अभिनेता राम चरण और अभिनेत्री जान्हवी कपूर की फिल्म पेद्दी बॉक्स आफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म की तारीफ हो रही हैं। मगर, साथ ही आलोचनाएं भी हो रही हैं। फिल्म में जान्हवी कपूर को जिस तरह दिखाया गया है, उस पर विवाद शुरू हो गया।

फिल्म निर्देशक बुची बाबू ने दी सफाई और मांगी माफी
मुंबई। स्टार समाचार वेब
अभिनेता राम चरण और अभिनेत्री जान्हवी कपूर की फिल्म पेद्दी बॉक्स आफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म की तारीफ हो रही हैं। मगर, साथ ही आलोचनाएं भी हो रही हैं। फिल्म में जान्हवी कपूर को जिस तरह दिखाया गया है, उस पर विवाद शुरू हो गया। पेद्दी में अभिनेत्री के कुछ गैर-जरूरी और बेहद बोल्ड सीन हैं। इसे लेकर सोशल मीडिया पर निर्देशक और मेकर्स को ट्रोल किया गया। निर्देशक बुची बाबू सना ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि जान्हवी कपूर के रोल को लेकर हुई आलोचना के बाद उन्होंने आखिरकार पेद्दी से विवादित सीन हटा दिए हैं। यह कदम उन शॉट्स और रोमांटिक सीन पर आपत्तियों के बाद उठाया गया, जिन्हें महिलाओं के प्रति अपमानजनक माना गया था। निर्देशक ने कहा कि जान्हवी कपूर को बहुत ज्यादा बोल्ड दिखाने वाले हिस्सों पर सोशल मीडिया पर हुए हंगामे के बाद उन्होंने पेद्दी से कुछ सीन हटा दिए हैं।
निर्देशक बोले- गलतफहमी बढ़ गई थी
निर्देशक बुची बाबू ने कहा- जान्हवी वाले कुछ सीन को लेकर गलतफहमी बढ़ गई थी। जान्हवी के किरदार अचियम्मा को कई लोगों ने गलत समझा। दर्शकों ने अचियम्मा के किरदार को लिखे जाने के तरीके पर सवाल उठाए थे। एक हिस्से और महिलाओं के अधिकारों के लिए काम करने वाले समूहों ने फिल्म के रोमांटिक ट्रैक की आलोचना की थी। इसके बाद मेकर्स ने एलान किया कि महिलाओं के प्रति अपमानजनक माने जाने वाले दृश्यों को काट दिया जाएगा।
बुची बाबू को मांगनी पड़ी माफी
विरोध बढ़ने पर बुची बाबू सना ने उन सीन को लेकर माफी मांगी और कहा कि उन्हें फिल्म से हटा दिया जाएगा। राम चरण और जान्हवी कपूर में से किसी ने भी अभी तक इस विवाद पर कोई टिप्पणी नहीं की है। बुची बाबू ने कहा, मेरी राय में बहुत से लोगों ने जान्हवी कपूर के ट्रैक को एक अच्छी कहानी में अनावश्यक समझ लिया। उन्होंने कहा कि अपनी पिछली फिल्म के विपरीत पेद्दी में उनका नजरिया जानबूझकर अलग रखा गया था। उनके अनुसार, मकसद राम चरण के किरदार पेद्दी और उसके बदलाव के बीच अंतर दिखाना था। इस बदलाव की कहानी का एक हिस्सा जान्हवी के किरदार पर निर्भर था।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

मध्यप्रदेश: बैंक ऑफ बड़ौदा ब्लैक लिस्ट... सरकारी लेनदेन पर प्रतिबंध

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अभिनेत्री संचिता उगाले की आत्महत्या के मामले में पिता मच्छिन्द्र उगाले ने किया बड़ा खुलासा। डिप्रेशन के साथ-साथ पैसों के लिए मानसिक प्रताड़ना की बात कही। प्रशासन से मांगी न्याय की गुहार।
टीवी इंडस्ट्री की एक लोकप्रिय अदाकारा के तौर पर अपनी पहचान बनाने वालीं संचिता उगले की सुसाइड की खबर ने हर किसी को झकझोर के रख दिया है। फैंस उनकी मौत की खबर सुनकर हैरान और हताश हैं।
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म दृश्यम-3, 21 मई कोई सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। सस्पेंस थ्रिलर फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों दोनों से तो अच्छा रिस्पांस तो मिला ही था, लेकिन बॉक्स आफिस पर हिंदी में रिलीज हुए बिना ही इस फिल्म ने रिकॉर्ड कायम किया।
OTT Releases This Week: 12 जून का शुक्रवार ओटीटी लवर्स के लिए बेहद खास है। अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' से लेकर अली फज़ल की 'राख' तक, नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो पर रिलीज हुईं ये 7 धमाकेदार फिल्में और वेब सीरीज। देखें पूरी लिस्ट।
अभिनेता राम चरण और अभिनेत्री जान्हवी कपूर की फिल्म पेद्दी बॉक्स आफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म की तारीफ हो रही हैं। मगर, साथ ही आलोचनाएं भी हो रही हैं। फिल्म में जान्हवी कपूर को जिस तरह दिखाया गया है, उस पर विवाद शुरू हो गया।
शिल्पा शिंदे द्वारा संजय कोहली पर झूठे यौन उत्पीड़न के आरोप स्वीकारने के बाद हिना खान का फूटा गुस्सा। हिना ने दूसरी क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर कसा तंज। जानिए क्या है पूरा विवाद।
लीवुड सुपरस्टार आमिर खान (Aamir Khan) अपनी पार्टनर गौरी स्प्रैट (Gauri Spratt) के साथ 5 जुलाई को बेहद सादगी से तीसरी शादी करने जा रहे हैं। जानें उनकी शादी की तारीख, वेन्यू और ऐज गैप से जुड़ी पूरी डिटेल।
भारत की मशहूर और दिग्गज गायिका सुमन कल्याणपुर का निधन हो गया। उन्होंने 89 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। वह उम्र से जुड़ी समस्याओं से जूझ रही थीं। उनके निधन की खबर से पूरे देश और संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। बॉलीवुड से लेकर राजनीति जगत तक के दिग्गज उनके निधन पर शोक जता रहे हैं।
पूजा एंटरटेनमेंट (इंडिया) लिमिटेड और टिप्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड के बीच विवाद चर्चा में रहा। इनका विवाद अब कोर्ट तक पहुंच चुका है। पूजा एंटरटेनमेंट के प्रोड्यूसर वाशु भगनानी ने टिप्स म्यूजिक के चेयरमैन रमेश तौरानी, कुमार एस तौरानी और फिल्ममेकर डेविड धवन को कोर्ट में घसीटा है।
अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म मातृभूमि के प्रमोशन में व्यस्त हैं। यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ईद पर भी फैंस को भाईजान ने खुश कर दिया। सलमान ने अपनी फिल्म एक रोमांटिक गाना- मैं हूं... का वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है।