भारतीय पूंजी बाजार के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। देश का अब तक का सबसे बड़ा और 10.3 लाख करोड़ के वैल्यूएशन वाला प्राथमिक निर्गम (आईपीओ) पूरा करने के बाद जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड (जेपीएल) के शेयर आज यानी बुधवार को एनएसई और बीएसई पर लिस्ट हो गया।

रिलायंस ग्रुप भारत का सबसे मूल्यवान व्यावसायिक समूह बना
लिस्टिंग के दिन ही कॉरपोरेट जगत के कई बड़े रिकॉर्ड्स तोड़े
मुंबई। स्टार समाचा वेब
भारतीय पूंजी बाजार के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। देश का अब तक का सबसे बड़ा और 10.3 लाख करोड़ के वैल्यूएशन वाला प्राथमिक निर्गम (आईपीओ) पूरा करने के बाद जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड (जेपीएल) के शेयर आज यानी बुधवार को एनएसई और बीएसई पर लिस्ट हो गया। कंपनी के शेयर बीएसई और एनएसई पर 21.36 प्रतिशत के प्रीमियम के साथ 1358 रुपए प्रति शेयर के भाव पर लिस्ट हुए। प्राथमिक बाजार में मिले रिकॉर्ड रिस्पॉन्स और ग्रे मार्केट के संकेतों को देखें तो यह कंपनी अपनी लिस्टिंग के दिन ही भारतीय कॉरपोरेट जगत के कई बड़े रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं। भारतीय बाजार में अब तक किसी भी कंपनी ने 10 लाख करोड़ रुपए से अधिक के मूल्यांकन पर अपना आईपीओ लॉन्च नहीं किया था। जियो प्लेटफॉर्म्स ने 1,119 रुपए प्रति शेयर के भाव पर 27 करोड़ नए शेयर जारी कर 10.3 लाख करोड़ के मूल्यांकन पर यह ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया है।
देश की चौथी सबसे बड़ी सूचीबद्ध कंपनी
अपनी आईपीओ कीमत के आधार पर ही जियो प्लेटफॉर्म्स बाजार पूंजीकरण के मामले में देश की चौथी सबसे बड़ी सूचीबद्ध कंपनी बन चुकी है। यह केवल रिलायंस इंडस्ट्रीज (16.2 लाख करोड़ रुपये), भारती एयरटेल (12.2 लाख करोड़) और एचडीएफसी बैंक (10.6 लाख करोड़) से ही पीछे है।
पहले दिन से ही निवेशकों को फायदा
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज द्वारा जियो प्लेटफॉर्म्स को ग्रुप 1 सिक्योरिटीज की श्रेणी में रखने का सीधा अर्थ है कि बुधवार को लिस्टिंग के पहले ही दिन से इसके शेयर मार्जिन ट्रेडिंग फैसिलिटी के तहत उपलब्ध है। यह सुविधा उन निवेशकों के लिए एक बड़ा अवसर है जो अपनी मूल पूंजी से अधिक मूल्य के शेयरों में दांव लगाना चाहते हैं, क्योंकि एमटीएफ के जरिए वे अपने ब्रोकर से मार्जिन या अतिरिक्त फंड ले सकेंगे।
बाजार की रैंकिंग में बदलाव आएगा
जियो प्लेटफॉर्म्स अपनी ही पैरेंट कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के ठीक नीचे भारत की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी के रूप में मार्केट में डेब्यू किया है। किसी भी कंपनी के लिए अपनी लिस्टिंग के पहले ही दिन देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बन जाना भारतीय कॉरपोरेट इतिहास का एक अत्यंत दुर्लभ और ऐतिहासिक मील का पत्थर है।
कॉरपोरेट घरानों से आगे निकल जाएगा
केवल आईपीओ मूल्यांकन (10.3 लाख करोड़) को ही आधार माना जाए, तो रिलायंस इंडस्ट्रीज और जियो प्लेटफॉर्म्स का संयुक्त बाजार पूंजीकरण 27 लाख करोड़ से अधिक हो जाता है। इसके साथ ही मुकेश अंबानी की अगुवाई वाला रिलायंस ग्रुप भारत का सबसे मूल्यवान व्यावसायिक समूह बन गया है।
सब्सक्रिप्शन के प्रमुख आंकड़े इस प्रकार रहे:

भारतीय शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों टूटकर पहुंच गए। वहीं एशियाई शेयर बाजार में वृद्धि दर्ज की गई। वॉल स्ट्रीट पर लाभ के कारण यह तेजी आई। एआई को लेकर नए सिरे से आशावाद ने निवेशकों की भावना को बढ़ावा दिया।
भारतीय पूंजी बाजार के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। देश का अब तक का सबसे बड़ा और 10.3 लाख करोड़ के वैल्यूएशन वाला प्राथमिक निर्गम (आईपीओ) पूरा करने के बाद जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड (जेपीएल) के शेयर आज यानी बुधवार को एनएसई और बीएसई पर लिस्ट हो गया।
टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा ने टाटा संस के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन एन चंद्रशेखरन के दूसरे 5 साल के कार्यकाल के विस्तार पर सवाल उठाए हैं। नोएल टाटा ने नियमों की अनदेखी, हितों के टकराव और वोटिंग के नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया है। जानिए इस विवाद से जुड़ी सभी अहम जानकारियां विस्तार से।
दिवाली से पहले सोना और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। 10 ग्राम सोना 1.41 लाख और चांदी 1.92 लाख रुपए पर आ गई है। जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स और क्या है खरीदारी का सही तरीका।
माइक्रोसॉफ्ट ने AI और सिस्टम के खर्च की भरपाई के लिए 60,000 कर्मचारियों को एक साल तक की सैलरी के साथ वॉलेंटरी एग्जिट का ऑफर दिया है। जानिए भारत और दुनिया भर के कर्मचारियों पर इसका क्या असर होगा।
मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार एक बार फिर वैश्विक मैक्रो दबाव के आगे पस्त होता नजर आया। शुरुआती कारोबार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स गिरता नजर आया। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी गिरकर नीचे पहुंच गया।
केंद्र सरकार ने सेंट्रल मोटर व्हीकल्स रूल्स में बदलाव कर 100% इथेनॉल (E100) फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को मंजूरी दी है। जानिए इसके नियम, लाभ और मौजूदा वाहन चालकों पर इसका क्या असर होगा।
26 अक्टूबर को सोने और चांदी के दामों में बड़ा बदलाव देखा गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार (Comex) में बढ़त के बीच भारतीय घरेलू बाजार में सोना महंगा हुआ, जबकि चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। जानिए MCX और बुलियन मार्केट के ताजा रेट्स।
सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 600 अंक से अधिक लुढ़का, जबकि निफ्टी 22,450 के नीचे बंद हुआ। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के फैसले का इंतजार निवेशकों की चिंता बढ़ा रहा है। इंफोसिस और अल्ट्राटेक सीमेंट जैसे शेयरों में तीन फीसदी तक की गिरावट आई।
बीते सप्ताह शेयर बाजार में आई भारी गिरावट के चलते देश की शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में से 8 का बाजार पूंजीकरण 1.55 लाख करोड़ रुपये घट गया। एचडीएफसी बैंक और बजाज फाइनेंस को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह