आज भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत शानदार रही। सेंसेक्स और निफ्टी तेजी के साथ खुले। शुरुआती कारोबार में आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी देखने को मिली, जिससे बाजार में रौनक लौटती हुई नजर आई। वहीं, चुनिंदा एफएमसीजी और फार्मा शेयरों में सीमित कारोबार देखने को मिला।

आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी देखने को मिली
एफएमसीजी और फार्मा शेयरों में सीमित कारोबार दिखा
मुंबई। स्टार समाचार वेब
आज भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत शानदार रही। सेंसेक्स और निफ्टी तेजी के साथ खुले। शुरुआती कारोबार में आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी देखने को मिली, जिससे बाजार में रौनक लौटती हुई नजर आई। वहीं, चुनिंदा एफएमसीजी और फार्मा शेयरों में सीमित कारोबार देखने को मिला। बाजार खुलते ही कई लार्जकैप शेयर हरे निशान में कारोबार करते नजर आए, जो निवेशकों के चेहरे पर मुस्कान लेकर आया। दरअसल, शुक्रवार सुबह भारतीय शेयर बाजार में चौतरफा तेजी देखने को मिली, जिसने दलाल स्ट्रीट के निवेशकों को गदगद कर दिया है। बाजार खुलते ही प्रमुख संवेदी सूचकांकों में जोरदार खरीदारी देखी गई, जिससे बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों ही हरे निशान में काफी ऊपर कारोबार करने लगे। आईटी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी टीसीएस के मजबूत तिमाही नतीजों और दुनिया भर के बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के दम पर घरेलू बाजार में निवेशकों की धारणा बेहद मजबूत हुई है, जिससे बाजार में यह बड़ी तेजी दर्ज की गई।
बाजार खुलते ही दो प्रतिशत की बढ़त
कारोबार शुरू होते ही भारतीय शेयर बाजार में भारी लिवाली देखने को मिली। बीएसई का बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 750 अंकों से अधिक की बड़ी उछाल के साथ खुला, वहीं एनएसई का निफ्टी 24,150 के स्तर के पार निकल गया। शुरुआती कारोबार में इन दोनों प्रमुख सूचकांकों ने 0.85 प्रतिशत तक की बढ़त हासिल की। इस तेजी को सबसे ज्यादा बल आईटी इंडेक्स से मिला, जिसमें बाजार खुलते ही दो प्रतिशत की शानदार बढ़त देखी गई।
डॉलर के मुकावले रुपया में दर्ज की गई तेजी
शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले 15 पैसे बढ़कर 95.32 पर पहुंच गया। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बावजूद, डॉलर के कमजोर होने और तेल की कीमतों में नरमी आने से शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में रुपया में यह तेज दर्ज की गई। वैश्विक बाजार में डॉलर सूचकांक में 0.25 फीसदी की गिरावट आई। यह 100.64 पर कारोबार कर रहा था। ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 0.35 फीसदी की गिरावट के साथ 77.75 डॉलर प्रति बैरल पर था। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 532.86 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।
उतार-चढ़ाव से बाजार ने खुद को संभाला
शुक्रवार की यह बड़ी उछाल इसलिए भी राहत देने वाली है क्योंकि इससे पहले बुधवार को बाजार में भारी बिकवाली देखी गई थी। बुधवार की उस तेज गिरावट के बाद, गुरुवार को बाजार में रिकवरी यानी सुधार का दौर शुरू हुआ। वैश्विक बाजारों से मिले सहयोग के कारण प्रमुख सूचकांकों ने मामूली सुधार दर्ज किया था। गुरुवार की उस मामूली रिकवरी के बाद निवेशकों की पूरी नजर टीसीएस की तिमाही आय पर केंद्रित थी, जिसने शुक्रवार को बाजार को नई रफ्तार देने में मदद की।
वैश्विक बाजारों से इस तरह के मिले संकेत
भारतीय बाजार को गति देने में अंतरराष्ट्रीय बाजारों का भी बड़ा योगदान रहा है। एशियाई बाजारों से मिले-जुले लेकिन काफी हद तक सकारात्मक संकेत मिले, जिससे वैश्विक माहौल अनुकूल बना रहा।

आज भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत शानदार रही। सेंसेक्स और निफ्टी तेजी के साथ खुले। शुरुआती कारोबार में आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी देखने को मिली, जिससे बाजार में रौनक लौटती हुई नजर आई। वहीं, चुनिंदा एफएमसीजी और फार्मा शेयरों में सीमित कारोबार देखने को मिला।
भारतीय शेयर बाजार में कल की भारी मंदी के बाद आज सुबह दर्ज हुई बड़ी रिकवरी। सेंसेक्स मजबूत हुआ, जबकि निफ्टी फिर से छलांग लगता नजर आया। दूसरी ओर, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 4 पैसे गिरकर 95.52 पर आ गया।
अमेरिका के ईरान पर सैन्य कार्रवाई और कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते आज एक बार फिर भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत में ही औंधे मुंह गिरता नजर आया। बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स टूटकर खुला। वहीं, एनएसई के निफ्टी 50 ने कमजोरी के साथ कारोबार की शुरुआत की।
7 जुलाई 2026 को भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के भाव में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। 24 कैरेट सोना 146,020 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। महानगरों के ताजा रेट्स यहाँ देखें।
सऊदी अरब ने कच्चे तेल की कीमतों में की 26 साल की सबसे बड़ी कटौती। जानिए इसका भारतीय अर्थव्यवस्था, पेट्रोल-डीजल के दाम और महंगाई पर क्या असर पड़ेगा।
आज सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान पर खुले। शुरुआती कारोबार में वर डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 15 पैसे मजबूत हुआ। इसी बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक 26 साल में पहली बार इतनी बड़ी कटौती हुई है।
भारतीय शेयर बाजार की ओपनिंग हफ्ते के पहले दिन ग्रीन रही। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में भी तेजी देखी जा रही है। कई बड़े बैंकों के मजबूत नतीजों से निवेशकों का सेंटिमेंट सुधरा है। बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स उछलकर हाई लेवल पर कारोबार की शुरुआत की।
आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में शानदार तेजी देखी जा रही है। दरअसल, कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार की शुरुआत धमाकेदार हुई है। निफ्टी 199 प्वाइंट की तेजी के साथ 24375 पर खुला है जबकि बैंक निफ्टी 311 अंकों की मजबूती के साथ 58343 पर ओपन हुआ है।
2 जुलाई 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में मिलाजुला रुख। MCX पर सोना सस्ता हुआ, जबकि सर्राफा बाजार में तेजी। देखें प्रमुख शहरों में चांदी के ताजा दाम।
भारतीय शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी। सेंसेक्स और निफ्टी में जबरदस्त उछाल। कच्चे तेल में गिरावट और अमेरिका-ईरान वार्ता का बाजार पर सकारात्मक असर। जानें आज की बड़ी अपडेट्स।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह