भारतीय रेलवे ने मार्च 2006 में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 20 ग्राम वजन का गोल्ड प्लेटेड सिल्वर मेडल देने की शुरुआत की थी। लेकिन भोपाल मंडल में सामने आए मेडल घोटाले और कुछ कर्मचारियों को नकली चांदी के सिक्के मिलने की शिकायतों के बाद रेलवे ने यह परंपरा पूरी तरह समाप्त कर दी है।

इस फैसले से कई कर्मचारियों के चेहरे पर निराशा साफ नजर आई।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
भारतीय रेलवे ने मार्च 2006 में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 20 ग्राम वजन का गोल्ड प्लेटेड सिल्वर मेडल देने की शुरुआत की थी। लेकिन भोपाल मंडल में सामने आए मेडल घोटाले और कुछ कर्मचारियों को नकली चांदी के सिक्के मिलने की शिकायतों के बाद रेलवे ने यह परंपरा पूरी तरह समाप्त कर दी है। दरअसल, भोपाल मंडल कार्यालय में आयोजित विदाई समारोह भावनात्मक माहौल में संपन्न हुआ। जनवरी माह में सेवानिवृत्त हुए 32 रेल कर्मचारियों को मंच से सम्मानित किया गया। समारोह में तालियों की गूंज, सम्मान पत्र और अंतिम भुगतान से जुड़ी सभी औपचारिकताएं पूरी की गईं, लेकिन 20 वर्षों से चली आ रही एक परंपरा के अभाव ने कर्मचारियों को मायूस कर दिया। रेलवे बोर्ड द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दिए जाने वाले स्वर्ण-मढ़ित चांदी के सिक्के की परंपरा समाप्त कर दी गई है। इस फैसले से कई कर्मचारियों के चेहरे पर निराशा साफ नजर आई। उनका कहना था कि यह सिक्का केवल सम्मान नहीं, बल्कि वर्षों की सेवा की एक यादगार निशानी हुआ करता था।
शिकायतों के बाद किया बंद
चीफ ट्रैक्शन लोको पायलट एके जैन ने बताया कि उन्होंने 1988 में रेलवे सेवा ज्वाइन की थी। इलेक्ट्रिक लोको संचालन, समय प्रबंधन और लगातार ट्रेन मूवमेंट पर नजर रखना बड़ी जिम्मेदारी होती है। काम का कोई तय समय नहीं रहता। उनका मानना है कि चांदी महंगी होने और नकली सिक्कों की शिकायतों के चलते यह परंपरा बंद की गई होगी।
सिक्का सेवा जीवन की स्मृति था
सब इंस्पेक्टर प्रभुनाथ तिवारी ने कहा- मैंने 1987 में सेवा शुरू की थी और डीआरएम कार्यालय के कंट्रोल रूम में कार्यरत रहे। यात्रियों की सुरक्षा और समस्याओं के समाधान की जिम्मेदारी कभी खत्म नहीं होती। उन्होंने कहा कि चांदी का सिक्का सेवा जीवन की स्मृति था, उसका बंद होना दुखद है।
परंपरा खत्म होना पीड़ादायक
मुख्य लोको निरीक्षक सुरेन्द्र प्रताप वर्मा ने बताया कि उन्होंने 1988 में सहायक लोको पायलट के रूप में करियर शुरू किया था। मौसम की मार, तकनीकी खराबी और अनियमित समय के बावजूद यह नौकरी हमेशा चुनौतीपूर्ण और रोमांचक रही। उन्होंने कहा कि 20 साल पुरानी परंपरा का खत्म होना कर्मचारियों के लिए पीड़ादायक है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।