मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में प्रतिभावान विद्यार्थियों के लिए आयोजित लैपटॉप वितरण समारोह का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं की परीक्षा में 75 फीसदी या उससे अधिक अंक पाने वाले 1 लाख 22 हजार से अधिक मेधावी विद्यार्थियों के बैंक खातों में लैपटॉप के लिए 25-25 हजार रुपए (कुल 304.98 करोड़ रुपए) सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए।

मध्यप्रदेश के मेधावी छात्र व छात्राओं को सरकार ने दी सौगात
1.22 लाख विद्यार्थियों के खातों में 305 करोड़ रुपए ट्रांसफर
मंच पर छात्रों ने साझा किए अपने उज्ज्वल भविष्य के सपने

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में प्रतिभावान विद्यार्थियों के लिए आयोजित लैपटॉप वितरण समारोह का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं की परीक्षा में 75 फीसदी या उससे अधिक अंक पाने वाले 1 लाख 22 हजार से अधिक मेधावी विद्यार्थियों के बैंक खातों में लैपटॉप के लिए 25-25 हजार रुपए (कुल 304.98 करोड़ रुपए) सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए। कार्यक्रम में सीएम ने 10 विद्यार्थियों को प्रतीक स्वरूप लैपटॉप सौंपे और उनके सपनों व भविष्य के लक्ष्यों पर सीधा संवाद किया। समारोह के दौरान बच्चों को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा- आज की कक्षा में कल के भारत की तस्वीर गढ़ी जा रही है। राजनीति में भी पढ़े-लिखे और योग्य युवाओं का आना बेहद जरूरी है। इससे अच्छे जनप्रतिनिधि और बेहतर नेतृत्व तैयार होगा। सीएम ने कहा- डॉक्टर, वकील, इंजीनियर जैसे पेशे जरूरी हैं, लेकिन खेती भी उतनी ही अहम है। किसान अन्न पैदा नहीं करेगा तो समाज का काम नहीं चल सकता। वहीं स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने कहा कि अब तक करीब 6 लाख विद्यार्थियों को इस योजना का लाभ मिल चुका है। साथ ही प्रदेश में जल्द ही 18 हजार शिक्षकों के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

मैंने लोगों की कई परेशानियां और मजबूरियां देखी
संवाद के दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव ने पूछा-आगे क्या बनने का सपना है? इस पर छात्र धीरेंद्र सिंह मुंडेला ने कहा- मैं आगे चलकर राजनेता बनना चाहता हूं। अभी 21 वर्ष की उम्र में यूपीएससी की तैयारी कर परीक्षा पास करूंगा और उसके बाद राजनीति में आकर देश के विकास में योगदान दूंगा। इस पर सीएम ने पूछा- राजनीति चुनने का मुख्य कारण क्या रहा? सवाल का जवाब देते हुए धीरेंद्र ने कहा- घूमने के दौरान मैंने लोगों की कई परेशानियां और मजबूरियां देखी हैं। ज्यादातर युवा आईआईटी या इंजीनियरिंग चुनते हैं, राजनीति में कम लोग आते हैं। इसलिए मैंने समस्याओं को दूर करने के लिए राजनीति को चुना।
नौकरी मांगने वाली नहीं, देने वाली बनूंगी
सीएम पूछा-भविष्य को लेकर आपका क्या लक्ष्य है? इस सवाल पर छात्रा हिमांशी पाठक ने कहा-मैं एक प्रसिद्ध एंटरप्रेन्योर (उद्यमी) बनना चाहती हूं। शुरुआती दौर में एयर होस्टेस के रूप में काम करने के बाद खुद का बिजनेस शुरू करूंगी। मेरा लक्ष्य नौकरी पाने के बजाय दूसरों को नौकरी देने वाली बनना है। इस पर सीएम ने कहा-इतनी बड़ी सोच और आत्मविश्वास के पीछे राज क्या है। हिमांशी ने मुस्कुराते हुए कहा- मुझे खुद पर पूरा भरोसा है। मैंने 12वीं में अच्छे अंक लाकर आपके साथ मंच पर खड़े होने का सपना पहले ही देख लिया था। दृढ़ सोच और मेहनत से हर असंभव काम संभव हो जाता है।
खास बात
प्रोत्साहन: योजना के तहत प्रति छात्र 25,000 रुपए की राशि सीधे डीबीटीके माध्यम से खातों में भेजी गई।
शिक्षक भर्ती: प्रदेश में आरक्षण और बैकलॉग नियमों के तहत 18,000 रिक्त पदों पर जल्द शिक्षक भर्ती होगी।
ड्रॉपआउट दर शून्य: नई शिक्षा नीति और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों से सरकारी स्कूलों में दाखिला बढ़ा है। ड्रॉपआउट दर शून्य हो गई है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने भोपाल स्थित 95 करोड़ रुपये की शत्रु संपत्ति 'रियाज मंजिल' पर बेदखली की कार्रवाई पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को केंद्र सरकार के समक्ष पक्ष रखने के लिए 15 दिन का समय दिया है।
भोपाल में एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में क्राइम ब्रांच ने मुख्य आरोपी वकील मुकुल ढोलपुरे और उसके साथियों का पर्दाफाश किया है। जानें दिल्ली और नाइजीरियाई कनेक्शन से जुड़े इस बड़े खुलासे की पूरी विस्तार से जानकारी।
मध्य प्रदेश कांग्रेस वोट चोरी और मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर 25 अक्टूबर से प्रदेशव्यापी जनसंपर्क अभियान शुरू करने जा रही है। एक महीने तक चलने वाले इस अभियान के तहत पार्टी घर-घर जाकर वोटर्स का सत्यापन करेगी।
भोपाल स्थित बीएचईएल (BHEL) ऑफिसर्स क्लब में दो दिवसीय गरबा महोत्सव का आयोजन हुआ। जानिए विजेताओं के नाम और कार्यक्रम की पूरी झलकियाँ।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की तैयारियों की समीक्षा की। 20,000 करोड़ के 175 निर्माण कार्यों, घाटों के एप्रोच रोड, टेंट सिटी और प्रभावित व्यापारियों के पुनर्वास के लिए दिए अहम निर्देश।
मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित रिछाई औद्योगिक क्षेत्र की पारले-जी बिस्किट फैक्ट्री में सोमवार को भीषण आग लग गई। आग बुझाने के प्रयास जारी हैं।
मध्यप्रदेश सरकार ने बीती देर रात एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए चार आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस अचानक हुए बदलाव के तहत भोपाल नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन को उनके पद से हटाकर मंत्रालय भेज दिया गया है।
उत्तर प्रदेश में वाराणसी के रूपापुर स्थित हाईवे के ओवरब्रिज पर आज सुबह ट्रक की टक्कर से स्कॉर्पियो सवार चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में चार अन्य घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।
ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण सड़क हादसे में 15 लोगों की मौत के बाद सीएम मोहन यादव ने कड़ा एक्शन लिया है। लापरवाह सीएसपी और 8 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई के साथ मुआवजे का ऐलान किया गया है।
पांढुर्णा के तिगांव हाईवे पर बीती देर रात 12 बजे फोरलेन सड़क पार करते समय कार की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि उनकी तीन मासूम बेटियां घायल हो गईं। परिवार देवियों के दर्शन कर अपने गांव चाटवा लौट रहा था।