प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छह दिन के लिए पांच देशों के दौरे पर हैं। मोदी आज यानी शुक्रवार को यूएई के लिए रवाना हो गए हैं। वहां वे यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात करेंगे। यह दौरा रणनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है।

मोदी आज यानी शुक्रवार को यूएई के लिए रवाना हो गए हैं।
नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली का भी दौरा करेंगे
भारत और यूएई के बीच व्यापारिक रिश्तों को नई गति
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छह दिन के लिए पांच देशों के दौरे पर हैं। मोदी आज यानी शुक्रवार को यूएई के लिए रवाना हो गए हैं। वहां वे यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात करेंगे। यह दौरा रणनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है। बैठक के दौरान व्यापार, निवेश, ऊर्जा सहयोग, तकनीक, संस्कृति और लोगों के बीच संबंध मजबूत करने जैसे कई मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। गौरतलब है कि 2022 में हुए सीईपीए समझौते के बाद भारत और यूएई के बीच व्यापारिक रिश्तों को नई रफ्तार मिली है। पिछले चार सालों में दोनों देशों के बीच व्यापार दोगुने से भी ज्यादा बढ़ा है। यूएई के बाद प्रधानमंत्री नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली भी जाएंगे। उनका यह विदेश दौरा 20 मई-2026 तक चलेगा, यानी प्रधानमंत्री 6 दिनों तक 5 देशों की यात्रा पर रहेंगे।
यूएई में नमो का बेसब्री से इंतजार
वहीं, यात्रा से पहले यूएई की अंतरराष्ट्रीय सहयोग राज्य मंत्री रीम अल हाशिमी ने भारत-यूएई रिश्तों को लेकर खास बात कही। उन्होंने कहा कि 15 मई 2026 को होने वाली प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा का सभी को बेसब्री से इंतजार है। हाशिमी ने कहा- अगर आप किसी भी अमीराती से पूछेंगे, तो उसका किसी न किसी रूप में भारत से जुड़ाव जरूर मिलेगा।
विज्ञान और तकनीक पर फोकस
हाशिमी ने कहा-मुझे लगता है कि आज के समय में दुनिया भर में ऊर्जा संकट देखने को मिल रहा है, क्योंकि होर्मुज जलडमरूमध्य का इस्तेमाल हथियार के रूप में किया जा रहा है। आने वाले समय में विज्ञान और तकनीक सबसे अहम भूमिका निभाने वाली है। हाशिमी ने कहा- जब भी हम सोचते हैं कि हम किसी शिखर पर पहुंच गए हैं, तो हमें पता चलता है कि अभी एक और शिखर बाकी है जहां पहुंचना है।
यह भी पढ़िए...
भारत: प्रधानमंत्री मोदी लगातार तीसरी बार बने विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता
असम: इमरजेंसी स्ट्रिप पर पहली बार उतरा प्रधानमंत्री का विमान


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।