ईरानी सरकारी मीडिया ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई की आज यानी रविवार को अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हवाई हमलों में मौत हो गई है। इस घटना के बाद ईरान सरकार ने देश में 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक और सात दिनों के सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है।

घटना के बाद ईरान सरकार ने देश में 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक और सात दिनों के सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
ईरानी सरकारी मीडिया ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई की आज यानी रविवार को अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हवाई हमलों में मौत हो गई है। इस घटना के बाद ईरान सरकार ने देश में 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक और सात दिनों के सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। यह हमला शनिवार की सुबह तेहरान स्थित खामेनेई के आवास और कार्यालय (कंपाउंड) को निशाना बनाकर किया गया था। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे एक बड़ा संयुक्त अभियान बताया, जिसका उद्देश्य ईरानी सैन्य क्षमताओं और नेतृत्व को समाप्त करना था। नेतन्याहू ने भी बयान जारी कर कहा था कि खामेनेई की मौत हो चुकी है। दरअसल, ईरानी मीडिया ने पुष्टि की है कि सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हवाई हमलों में मारे गए हैं। उनके साथ उनके परिवार के कई सदस्य भी मारे गए हैं। इस खबर ने वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक तनाव और युद्ध की आशंका को चरम पर पहुंचा दिया है।
ट्रंप बोले- इतिहास का सबसे क्रूर शख्स मारा गया
इधर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आपरेशन में ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह खामेनेई के मारे जाने की पुष्टि करते हुए सोशल मीडिया पर एक लंबा-चौड़ा बयान जारी किया है। उन्होंने खामेनेई को इतिहास का सबसे क्रूर व्यक्तियों में से एक करार दिया है। साथ ही उन्होंने ईरानी जनता से सड़कों पर उतर कर अपना देश वापस लेने की अपील की है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट के जरिए ईरानी सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत पर बताया कि इजरायल के साथ मिलकर किए गए बेहद सटीक और आधुनिक खुफिया आपरेशन के कारण खामेनेई और उनके साथ मौजूद अन्य नेता खुद को नहीं बचा सके। इस सैन्य कार्रवाई में ईरान के रक्षा तंत्र को भारी नुकसान पहुंचा है।
14 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागी मिसाइलें

उधर, इजरायल और अमेरिका द्वारा शनिवार को ईरान पर किए हमले के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ गया है। जवाबी कार्रवाई के दौरान ईरान ने इजरायल, सऊदी अरब, कतर, संयुक्त अरब अमीरात, ओमान, कुबैत समेत कई देशों पर मिसाइलें दाग दी। जिसके चलते तनाव और अधिक बढ़ गया है। खामनेई की मौत के तुरंत बाद ईरान ने 14 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल ड्रोन से हमला किया है।
ईरान ने की नए कमांडर-इन चीफ की घोषणा
ईरान ने अपने नए कमांडर-इन-चीफ की घोषणा कर दी है। ईरान के कमांडर-इन-चीफ की कमान ब्रिगेडियर जनरल अहमद वाहिदी ने संभाली है।
हमलोंपर चीन ने जताई चिंता
चीन के दूत फू कोंग ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की इमरजेंसी बैठक में कहा कि अमेरिका और इजराइल की ओर से ईरान पर हमलों से उनका देश गहरी चिंता में है। चीन के दूत फू कोंग ने नागरिकों की मौत की रिपोर्टों पर चिंता जाहिर की है। फू कोंग ने कहा, सशस्त्र संघर्ष में नागरिकों की सुरक्षा के लिए हमेशा सीमा रेखा का उल्लंघन नहीं होना चाहिए और अंधाधुंध बल का प्रयोग अस्वीकार्य है।
इजरायली हमले में मरने वाले छात्रों की संख्या 108
ईरान के लड़कियों के प्राथमिक विद्यालय पर इजरायली हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 108 हो गई है। ईरान के मीनाब स्थित शजारेह तैय्येबेह लड़कियों के प्राथमिक विद्यालय में मरने वालों की संख्या बढ़कर 108 हो गई है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के तीन दिवसीय अमेरिकी दौरे पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दशकों पुराना प्रोटोकॉल तोड़कर खुद एयरपोर्ट पर स्वागत किया। जानिए इस भव्य स्वागत के कूटनीतिक और आर्थिक मायने।
अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन और मुख्यधारा के मीडिया संस्थानों के बीच चल रही तनातनी में अदालत का बड़ा फैसला सामने आया है। एक अमेरिकी संघीय अदालत ने ट्रंप प्रशासन को निर्देश दिया है कि वह सीएनएन, एमएस नाउ और पॉलिटिको के पत्रकारों का व्हाइट हाउस प्रवेश तुरंत बहाल करे।
न्यूयॉर्क में UN जनरल असेंबली के दौरान अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थों के जरिए करीब 3 घंटे बातचीत हुई। डोनाल्ड ट्रम्प की धमकी और ईरान की शर्तों के साथ पूरी खबर विस्तार से पढ़ें।
न्यूयॉर्क में UNGA के दौरान भारत और V4 देशों की पहली उच्च स्तरीय बैठक हुई। स्लोवाकिया ने UNSC में भारत की स्थायी सदस्यता का समर्थन किया।
अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेन्ट की चेतावनी, ईरानी एयरलाइंस का अंतरराष्ट्रीय संचालन इस सप्ताह हो सकता है बंद। डॉलर सिस्टम से बाहर करने की धमकी और वैश्विक असर
व्हाइट हाउस ने 24 घंटे का स्ट्रीमिंग चैनल 'TRUMP TV' लॉन्च किया है। दूसरी ओर, मीडिया प्रतिबंध के खिलाफ सीएनएन और पोलिटिको ने कोर्ट में मुकदमा दायर किया है।
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने देश के शैक्षणिक संस्थानों और सार्वजनिक व्यवस्था से जुड़े सुधारों को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने घोषणा की है कि इटली के स्कूलों में जल्द ही बुर्का और नकाब पहनने पर पूरी तरह से रोक लगाई जाएगी।
रूस में संसदीय चुनाव के आखिरी दिन मॉस्को पर सैकड़ों ड्रोन से हमला हुआ, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। राष्ट्रपति पुतिन के लिए यह चुनाव यूक्रेन युद्ध की नीतियों की अग्निपरीक्षा माना जा रहा है।
पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की बहन अलीमा खानुम को लाहौर से गिरफ्तार कर लिया गया है। 27 सितंबर को होने वाले PTI प्रदर्शन से पहले पुलिस की इस कार्रवाई और ताजा हालात की पूरी जानकारी पढ़ें।
मिडिल-ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर सैन्य तनाव गहराता दिख रहा है। बिगड़ते हालात को देखते हुए अमेरिका ने क्षेत्र में स्थित अपने दूतावासों और नागरिकों के लिए हाई सुरक्षा अलर्ट जारी किया है।