आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में शानदार तेजी देखी जा रही है। दरअसल, कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार की शुरुआत धमाकेदार हुई है। निफ्टी 199 प्वाइंट की तेजी के साथ 24375 पर खुला है जबकि बैंक निफ्टी 311 अंकों की मजबूती के साथ 58343 पर ओपन हुआ है।

आईटी शेयरों में लगातार दूसरे दिन खरीदारी
सेंसेक्स 650 अंक चढ़कर 78152 पर पहुंचा
मुंबई। स्टार समाचार वेब
अमेरिका में जून महीने के कमजोर रोजगार आंकड़ों से निवेशकों को भरोसा मिला है कि अब अमेरिकी फेड रिजर्व ब्याज दरों को नहीं बढ़ाएगा। इससे ग्लोबल सेंटिमेंट को मजबूती मिली है। आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में शानदार तेजी देखी जा रही है। दरअसल, कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार की शुरुआत धमाकेदार हुई है। निफ्टी 199 प्वाइंट की तेजी के साथ 24375 पर खुला है जबकि बैंक निफ्टी 311 अंकों की मजबूती के साथ 58343 पर ओपन हुआ है। वहीं, सेंसेक्स 650 प्वाइंट चढ़कर 78152 पर खुला है। खास बात है कि आज के कारोबारी सत्र में आईटी शेयर फिर से तेजी दिखा रहे हैं और निफ्टी आईटी इंडेक्स ढाई फीसदी से ज्यादा चढ़ गया है। शेयर बाजार की इस तेजी को ग्लोबल मार्केट से भी सहारा मिल रहा है। क्योंकि, डाऊ फ्यूचर्स और एशियाई बाजारों में बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है।
निफ्टी 50 के टॉप गेनर और लूजर
निफ्टी 50 के 43 शेयरों में खरीदारी, जबकि 7 बिकवाली देखने को मिल रही है। टॉप गेनर में एचसीएल टेक, हिंडाल्को, टेक महिंद्रा, विप्रो और टीसीएस शामिल है। वहीं, टॉप लूजर में अदाणी एंटरप्राइजेज, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, अदाणी पोर्ट्स, एनटीपीसी और एसबीआई शामिल हैं।
इनके शेयरों पॉजिटिव एक्शन
आज बजाज फाइनेंस, यूनियन बैंक आफ इंडिया, सीएसबी बैंक, हिंदुस्तान जिंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज, इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक, एवेन्यू सुपरमार्ट्स, पीसी ज्वेलर, मैरिको, पीबी फिनटेक, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया और अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयरों में नेगेटिव और पॉजिटिव एक्शन देखने को मिल रहा है। इनमें से कई कंपनियों ने क्यू-1 बिजनेस अपडेट दिए हैं।
एशियाई बाजार में मिला-जुला रुख
आज एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख देखने को मिल रहा है। जापान के निक्केई 225 इंडेक्स में आज शुरुआती कारोबार में 1.03% की गिरावट दर्ज की गई। चीन का शंघाई कम्पोजिट भी 2.03% की भारी गिरावट के साथ तीन हफ्तों के निचले स्तर 4028.90 पर आ गया है। दक्षिण कोरिया के कोस्पी का भी कुछ ऐसा ही हाल है। यह आज 0.8% की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है। हांगकांग के हैंगसेंग इंडेक्स में आज तेजी देखी जा रही है। इसमें 0.76% का उछाल आया है। टॉपिक्स भी 0.34% चढ़कर ट्रेड कर रहा है।
कच्चे तेल की कीमत में गिरावट
आज अंतर्राष्ट्रीय कमोडिटी मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में फिर गिरावट देखी जा रही है। वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड फ्यूचर्स 0.39% गिरकर 68.42 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच चुके हैं। वहीं, अगस्त डिलीवरी वाले ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 71.55 पर हैं, जो 75 डॉलर के अहम मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे है। COMEX पर क्रूड की कीमतें 0.39% कम होकर 68.42 डॉलर प्रति बैरल पर है।
अमेरिकी डॉलर में उछाल
अमेरिकी डॉलर इंडेक्स (DXY) में 0.13% का उछाल आया है, जो अभी 100.98 पर है। यह इंडेक्स ब्रिटिश पाउंड, यूरो, स्वीडिश क्रोना, जापानी येन, स्विस फ्रैंक जैसी करेंसीज के मुकाबले डॉलर की वैल्यू को मापता है। रुपया 0.15% गिरकर डॉलर के मुकाबले 95.39 पर बंद हुआ।

आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में शानदार तेजी देखी जा रही है। दरअसल, कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार की शुरुआत धमाकेदार हुई है। निफ्टी 199 प्वाइंट की तेजी के साथ 24375 पर खुला है जबकि बैंक निफ्टी 311 अंकों की मजबूती के साथ 58343 पर ओपन हुआ है।
2 जुलाई 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में मिलाजुला रुख। MCX पर सोना सस्ता हुआ, जबकि सर्राफा बाजार में तेजी। देखें प्रमुख शहरों में चांदी के ताजा दाम।
भारतीय शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी। सेंसेक्स और निफ्टी में जबरदस्त उछाल। कच्चे तेल में गिरावट और अमेरिका-ईरान वार्ता का बाजार पर सकारात्मक असर। जानें आज की बड़ी अपडेट्स।
1 जुलाई 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट। MCX और सर्राफा बाजार में सोने के ताजा रेट और अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुझान यहां जानें।
शेयर बाजार अपडेट 1 जुलाई 2026: सेंसेक्स और निफ्टी में रिकवरी, एशियाई बाजारों में तेजी और कच्चे तेल की कीमतों का ताजा हाल। जानिए आज बाजार की चाल कैसी है।
सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानें आज का ताजा गोल्ड-सिल्वर रेट और एमसीएक्स (MCX) पर बाजार के हाल की पूरी जानकारी
आज के शेयर बाजार का हाल जानें। भारतीय बाजार में सुस्ती, एशियाई बाजारों की स्थिति, कच्चे तेल की घटती कीमतें और अमेरिकी बाजारों के रिकॉर्ड स्तर की विस्तृत जानकारी यहाँ पढ़ें।
भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी के दाम गिरे हैं। 24 कैरेट सोना 680 रुपये सस्ता हुआ। प्रमुख महानगरों में सोने-चांदी के आज के लेटेस्ट रेट्स यहाँ देखें।
29 जून का शेयर बाजार अपडेट: अमेरिका-ईरान तनाव और बढ़ते क्रूड ऑयल के दामों के बीच भारतीय बाजार सुस्त। जानें निफ्टी, सेंसेक्स और ग्लोबल मार्केट का पूरा हाल।
जुलाई 2026 में किन कंपनियों के शेयर एक्स-बोनस और एक्स-स्प्लिट होने जा रहे हैं? यहाँ जानें डिवाइन हीरा ज्वैलर्स, कृष्णा फॉस्केम सहित 5 कंपनियों के स्टॉक स्प्लिट और बोनस की पूरी जानकारी

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह