सावन के चौथे और अंतिम सोमवार पर देशभर के प्रसिद्ध ज्योतिलिंर्गों और प्रमुख शिव मंदिरों में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भस्म आरती से लेकर देर रात से ही उज्जैन के महाकालेश्वर, काशी विश्वनाथ, ओंकारेश्वर और बाबा बैद्यनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही।

ओंकारेश्वर में भक्तों ने किया बाबा का रूद्राभिषेक
भोजेश्वर महादेव को छह क्विंटल फूलों से सजाया
रुद्राभिषेक और पूजन के बाद दर्शन के लिए खुले पट
काशी, अयोध्या और प्रयागराज के मंदिरों में रही भीड़

भोपाल/नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
सावन के चौथे और अंतिम सोमवार पर देशभर के प्रसिद्ध ज्योतिलिंर्गों और प्रमुख शिव मंदिरों में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भस्म आरती से लेकर देर रात से ही उज्जैन के महाकालेश्वर, काशी विश्वनाथ, ओंकारेश्वर और बाबा बैद्यनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही। मंदिरों में सुबह से ही विशेष पूजा, रुद्राभिषेक और हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कर भगवान शिव का स्वागत किया गया। उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में तड़के 2:30 बजे भस्म आरती के लिए मंदिर के कपाट खोले गए। कर्पूर आरती और पंचामृत स्नान के बाद बाबा महाकाल का चांदी के त्रिशूल, रजत मुकुट, मुंडमाल, रुद्राक्ष, भांग, चंदन और सूखे मेवों से अद्भुत श्रृंगार किया गया। कांवड़ियों के निरंतर जलार्पण के बीच भगवान शिव की भव्य सवारी निकाली गई।

काशी में भक्तों पर पुष्प वर्षा
काशी के विश्वनाथ धाम मंदिर में सुबह 4 बजे मंगला आरती के बाद भक्तों के लिए 6 प्रवेश द्वारों से कपाट खोले गए। 2 किलोमीटर लंबी कतारों के बीच लाखों श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। पूरे मंदिर परिसर की निगरानी ड्रोन कैमरों से की गई और भक्तों पर पुष्प वर्षा की गई।
बैद्यनाथ धाम में लगी कतार
झारखंड स्थित देवघर यानी बाबा बैद्यनाथ धाम में तड़के 3:15 बजे मंदिर के कपाट खुले और पूजन के बाद 4:10 बजे आम श्रद्धालुओं के लिए दर्शन शुरू हुए। बाबा के जलार्पण के लिए करीब 4 किलोमीटर लंबी कतार लगी रही।
ओंकारेश्वर में पारंपरिक सवारी
मध्यप्रदेश के ओंकारेश्वर-ममलेश्वर मंदिर में सावन सोमवार पर तीर्थनगरी पहुंचे श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। भगवान शिव के नौका विहार और पारंपरिक सवारी के दौरान पुलिस बैंड, सात ढोल बैंड और झांकियों के साथ हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई।

भोजेश्वर महादेव का मनमोहक श्रृंगार
भोपाल से लग भोजपुर मंदिर में महाकालेश्वर स्वरूप में सजाए गए भोजेश्वर महादेव का करीब 6 क्विंटल सुगंधित फूलों से विशेष श्रृंगार किया गया। महंत पवन गिरि महाराज द्वारा रुद्राभिषेक और पूजन के बाद मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले गए।
हजारेश्वर-मोटे महादेव
मान्यता के अनुसार यहां जलाभिषेक करने पर हजार गुना पुण्य प्राप्त होता है। अंतिम सोमवार पर ग्वालियर और आसपास के जिलों से भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। पूरा मंदिर परिसर शिव के जयकारे से गूज उठा।
कुंडेश्वर धाम रुद्राभिषेक
टीकमगढ़ में रिमझिम बारिश के बीच तड़के 4 बजे ब्रह्म मुहूर्त में कुंडेश्वर धाम में भोलेनाथ का भव्य रुद्राभिषेक किया गया। मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी लाइनें लगी रहीं। वहीं आगर-मालवा के बाबा बैजनाथ मंदिर में ब्रह्म मुहूर्त में प्रशासनिक अधिकारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जलाभिषेक और पंचामृत पूजन किया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
दशहरा और दुर्गा विसर्जन 2026 की सही तिथि को लेकर असमंजस है? जानें 20 और 21 अक्टूबर में से किस दिन विजयादशमी मनाना शास्त्र सम्मत है और पंचांग क्या कहता है।
अंक ज्योतिष के अनुसार 9 अक्टूबर 2026 का दिन मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा? जानिए करियर, धन, स्वास्थ्य और उपाय से जुड़ी पूरी जानकारी हिंदी में।
9 अक्टूबर 2026 के दैनिक राशिफल में जानिए मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के जातकों का भविष्य। जानिए करियर, व्यापार, धन और स्वास्थ्य से जुड़ी हर जरूरी भविष्यवाणी।
जानिए 9 अक्टूबर 2026 का संपूर्ण पंचांग, जिसमें आश्विन कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि, उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र, ब्रह्म योग, अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल की सटीक जानकारी दी गई है।
जानिए 08 अक्टूबर 2026 का अंक राशिफल। मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, जानिए करियर, व्यापार, स्वास्थ्य और प्रेम जीवन से जुड़ी खास भविष्यवाणियां।
08 अक्टूबर 2026 गुरुवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का विस्तृत राशिफल, जिसमें करियर, व्यापार, धन और परिवार से जुड़ी सभी जानकारियां शामिल हैं।
जानिए 8 अक्टूबर 2026, गुरुवार का संपूर्ण पंचांग। जानें आज की तिथि, पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र, गुरु प्रदोष व्रत, राहुकाल और शुभ-अशुभ समय की सटीक जानकारी।
नैनीताल के कैंची धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और भीषण जाम की समस्या को देखते हुए प्रशासन ने ऑनलाइन प्री-बुकिंग सिस्टम लागू करने की तैयारी कर ली है। जानिए इससे क्या बदलाव आएंगे।
7 अक्टूबर 2026 का दैनिक राशिफल (Rashifal in Hindi)। मेष, वृषभ, मिथुन से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा बुधवार का दिन? जानें करियर, धन, स्वास्थ्य और लव लाइफ की भविष्यवाणी।
7 अक्टूबर 2026 का मूलांक राशिफल विस्तार से पढ़ें। अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए करियर, व्यापार, स्वास्थ्य, धन और प्रेम संबंध के मामले में कैसा रहेगा आज का दिन।