प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पांच देशों के दौरे के आखिरी पड़ाव इटली पहुंचे। जहां पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। दोनों नेताओं की यह आठवीं मुलाकात रही, जो भारत और इटली के मजबूत होते रिश्तों का संकेत मानी जा रही है।

प्रधानमंत्री मोदी इटली दौरे के आखिरी पड़ाव पर रोम पहुंचे
प्रधानमंत्री मेलोनी ने पीएम मोदी का किया जोरदार स्वागत

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पांच देशों के दौरे के आखिरी पड़ाव इटली पहुंचे। जहां पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। दोनों नेताओं की यह आठवीं मुलाकात रही, जो भारत और इटली के मजबूत होते रिश्तों का संकेत मानी जा रही है। एयरपोर्ट और आधिकारिक कार्यक्रमों की तस्वीरों में दोनों नेताओं के बीच अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली। पिछले कुछ सालों में दोनों देशों ने व्यापार, रक्षा, ऊर्जा और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाया है। इस मुलाकात को भारत-यूरोप संबंधों के लिहाज से भी काफी अहम माना जा रहा है।

ऐतिहासिक जगह कोलोसियम घुमाया
दो बड़े नेताओं की ये मुलाकात खास रही। इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी ने खुद पीएम मोदी को रोम की सबसे मशहूर ऐतिहासिक जगह कोलोसियम घुमाया। दोनों नेताओं ने साथ में डिनर किया और कार में सफर भी। इस मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए हैं।
भारत-इटली की दोस्ती को और मजबूत बनाएंगे
पीएम मोदी ने एक्स पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा- रोम में उतरने के बाद, मुझे प्रधानमंत्री मेलोनी के साथ रात्रिभोज पर मिलने का अवसर मिला, जिसके बाद मैंने मशहूर कोलोसियम का दौरा किया। हमने कई विषयों पर अपने विचार साझा किए। आज होने वाली हमारी बातचीत का मुझे बेसब्री से इंतजार है, जिसमें हम भारत-इटली की दोस्ती को और मजबूत बनाने के विषय पर अपनी चर्चा जारी रखेंगे।
मेलोनी ने कहा- वेलकम टू रोम, माय फ्रेंड
इधर, जॉर्जिया मेलोनी ने प्रधानमंत्री मोदी के रोम पहुंचने पर उनका स्वागत किया। उन्होंने एक्स पर पीएम मोदी के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा-वेलकम टू रोम, माय फ्रेंड!
दोनों नेताओं की आठवीं मुलाकात
विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, साल 2023 के बाद से प्रधानमंत्री मोदी और जॉर्जिया मेलोनी के बीच यह आठवीं मुलाकात है। मार्च 2023 में मेलोनी की भारत यात्रा और जी-20 शिखर सम्मेलन में उनकी भागीदारी ने दोनों देशों के रिश्तों को नई मजबूती दी थी। अब इस दौरे के जरिए दोनों नेता संयुक्त रणनीतिक कार्य योजना 2025-29 के तहत हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे। साथ ही रक्षा सहयोग, आतंकवाद की फंडिंग रोकने और नए क्षेत्रों में साझेदारी के रोडमैप को अंतिम रूप दिया जाएगा।
यह भी पढ़िए...
PM Modi UAE Visit: पीएम मोदी की यूएई यात्रा से भारत को मिले 7 बड़े समझौते, पाकिस्तान से मांगा कर्ज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पांच देशों के दौरे के आखिरी पड़ाव इटली पहुंचे। जहां पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। दोनों नेताओं की यह आठवीं मुलाकात रही, जो भारत और इटली के मजबूत होते रिश्तों का संकेत मानी जा रही है।
आज तड़के दिल्ली बरेली हाईवे पर हादसे में चार लोगों की मौत हुई है। इसके साथ दो अन्य घायल हुए हैं। तीन मृतकों की शिनाख्त कार चालक मोहम्मद सलमान निवासी बमनपुरी गेट पंखेवालान रामपुर, हसनैन निवासी दरियापुर मालदा टाउन पश्चिम बंगाल तथा समरतुल निवासी कालियाचक मालदा टाउन पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है।
रायबरेली पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बढ़ती महंगाई और पेट्रोल के दामों पर केंद्र को घेरा। कहा- देश में ऐसा आर्थिक शॉक आने वाला है जिससे सिर्फ अंबानी-अदाणी बचेंगे, गरीब नहीं।
देशभर के कुत्ता प्रेमियों को सुप्रीम कोर्ट ने फटकार के साथ बड़ा झटका भी दिया है। जी हां... सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों को दूसरी जगह भेजने और उनकी नसबंदी से जुड़े, 7 नवंबर 2025 के अपने आदेश में बदलाव या उसे वापस लेने की सभी अर्जियों और याचिकाओं को एक ही झटके में खारिज कर दिया है।
यह बात जगजाहिर है कि भारत के लोग दुनिया में जहां कहीं भी जाते हैं, अपनी सफलता का परचम लहरा ही देते हैं। इसकी एक बानगी ब्रिटेन में भी देखने को मिली, जहां हरियाणा के 23 साल के युवक तुषार कुमार को ब्रिटेन में मेयर चुन लिया गया है।
तेल कंपनियों पांच दिन में महंगाई का दूसरा झटका देश के आम जनता को दिया है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 15 मई को 3 रुपए, तो अब करीब 91 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली से मुंबई तक पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें मंगलवार के लागू हो गई हैं।
यूपी में बकरीद से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने सड़कों पर नमाज पढ़ने को लेकर सख्त चेतावनी दी है। योगी ने कहा कि सड़कें यातायात के लिए हैं, अराजकता के लिए नहीं। प्यार से मानो या दूसरे तरीके से, कानून का राज रहेगा।
8th Pay Commission: कैबिनेट सचिव की अध्यक्षता में हुई NC-JCM की 49वीं बैठक में ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS), प्रमोशन और अनुकंपा नियुक्ति जैसे बड़े मुद्दों पर अहम सहमति बनी है। जानिए किसे मिलेगा फायदा।
पश्चिम बंगाल की शुभेंदु अधिकारी सरकार ने कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला लेते हुए 1 जून से धार्मिक आधार पर मिलने वाले सभी भत्ते बंद करने का एलान किया है। अब इमामों, मुअज्जिनों और पुजारियों को सरकारी मानदेय नहीं मिलेगा।
सुप्रीम कोर्ट कमेटी ऑफ रोड सेफ्टी ने सड़क हादसों को रोकने के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। प्रशासन को 48 घंटे के भीतर सड़क के गड्ढे भरने और खुले नालों व मैनहोल की बैरिकेडिंग करने का आदेश दिया गया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह