संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह लताड़ा है। भारत ने दो टूक कहा-नरसंहार और हिंसा का पाकिस्तान का इतिहास बेहद दागदार रहा है और वह अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए अपने देश के भीतर और बाहर आतंक फैलाता है। यह तीखी बहस यूएनएससी में सशस्त्र संघर्षों में नागरिकों की सुरक्षा विषय पर आयोजित सालाना चर्चा के दौरान हुई।

नरसंहार और हिंसा पाकिस्तान का इतिहास बेहद दागदार रहा
औकात भूला पाकिस्तान, यूएन में करने लगा कश्मीर की बात
यूएन में कश्मीर का राग अलापने पर भारत का मुंहतोड़ जवाब
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह लताड़ा है। भारत ने दो टूक कहा-नरसंहार और हिंसा का पाकिस्तान का इतिहास बेहद दागदार रहा है और वह अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए अपने देश के भीतर और बाहर आतंक फैलाता है। यह तीखी बहस यूएनएससी में सशस्त्र संघर्षों में नागरिकों की सुरक्षा विषय पर आयोजित सालाना चर्चा के दौरान हुई। भारत ने पाकिस्तान के कश्मीर का मुद्दा उठाने की कोशिश को सिरे से खारिज करते हुए पूरी दुनिया के सामने पाकिस्तान के हिंसक चेहरे को बेनकाब कर दिया। बैठक के दौरान जब पाकिस्तानी प्रतिनिधि ने जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठाने की कोशिश की तो संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि, राजदूत हरीश पर्वथनेनी ने उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया। भारतीय राजदूत ने कहा, यह बेहद अजीब और हास्यास्पद है कि नरसंहार का पुराना और दागदार इतिहास रखने वाला पाकिस्तान आज उन मुद्दों पर बात कर रहा है, जो पूरी तरह से भारत के आंतरिक मामले हैं।
काबुल अटैक का खोला कच्चा चिट्ठा
भारत ने इसी साल मार्च में पाकिस्तान की ओर से अफगानिस्तान पर किए गए हवाई हमलों का मुद्दा भी वैश्विक मंच पर उठाया। राजदूत पर्वथनेनी ने कहा, दुनिया भूली नहीं है कि मार्च में रमजान के पवित्र महीने के दौरान जब चारों तरफ शांति और इबादत का माहौल था, तब पाकिस्तान ने काबुल के उम्मीद नशा मुक्ति अस्पताल पर बर्बर हवाई हमला किया था।
कायरतापूर्ण हमले में 269 मासूमों की मौत
संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों का हवाला देते हुए भारत ने बताया कि इस कायरतापूर्ण हमले में 269 मासूम नागरिकों की जान चली गई और 122 लोग घायल हुए। एक अस्पताल को किसी भी तरह से सैन्य ठिकाना नहीं बताया जा सकता। यह हमला तब हुआ जब लोग शाम की नमाज के बाद मस्जिद से बाहर निकल रहे थे।
भारत ने पाकिस्तान को बताया पाखंडी
भारत ने पाकिस्तान को पाखंडी बताते हुए कहा कि जो देश अंधेरे में मासूम नागरिकों को निशाना बनाता है, वह किस मुंह से अंतरराष्ट्रीय कानून की दुहाई दे रहा है। पाकिस्तान से ऐसी उम्मीद ही की जा सकती है, क्योंकि यह एक ऐसा देश है जो अपने ही लोगों पर बम बरसाता है और प्लान करके नरसंहार करता है। भारत ने इतिहास के पन्ने पलटते हुए याद दिलाया कि 1971 में आपरेशन सर्चलाइट के दौरान पाकिस्तानी सेना ने खुद अपने देश की 4 लाख महिलाओं के साथ बड़े पैमाने पर बलात्कार और अत्याचार को सरकारी शह दी थी।
ड्रोन के दुरुपयोग पर जताई चिंता
शहरी क्षेत्रों में युद्ध के बदलते तौर-तरीकों पर बोलते हुए राजदूत पर्वतनेनी ने कहा कि शहरों और आबादी वाले इलाकों में मिसाइलों, बमों और अन्य विस्फोटक हथियारों का इस्तेमाल नागरिक नुकसान का एक बड़ा कारण है। विशेष रूप से शहरी क्षेत्रों में विस्फोटक हथियार तैनात करने के लिए ड्रोन के बढ़ते इस्तेमाल का चलन गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने मांग की कि एआई और स्वायत्त प्रणालियों जैसी उभरती तकनीकों का उपयोग अंतरराष्ट्रीय कानून और मानवीय सिद्धांतों के दायरे में ही होना चाहिए।
