सर्दियों में त्वचा को मुलायम और हाइड्रेटेड रखने के लिए ज्यादातर लोग बॉडी लोशन का इस्तेमाल करते हैं लेकिन कई बार लोग चेहरे पर भी बॉडी लोशन लगा लेते हैं।

सर्दियों में त्वचा को मुलायम और हाइड्रेटेड रखने के लिए ज्यादातर लोग बॉडी लोशन का इस्तेमाल करते हैं लेकिन कई बार लोग चेहरे पर भी बॉडी लोशन लगा लेते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ज्यादातर लोगों को ये लगता है कि बॉडी लोशन को हाथ-पैर के साथ-साथ चेहरे पर भी लगाया जा सकता है क्योंकि आखिर में है व है तो क्रीम ही न। लेकिन हकीकत तो कुछ और ही कहती है।
दरअसल, विशेषज्ञों का भी ये मानना है कि बॉडी लोशन अगर आप भी चेहरे पर लगाते हैं तो ये जान लें कि चेहरे की त्वचा के लिए ये नुकसानदायक साबित हो सकता है। ज्यादातर लोगों को इस बारे में जानकारी ही नहीं है। तो अगर आप भी अब तक बॉडी लोशन चेहरे पर लगा रहे हैं, तो सावधान हो जाइए और जानिए आगे कि ऐसा करना आपकी स्किन को कैसे नुकसान पहुंचा सकता है और इसके बजाय आपको कौन से प्रोडक्ट्स अपनाने चाहिए।
पहले जान लें कि क्या दिक्कत हो सकती हैं
1. पहली दिक्कत
अगर आप नियमित रूप से अपने चेहरे पर बॉडी लोशन का इस्तेमाल करते हैं तो इससे आपके चेहरे के पोर्स बंद हो जाएंगे। त्वचा के पोर्स बंद होने से आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इन दिक्कतों में एक्ने और ब्लैकहेड्स की समस्या सबसे आम है।
2. त्वचा का तैलीय होना
भले ही आपका बॉडी लोशन कितना भी हल्का हो, लेकिन अगर आप इसे नियमित रूप से अपनी स्किन पर लगाकर रखेंगे तो इसमें मौजूर तत्व त्वचा को चिपचिपा बना देंगे। क्योंकि बॉडी लोशन में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो चेहरे की त्वचा के लिए काफी भारी होते हैं।
3. हो सकती है जलन
बॉडी लोशन को चेहरे पर लगाने से कई बार तो खुजली और जलन इस कदर बढ़ जाती है कि डॉक्टर के पास तक जाना पड़ सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि बॉडी लोशन की सुगंध और केमिकल्स से चेहरे पर खुजली या रैशेज़ हो सकते हैं। इसलिए कभी भी बॉडी लोशन का इस्तेमाल चेहरे पर न करें।
बॉडी लोशन नहीं तो क्या ?
अब ये जान लें कि अगर आप बॉडी लोशन का इस्तेमाल अपने चेहरे पर नहीं कर सकते तो उसका विकल्प क्या है। दरअसल, बॉडी लोशन की जगह हमेशा हल्की और जेल बेस्ड क्रीम का इस्तेमाल करें। जेल बेस्ड क्रीम आपके चेहरे को नमी बरकरार रखेगी और स्किन की कई दिक्कतों को दूर करेगी।
घरेलू चीजें भी कर सकते हैं इस्तेमाल
अगर आप किसी क्रीम का इस्तेमाल नहीं करना चाहते तो कई घरेलू भी आप ट्राई करके देख सकती हैं। घर पर ही एलोवेरा जेल, गुलाब जल और विटामिन-ई क्रीम का उपयोग करें और अपने चेहरे को चमका लें।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
क्या आप स्वस्थ रहना चाहते हैं? प्रोटीन, विटामिन और फाइबर से भरपूर डाइट के फायदे और इसे अपने जीवन में शामिल करने के आसान तरीके जानें इस लेख में।
क्या आपके रिश्तों में खटास आ रही है? किसी और को बदलने से पहले अपना आत्म-आकलन करना क्यों जरूरी है? जानें स्वस्थ संबंधों के लिए आत्म-चिंतन के तरीके।
मानसून के मौसम में बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ जाता है। अपनी सेहत को सुरक्षित रखने के लिए जानें खान-पान, स्वच्छता और लाइफस्टाइल से जुड़ी खास टिप्स।
क्या आप असफलता से निराश हैं? जानिए कैसे हर विफलता वास्तव में एक नई और बेहतर शुरुआत का अवसर लाती है। पुरानी गलतियों को भूलकर पूरी ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने की बेहतरीन लाइफस्टाइल गाइड।
भारत की प्रजनन दर रिप्लेसमेंट लेवल (2.1) से घटकर 1.9 रह गई है। एलन मस्क ने भी इस पर चिंता जताई है। जानिए भारत में गिरती जन्म दर के कारण और इसके भविष्य पर होने वाले असर के बारे में।
WhatsApp ला रहा है नया View Once Text फीचर। अब फोटो-वीडियो की तरह टेक्स्ट मैसेज भी एक बार पढ़ते ही चैट से गायब हो जाएगा। जानें कैसे काम करेगा यह नया प्राइवेसी फीचर।
क्या आपकी अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में फैटी लिवर आया है? तुरंत दवा खाने के बजाय लाइफस्टाइल में ये बदलाव करें। जानिए विशेषज्ञ डॉक्टर नरेंद्र के शेट्टी से फैटी लिवर को प्राकृतिक रूप से ठीक करने के अचूक उपाय।
फिट रहने के लिए संपूर्ण गाइड! जानें घर पर कसरत करने के तरीके, मुख्य योग आसन, जिम के जरूरी नियम और सुरक्षित रूप से वजन नियंत्रित करने के व्यावहारिक उपाय।
भारत में लॉन्च हुआ फेफड़ों के कैंसर का 7 मिनट वाला जादुई इंजेक्शन 'टेसेंट्रिक'। जानिए कैसे काम करती है रोश फार्मा की यह इम्यूनोथेरेपी और क्या है इसकी कीमत।
जानें समय प्रबंधन के प्रभावी तरीके जिनसे आप एक दिन में अधिक काम कर सकते हैं। पोमोडोरो तकनीक और कार्य प्राथमिकता के साथ अपनी उत्पादकता बढ़ाएं।