अपने विवादित बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले जाने-माने कथावचक एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल, सीजेआई बीआर गवई के लिए कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने विवादित टिप्पणी की है। अनिरुद्धाचार्य की यह टिप्पणी सीजेआई द्वारा खजुराहो मामले में किए गए फैसले पर आई।

सीजेआई बीआर गवई के लिए कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने विवादित टिप्पणी की है।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
अपने विवादित बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले जाने-माने कथावचक एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल, सीजेआई बीआर गवई के लिए कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने विवादित टिप्पणी की है। अनिरुद्धाचार्य की यह टिप्पणी सीजेआई द्वारा खजुराहो मामले में किए गए फैसले पर आई। हालांकि सीजेआई ने पहले ही साफ कर दिया था कि उनके बयान को गलत तरीके से लिया गया है, जबकि उन्होंने याचिकाकर्ता से कहा था कि हमें क्षमा कीजिए। कथावाचक के यूट्यूब चैनल पर अपलोड वीडियो में अनिरुद्धाचार्य कह रहे हैं- अभी हमारे भारत में एक मंदिर का केस लेकर के एक जज के पास एक व्यक्ति गया। याचिकाकर्ता ने कहा-मुगलों ने हमारे इस मंदिर को तोड़ दिया है। यह विष्णु भगवान का मंदिर था और भगवान विष्णु की गर्दन तोड़ दी गई है, तो याचिकाकर्ता ने कहा कि जज साहब यहां हमारा मंदिर बनाना चाहिए, क्योंकि मंदिर के अवशेष हैं। केवल सिर काटा गया है। बाकी प्रमाण है कि यह मंदिर है। मंदिर भी बना है। कुछ जीर्ण है, तो आप यहां मूर्ति प्रतिष्ठा करने की इजाजत दें कि विष्णु भगवान का मंदिर है तो विष्णु भगवान ही यहां पर बैठेंगे। प्रतिष्ठित होंगे, तो एक जज ने कहा कि हम क्यों निर्णय दें?
एक कथा के दौरान अनिरुद्धाचार्य ने सीजेआई के संदर्भ में बिना नाम लिए कहा- जज साहब से जरा इस सवाल करना है। कहीं मिले तो पूछना-सब काम भगवान ही करेंगे तो काहे कुर्सी तोड़ रहे हो... जज बनाया गया है, इसलिए ना कि न्याय करो। न्याय करना चाहिए। अब आप हिंदू सनातन संस्कृति का अपमान करते हो। बोले तुम्हारे भगवान में शक्ति है तो खुद बना ले मंदिर।
अनिरुद्धाचार्य इतने पर ही नहीं रुके। उन्होंने कहा कि वो तो सब कर सकते हैं। वो (भगवान) तो प्रकट होकर रावण को भी मार सकते हैं। हिरण्यकश्यप की छाती भी फाड़ सकते हैं। अब तुम्हें अपनी छाती फड़वानी है तो बताओ नरसिंह भगवान से, क्योंकि तुम जैसे अधर्मियों को मारने के लिए भगवान आते हैं।
कथावाचक ने कहा-भगवान को लग रहा है कि अभी भाई तुम लोग बैठे हो कुर्सी पर, तुम लोग ही करो हमें ना आना पड़े इसलिए भगवान आ नहीं रहे हैं। वरना भगवान तो अपने लिए हिरण्याक्ष को मारने आ गए। हिरण्याक्ष तो कितना बड़ा पावरफुल था। अगर सब भगवान करेंगे तो छोड़ो अपनी कुर्सी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।