सीमा पार आतंकवाद पर घेरा
भारतीय प्रतिनिधि ने कहा कि भारत दशकों से सीमा पार आतंकवाद का शिकार रहा है, जो क्षेत्रीय शांति और स्थिरता को कमजोर करता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जो राज्य आतंकवाद को प्रायोजित करते हैं, शरण देते हैं या समर्थन देते हैं, उन्हें निश्चित रूप से जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। आतंकवाद अपने सभी रूपों में दुनिया भर में नागरिकों के लिए सबसे गंभीर खतरों में से एक है। कोई भी कारण या शिकायत नागरिकों पर जानबूझकर किए गए हमलों को सही नहीं ठहरा सकती।

सुप्रीम कोर्ट ने आसाराम की अंतरिम जमानत याचिका पर राजस्थान सरकार से स्वास्थ्य रिपोर्ट मांगी है। कोर्ट ने कहा कि वह कोई अनहोनी नहीं चाहता। अगली सुनवाई 21 जुलाई को होगी।
सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल की SIR प्रक्रिया के दौरान हटाए गए 58 लाख वोटरों के मामले में चुनाव आयोग से जवाब मांगा है। जानें क्या है पूरा विवाद और कोर्ट की अहम टिप्पणी।
आंध्र प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 13 नए मामले सामने आए हैं और अब तक 3 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। राज्य में बढ़ते मामलों और स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों के बारे में विस्तार से जानें।
बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे की हेराफेरी के मामले में पूर्व टेंपल ऑफिसर राजेंद्र चौहान को पुलिस ने गिरफ्तार किया। जानें पूरी घटना और जांच से जुड़े अपडेट।
अयोध्या राम मंदिर में हुए चढ़ावा चोरी मामले पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा प्रायश्चित अनुष्ठान की शुरुआत। पुलिस रिमांड और राजनीतिक बयानों के बीच पूरी अपडेट।
नीट पेपर लीक और शिक्षा प्रणाली में सुधार की मांग को लेकर सोनम वांगचुक का भूख हड़ताल 20वें दिन में प्रवेश कर चुका है। जानें स्वास्थ्य की स्थिति, विपक्षी नेताओं का समर्थन और 20 जुलाई के प्रस्तावित संसद मार्च की पूरी जानकारी।
बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बीती देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब अहमदाबाद जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट में बम होने की धमकी भरी एक पर्ची मिली। हालांकि, जांच के बाद यह धमकी पूरी तरह अफवाह साबित हुई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जींद से देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। भारत बना दुनिया का 5वां देश। जानें ट्रेन की खासियत और पीएम मोदी के संबोधन की मुख्य बातें।
आतंकवाद रोधी दस्ता ने गुजरात के विभिन्न जिलों में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े पांच और संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। गुजरात एटीएस ने जिन पाकिस्तान आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद से जुड़े पांच आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इनका संबंध पिछले माह पकड़े गए देश के आठ आतंकियों के साथ बताऐ जा रहे हैं।
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में आज सुबह-सुबह एक भीषण रेल हादसा हो गया। यहां स्कूल वाहन को यात्री ट्रेन ने टक्कर मार दी। हादसे में तीन छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह