उत्तराखंड के हल्द्वानी में आयोजित कांग्रेस रैली के बाद हुए शुद्धिकरण अनुष्ठान को लेकर राजनीति थमने का नाम नहीं ले रही है। अब इस मुद्दे पर अपनी ही पार्टी के शीर्ष नेताओं की खामोशी से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बेहद आहत और नाराज नजर आ रहे हैं।

सीडब्ल्यूसी की बैठक में कांग्रेस नेताओं के प्रति जताई नाराजगी
निंदा न किया जाना व सार्वजनिक रूप से समर्थन न करना दुखद
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
उत्तराखंड के हल्द्वानी में आयोजित कांग्रेस रैली के बाद हुए शुद्धिकरण अनुष्ठान को लेकर राजनीति थमने का नाम नहीं ले रही है। अब इस मुद्दे पर अपनी ही पार्टी के शीर्ष नेताओं की खामोशी से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बेहद आहत और नाराज नजर आ रहे हैं। दिल्ली में आयोजित कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में खड़गे ने इस मुद्दे पर खुलकर अपनी भड़ास निकाली और वरिष्ठ नेताओं के रवैये पर दुख व्यक्त किया। बैठक के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष ने सीडब्ल्यूसी सदस्यों के सामने अपना दर्द साझा किया। खड़गे ने सीधे तौर पर किसी नेता का नाम तो नहीं लिया, लेकिन उनके हाव-भाव से स्पष्ट था कि वह पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के रुख से असंतुष्ट हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के गंभीर और संवेदनशील मुद्दे पर खुलकर निंदा न किया जाना और उनका सार्वजनिक रूप से समर्थन न करना दुखद है।
एक नजर में जान लें पूरा विवाद
मामले की शुरुआत 8 अगस्त को हुई, जब खड़गे ने हल्द्वानी के रामलीला मैदान में विजय शंखनाद रैली को संबोधित किया था। इस रैली के दो दिन बाद, 10 अगस्त को एक दक्षिणपंथी संगठन (श्रीराम सेना) ने मैदान पर जाकर शुद्धिकरण हवन किया। इस घटना के सामने आते ही राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया।
दलित-विरोधी मानसिकता का आरोप
सीडब्ल्यूसी बैठक के बाद मीडिया को जानकारी देते हुए पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने भी इस घटना को बेहद अस्वीकार्य और निंदनीय करार दिया। कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया कि शुद्धिकरण अनुष्ठान करने वाले संगठन का संबंध भाजपा और आरएसएस से है। यह घटना विरोधियों की दलित-विरोधी और संकीर्ण मानसिकता को स्पष्ट रूप से दर्शाती है।
इधर, भाजपा ने साधी दूरी
दूसरी ओर, विवाद बढ़ता देख भाजपा ने इस घटना से पूरी तरह से किनारा कर लिया है। भाजपा प्रवक्ताओं का कहना है कि दक्षिणपंथी संगठन द्वारा किए गए इस अनुष्ठान से पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है और वे खुद इस तरह के किसी भी कृत्य की निंदा करते हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
कांग्रेस के पूर्व सांसद और नेता सज्जन कुमार का आज यानी गुरुवार को 80 साल की उम्र में निधन हो गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सज्जन कुमार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया था। वह 1984 के सिख विरोधी दंगों के दो मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद तिहाड़ जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे थे।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज कहा-कांग्रेस का वंदे मातरम पूरा न गाना तुष्टीकरण की राजनीति और राष्ट्रविरोधी फैसला है। 1937 में कांग्रेस ने फैसला लिया था, उसे पीएम मोदी ने सुधारा है। कांग्रेस ने 1937 में राष्ट्रगीत के दो टुकड़े कर मुस्लिम तुष्टीकरण किया था।
लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट वाराणसी से देर रात नवी मुंबई के लिए उड़ान भर रही अकासा एयर की फ्लाइट क्यूपी-1430 बर्ड स्ट्राइक की घटना के बाद वापस एयरपोर्ट लौट आई। उड़ान भरने के दौरान विमान से पक्षी के टकराने के बाद पायलट ने विमान को वापस एयरपोर्ट लाने का निर्णय लिया।
उत्तराखंड के हल्द्वानी में आयोजित कांग्रेस रैली के बाद हुए शुद्धिकरण अनुष्ठान को लेकर राजनीति थमने का नाम नहीं ले रही है। अब इस मुद्दे पर अपनी ही पार्टी के शीर्ष नेताओं की खामोशी से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बेहद आहत और नाराज नजर आ रहे हैं।
भारत ने दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन को मिलने वाली बाहरी सुरक्षा हटा दी है। हाई कमीशन के बाहर लगे ट्रैफिक बोलार्ड और बैरिकेड्स को बुलडोजर से हटा दिया गया है। यह कार्रवाई पाकिस्तान की तरफ से इस्लामाबाद में भारतीय हाई कमीशन के बाहर लगाए गए सुरक्षा बैरिकेड्स हटाने के ठीक तीन दिन बाद हुई।
केंद्रीय कैबिनेट ने भारतीय रेल के नेटवर्क को विस्तार देने और यातायात सुगम बनाने के लिए 4 मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं और बिहार में 4 लेन हाईवे निर्माण को मंजूरी दी है। इस लेख में जानिए इससे जुड़ी सभी खास बातें।
रामपुर की जौहर यूनिवर्सिटी की स्थापना, निर्माण लागत, कुल जमीन और उस पर हुई ईडी की छापेमारी व कानूनी कार्रवाईयों की विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
कोलकाता में बुधवार तड़के एक होटल में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। इस दर्दनाक अग्निकांड में 9 बांग्लादेशी नागरिकों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हैं।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले के बाद अयोध्या लौटे गोपाल राव ने रामलला के दर्शन किए और ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से मुलाकात की।
बिहार के नालंदा जिले के नूरसराय ब्लॉक में मिड-डे मील खाने के बाद 34 बच्चे बीमार पड़ गए। खाने में नमक की जगह गलती से डिटर्जेंट पाउडर मिलाने का मामला सामने आया है। जानिए पूरी घटना।