भारतीय शेयर बाजार ने बुधवार को कारोबार की जोरदार शुरुआत की। सुबह बाजार खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी दोनों प्रमुख सूचकांक हरे निशान पर कारोबार करते दिखे। यह शुरुआती कारोबार निवेशकों के लिए उत्साहजनक रहा।

रुपया 14 पैसे मजबूत होकर 94.61 प्रति डॉलर पर पहुंचा
विदेशी निवेशकों ने 6,836.81 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे
मुंबई। स्टार समाचार वेब
भारतीय शेयर बाजार ने बुधवार को कारोबार की जोरदार शुरुआत की। सुबह बाजार खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी दोनों प्रमुख सूचकांक हरे निशान पर कारोबार करते दिखे। यह शुरुआती कारोबार निवेशकों के लिए उत्साहजनक रहा। सुबह सेंसेक्स 339.83 अंकों की वृद्धि के साथ 77,257.68 के स्तर पर पहुंच गया। यह 0.44 फीसदी की बढ़त दर्शाता है। इसी तरह, निफ्टी में भी तेजी दर्ज की गई। निफ्टी 83.06 अंक बढ़कर 23,893.90 के स्तर पर पहुंच गया। निफ्टी में यह वृद्धि 0.35 फीसदी रही। बाजार के प्रमुख सूचकांकों में एक दिवसीय कारोबार की शुरुआत मजबूत रही। कच्चे तेल की घटती कीमतों, कमजोर अमेरिकी डॉलर और विदेशी फंड के आने से बुधवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 14 पैसे मजबूत होकर 94.61 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।
एशियाई बाजारों में आज गिरावट
| इंडेक्स | लेवल | पॉइंट चेंज | परसेंट चेंज |
| कोस्पी (साउथ कोरिया) | 5467 | -195 | -3.36% |
| निक्केई (जापान) | 60835 | -2247 | -3.56% |
| हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग) | 23497 | -29 | -0.15% |
पांचवें दिन जोरदार तेजी
विदेशी संस्थागत निवेशकों के भारी निवेश और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के चलते भारतीय शेयर बाजार में लगातार पांचवें दिन जोरदार तेजी दर्ज की गई। बुधवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी उच्च स्तर पर कारोबार कर रहे थे। इस उछाल से बाजार का माहौल पूरी तरह बदल गया है।
अमेरिकी बाजार में मिलाजुला कारोबार रहा
| इंडेक्स | लेवल | पॉइंट चेंज | परसेंट चेंज |
| डाउ जोन्स | 51787 | -197 | -0.38% |
| नैस्डैक | 25372 | +208 | +0.83% |
| S&P 500 | 7569 | +28 | +0.36% |
विदेशी निवेशकों ने 7 दिन में ₹12,607 करोड़ के शेयर खरीदे
| कैटेगरी | लेटेस्ट | बीते 7 दिन | बीते 30 दिन |
| DII | -3,679 | -2,964 | +42,926 |
| FII/FPI | +6,837 | +12,607 | -21,027 |
नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी के आंकड़े करोड़ में हैं।
अडानी पोर्ट्स आगे, एयरटेल पीछे
सेंसेक्स की 30 कंपनियों में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटीसी, अडानी पोर्ट्स, एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व और भारतीय स्टेट बैंक सबसे बड़े लाभ में रहे। वहीं, पावर ग्रिड, इटरनल, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और भारती एयरटेल पिछड़ गए। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.43 फीसदी की गिरावट के साथ 103.2 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 6,836.81 करोड़ के शेयर खरीदे।
बाजार के माहौल में बदलाव आया
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा कि बाजार के माहौल में स्पष्ट बदलाव आया है। उन्होंने बताया कि बाजार की संरचना भी बदल गई है। बाजार के माहौल में बदलाव का मुख्य कारण भारत के प्रति विदेशी संस्थागत निवेशकों के रुख में अचानक आया बदलाव है। अच्छे कॉपोर्रेट आय परिणाम और लार्ज-कैप में आकर्षक मूल्यांकन इस तेजी को मौलिक समर्थन दे रहे हैं। एआई कारोबार के कमजोर पड़ने से भी विदेशी संस्थागत निवेशकों की वापसी हुई है।
वैश्विक बाजारों की स्थिति
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225 सूचकांक और शंघाई का एस एस ई कंपोजिट सूचकांक निचले स्तर पर कारोबार कर रहे थे। हालांकि, हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक मामूली बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था। अमेरिकी इक्विटी बाजार अधिकतर उच्च स्तर पर बंद हुए थे।

भारतीय शेयर बाजार ने बुधवार को कारोबार की जोरदार शुरुआत की। सुबह बाजार खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी दोनों प्रमुख सूचकांक हरे निशान पर कारोबार करते दिखे। यह शुरुआती कारोबार निवेशकों के लिए उत्साहजनक रहा।
दीवाली के त्योहारी सीजन से पहले सर्राफा बाजार से आम जनता के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट का सिलसिला जारी है, जिससे खरीदारों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई है।
घरेलू शेयर बाजार में आज हरे निशान पर कारोबार की शुरुआत हुई। शुरुआती कारोबार में बेंचमार्क सूचकांक बढ़त हासिल करते नजर आए। मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार ने मजबूत बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की। सुबह सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में उछाल दर्ज किया गया।
सोने और चांदी के दामों में कई दिनों की गिरावट के बाद आखिरकार तेजी लौट आई है। कॉमैक्स और एमसीएक्स (MCX) पर सोने-चांदी के आज के ताजा भाव, अमेरिकी मिड-टर्म इलेक्शन्स और बाजार के रुझान की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
अक्टूबर में UPI ट्रांजैक्शन ने तोड़े सभी रिकॉर्ड! कुल ₹31.53 लाख करोड़ का लेन-देन हुआ। जानिए त्योहारी सीजन में डिजिटल पेमेंट की रफ्तार और NPCI के ताजा आंकड़े।
शेयर बाजार ने 2 नवंबर 2026 को शानदार शुरुआत की। सेंसेक्स 718 अंकों की बढ़त के साथ 75,178 पर और निफ्टी 23,222 पर खुला। रिलायंस और टाटा स्टील में जबरदस्त तेजी, जानें बाजार का पूरा हाल।
अक्टूबर में भारत सरकार का जीएसटी संग्रह 2.31 लाख करोड़ रुपए रहा, जो पिछले साल के इसी महीने की तुलना में 22.9% अधिक है। चालू वित्तीय वर्ष यानी 2026-27 के पहले सात महीनों (अप्रैल-अक्टूबर) के लिए कुल ग्रॉस जीएसटी कलेक्शन 14.78 लाख करोड़ हो गया है, जो पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 13.2% की बढ़ोतरी है।
कॉमर्शियल सिलेंडर आज से 17 रुपए तक महंगा हो गया है। रविवार से मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आने पर नंबर के साथ कॉलर का असली नाम भी दिखेगा। टोल प्लाजा के 20 किमी के दायरे में रहने वाले वाहन मालिकों को 1 साल का लोकल फास्टैग पास मिलेगा।
भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई। सुबह सेंसेक्स 168.03 अंक बढ़कर 74,319.07 के स्तर पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 44.55 अंकों की बढ़त के साथ 22,981.30 पर कारोबार कर रहा था।
सोने और चांदी के बाजार में इस समय जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। त्योहारी सीजन के बीच वैश्विक और घरेलू बाजारों में कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे खरीदारों के लिए यह एक बड़ा मौका बनता जा रहा है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह