झारखंड के चतरा जिले में सिमरिया के पास बीती देर शाम को रांची से दिल्ली जाते समय एयर एम्बुलेंस के क्रैश हो गई थी। जहां अब खुलासा हुआ है कि विमान में सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई है। राज्य सरकार के एक बड़े अधिकारी ने यह जानकारी दी है।

सात लोगों के शव मंगलवार सुबह सदर अस्पताल पहुंचते ही पूरे परिसर में मातम छा गया।

रांची। स्टार समाचार वेब
झारखंड के चतरा जिले में सिमरिया के पास बीती देर शाम को रांची से दिल्ली जाते समय एयर एम्बुलेंस के क्रैश हो गई थी। जहां अब खुलासा हुआ है कि विमान में सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई है। राज्य सरकार के एक बड़े अधिकारी ने यह जानकारी दी है। दरअसल, रात हुए एयर एंबुलेंस हादसे में जान गंवाने वाले सभी सात लोगों के शव मंगलवार सुबह सदर अस्पताल पहुंचते ही पूरे परिसर में मातम छा गया। पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल टीम का गठन कर दिया गया है और प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी की मौजूदगी में सभी शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। अस्पताल परिसर में मृतकों के परिजन के पहुंचते ही चीख-पुकार मच गई। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी पहुंचे हुए हैं। जनप्रतिनिधियों ने भी अस्पताल पहुंचकर पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया और हर संभव सहायता का भरोसा दिया। हादसे में पायलट, सह-पायलट, चिकित्सक, मेडिकल कर्मी, मरीज और उसकी पत्नी सहित कुल सात लोगों की मौत हुई है।
भीषण आग में झुलस गए थे मरीज
चतरा के एसपी सुमित अग्रवाल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि एयर एंबुलेंस सिमरिया के जंगल में गिरी। मृतकों में 40 वर्षीय मरीज संजय कुमार भी शामिल हैं, जो कुछ दिन पहले एक ढाबे में लगी भीषण आग में गंभीर रूप से झुलस गए थे। इलेक्ट्रिक बर्न की वजह से उनका 65 प्रतिशत शरीर जल गया था। उन्हें रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पिछले दस दिनों से उनका इलाज चल रहा था। हालांकि, हालत में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर परिजनों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें दिल्ली ले जाने का निर्णय लिया।
जिंदगी बचाने की कोशिश बनी आखिरी उड़ान
संजय कुमार पेशे से ढाबा चलाते थे और अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए परिवार ने आर्थिक परेशानियों की परवाह किए बिना एयर एंबुलेंस की व्यवस्था की। रिश्तेदारों और परिचितों ने भी सहयोग किया ताकि उन्हें दिल्ली के बड़े अस्पताल में भर्ती कराया जा सके। एयर एंबुलेंस बुक होने के बाद परिवार में उम्मीद जगी कि राजधानी में बेहतर इलाज से उनकी जान बच जाएगी।
जिंदगी की आखिरी उड़ान हुई साबित
संजय को एयर एंबुलेंस में शिफ्ट किया गया। उनके साथ उनकी पत्नी और अन्य परिजन भी सवार हुए। सभी के मन में उम्मीद और दुआ थी, लेकिन यह उड़ान उनकी जिंदगी की आखिरी उड़ान साबित हुई। दिल्ली पहुंचने से पहले ही विमान चतरा के सिमरिया जंगल क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया और जीवन बचाने की यह कोशिश एक बड़ी त्रासदी में बदल गई। इस हादसे ने न केवल एक परिवार को उजाड़ दिया, बल्कि पूरे इलाके को गहरे सदमे में डाल दिया है। जो संजय रोज अपने ढाबे पर लोगों को खाना खिलाते थे, वे अब नियति के आगे हार गए। बेहतर इलाज की उम्मीद में भरी यह उड़ान पल भर में मातम में बदल गई।
उड़ान के आधे घंटे बाद ही विमान क्रैश
जानकारी के अनुसार, विमान ने शाम 7:07 बजे रांची से उड़ान भरी थी और रात करीब 10 बजे दिल्ली पहुंचने का अनुमान था। उड़ान भरने के लगभग आधे घंटे बाद ही विमान क्रैश हो गया। विमान में एक मरीज, एक डॉक्टर, एक पैरामेडिक, दो सहायक, एक पायलट और एक सह-पायलट सवार थे।
पायलट ने मांगी थी रास्ता बदलने की अनुमति
पायलट का नाम विवेक विकास भगत और सह-पायलट का नाम सौराजदीप सिंह बताया गया है। उड़ान के दौरान खराब मौसम के कारण विमान ने रास्ता बदलने की अनुमति मांगी थी। कुछ समय तक एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क बना रहा, लेकिन बाद में अचानक संपर्क टूट गया। विमान न तो वाराणसी एटीसी से संपर्क कर पाया और न ही लखनऊ एटीसी से जुड़ सका। आखिरी बार इसका संपर्क कोलकाता एयर ट्रैफिक कंट्रोल से हुआ था। इसके बाद विमान से कोई संवाद स्थापित नहीं हो सका और रकुछ देर बाद सिमरिया के जंगलों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
इनकी गई जान
इस भीषण हादसे में जिन लोगों की मौत हुई, उनमें मरीज संजय कुमार (40 वर्ष), उनकी पत्नी अर्चना देवी (35 वर्ष), भगीना ध्रुव कुमार (17 वर्ष), चिकित्सक डॉ. विकास कुमार गुप्ता, पारा मेडिकल कर्मी सचिन कुमार मिश्रा, पायलट विवेक विकास भगत और सह-पायलट सौराजदीप सिंह शामिल हैं।

