और दिग्गज सिंगर आशा भोसले मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। चेस्ट इंफेक्शन और थकान के चलते अचानक तबीयत बिगड़ने की वजह से सिंगर को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। आशा भोसले का अस्पताल के इमरजेंसी मेडिकल यूनिट में इलाज चल रहा है।

सिंगर के जल्दी ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं।
मुंबई। स्टार समाचार वेब
सुरों की मल्लिका और दिग्गज सिंगर आशा भोसले मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। चेस्ट इंफेक्शन और थकान के चलते अचानक तबीयत बिगड़ने की वजह से सिंगर को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। आशा भोसले का अस्पताल के इमरजेंसी मेडिकल यूनिट में इलाज चल रहा है। 92 साल की आशा की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आते ही फैंस के बीच हलचल मच गई है। इंडस्ट्री की तमाम बड़ी हस्तियों से लेकर फैंस तक सभी सिंगर के जल्दी ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं। दरअसल, पहले जानकारी आई थी कि उन्हें हार्ट अटैक आया है। हालांकि, उनकी पोती जनाई भोसले ने इंस्टाग्राम पर बताया कि मेरी दादी आशा भोसले, बहुत ज्यादा थकान और छाती के इन्फेक्शन की वजह से अस्पताल में भर्ती हैं। उनका इलाज चल रहा है और उम्मीद है कि सब ठीक हो जाएगा। हम आपको जल्द ही अच्छी खबर देंगे।
पीएम ने सेहत को लेकर जताई चिंता
इधर, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दिग्गज सिंगर आशा भोसले की सेहत को लेकर चिंता जताई है। पीएम मोदी ने पर पोस्ट कर लिखा- आशा भोसले जी के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सुनकर बहुत चिंता हुई। उनके अच्छे स्वास्थ्य और जल्दी स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
सेलेब्स ने मांगी ठीक होने की दुआ
आशा भोसले की जबसे अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आई है, तभी से इंडस्ट्री में चिंता का माहौल है। कई सेलेब्स सिंगर की सलामती की दुआएं कर रहे हैं। जनाई भोसले की पोस्ट पर एक्टर अनुपम खेर, नील नितिन मुकेश, संजय कपूर समेत कई सितारों ने सिंगर के जल्दी ठीक होने की दुआएं की हैं।
12,000 से ज्यादा गाने गाए
आशा भोसले ने अपने करियर में 12,000 से ज्यादा गाने गाए हैं। उनके दम मारो दम, पिया तू अब तो आजा और चुरा लिया है तुमने जैसे गाने आज भी सदाबहार हैं। आशा भोसले के लिए संगीत का सफर इतना भी आसान नहीं था।
लता मंगेशकर की छोटी बहन
आशा भोसले मशहूर थिएटर एक्टर और क्लासिकल सिंगर दीनानाथ मंगेशकर की बेटी और महान गायिका लता मंगेशकर की छोटी बहन हैं। जब वो सिर्फ 9 साल की थीं तब उनके पिता का निधन हो गया था, जिसकी वजह से उन्होंने बहन लता मंगेशकर के साथ मिलकर परिवार को सपोर्ट करने के लिए सिंगिंग शुरू कर दी थी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
तमिल एक्टर और राजनीतिक नेता विजय और उनकी पत्नी संगीता के तलाक मामले में बड़ा मोड़ आया है। संगीता ने चेंगलपट्टू जिला अदालत से अपनी तलाक की याचिका वापस ले ली है।
काजोल के जन्मदिन पर पति अजय देवगन और बहन तनीषा मुखर्जी ने इंस्टाग्राम पर प्यार भरे पोस्ट शेयर किए हैं। अजय ने मजाकिया अंदाज में जोक्स का जिक्र किया, वहीं तनीषा ने पुरानी तस्वीर साझा की।
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने अपने पहले ही दिन भारत में धमाकेदार शुरुआत करते हुए 60.60 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन हासिल किया है
‘बिग बॉस 20’ की लेटेस्ट अपडेट्स जानें! इस सीजन नए आर्ट डायरेक्टर्स, डिजिटल-फर्स्ट रणनीति, सौरव गांगुली समेत सभी रीजनल होस्ट, संभावित कंटेस्टेंट्स और 6 सितंबर 2026 की प्रीमियर डेट की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
‘बंटवारा 1947’ का ट्रेलर रिलीज होते ही चर्चा में है। सनी देओल की दमदार वापसी, विभाजन की भावनात्मक कहानी, शानदार डायलॉग और दर्शकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया ने फिल्म को खास बना दिया है।
इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रोमांस, थ्रिलर और कॉमेडी से भरपूर कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं। नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और सोनीलिव पर आने वाली नई रिलीज़ की पूरी लिस्ट यहाँ देखें।
Bigg Boss 20 Announcement: टीवी के सबसे बड़े रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 20' का ऐलान हो गया है। इस बार सलमान खान के साथ सौरव गांगुली भी होस्टिंग करते नजर आएंगे।
दिल्ली में आयोजित इवेंट में रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर पहली बार दिखाया गया। सख्त सुरक्षा के बावजूद ट्रेलर ऑनलाइन लीक हो गया। जानिए इवेंट की पूरी अपडेट।
अभिनेता आमिर खान को लॉरेंस गैंग की ओर से जान से मारने की धमकी मिली है। गैंग ने 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट के साथ उनकी शादी को 'लव जिहाद' करार दिया है। जानें क्या है पूरा विवाद और आमिर खान ने आरोपों पर क्या सफाई दी।
अभिनेता आमिर खान की तीसरी शादी पर जारी बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। आमिर की तीसरी शादी को लव जिहाद का नाम दिया जा रहा है। बजरंग दल ने भी गौरी स्प्रैट संग एक्टर की तीसरी शादी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।