SEO विवरण (Description): संसद से 'जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) बिल 2026' पारित हो गया है। जानिए 2 साल से अधिक देरी पर नए नियम, ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की भूमिका और फर्जीवाड़े रोकने के उपायों के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से।
भारत सरकार और मेटा के बीच 5-6 अगस्त को अहम बैठक होने जा रही है। पीएम मोदी का वीडियो हटने, CSAM और एआई कंटेंट के मुद्दों पर केंद्र सरकार ने मेटा को तलब किया है।
यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह पर जहाज एजीएन राग्नार पर हुए हमले में लापता दो भारतीय नागरिकों की तलाश जारी है। विदेश मंत्रालय ने इस घटना के साथ-साथ पाकिस्तान, पीओके चुनाव, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते और बांग्लादेश पर बड़ा बयान दिया है।
जोधपुर जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे 87 वर्षीय आसाराम को राजस्थान हाईकोर्ट ने 20 दिन की पैरोल मंजूर की। जानिए क्या रहे अदालत के निर्देश और सरकारी आपत्तियां।
पूर्व राज्यपाल, दिग्गज कांग्रेस नेता और प्रख्यात शिक्षाविद डीवाई पाटिल का 92 वर्ष की उम्र में कोल्हापुर में निधन। जानिए उनके राजनीतिक सफर, पद्मश्री सम्मान और राज्यपाल के रूप में उनके योगदान के बारे में विस्तार से।
एयर इंडिया ने मंगलवार को पुष्टि की कि मंगलवार को फुकेट से दिल्ली जा रही फ्लाइट एआई-2379 को क्रूज के दौरान अशांति (टर्बुलेंस) का सामना करना पड़ा, जिससे ऊंचाई में क्षणिक बदलाव हुआ। विमान दिल्ली में सुरक्षित उतर गया और सभी यात्री तथा क्रू सदस्यों ने सुरक्षित रूप से उतरे।
तमिलनाडु में विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन विवादों में घिर गए हैं। एक रैली के दौरान सीएम और अभिनेत्री को लेकर किए गए एक अभद्र बयान पर उनकी कड़ी आलोचना हो रही है। उनके खिलाफ पुलिस ने छह धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।
संसद के मानसून सत्र के 12वें दिन हलचल तेज हो गई है। एक तरफ जहां भाजपा और सहयोगी दलों की महत्वपूर्ण रणनीतिक बैठक हुई। वहीं दूसरी तरफ संसद के भीतर कई अहम विधायी कार्यों के साथ-साथ हंगामे के पूरे आसार बने हुए हैं।
पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को केंद्र के समान डीए और डीआर देने के केस में पंजाब सरकार और पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड की सभी अपीलों को खारिज कर दिया है।
देश में आठवीं जनगणना को लेकर एक बड़ा कदम उठाया गया है। भारत में आजादी के बाद पहली बार जनगणना के मुख्य चरण में जाति संबंधी आंकड़े भी एकत्र किए जाएंगे। भारत के रजिस्ट्रार जनरल द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत बर्फबारी वाले क्षेत्रों से होने जा रही है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह