क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर अपने परिवार के साथ मध्यप्रदेश के महेश्वर में दो दिवसीय दौरे पर आए। सोमवार को दौरे के दूसरे दिन सुबह होटल से निकले। इस दौरान उन्होंने महेश्वर की विश्व प्रसिद्ध महेश्वरी साड़ियों को बनाते देखा और इस उद्योग की बारीकियों को समझा।

महेश्वरी साड़ियों की जानकारी लेते सचिन तेंदुलकर।

महेश्वर। स्टार समाचार वेब
क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर अपने परिवार के साथ मध्यप्रदेश के महेश्वर में दो दिवसीय दौरे पर आए। सोमवार को दौरे के दूसरे दिन सुबह होटल से निकले। इस दौरान उन्होंने महेश्वर की विश्व प्रसिद्ध महेश्वरी साड़ियों को बनाते देखा और इस उद्योग की बारीकियों को समझा। अपने इस भ्रमण के दौरान, सचिन ने बुनकरों से मुलाकात की और साड़ियों की बुनाई प्रक्रिया और उनके इतिहास और महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उनके साथ परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे, जिन्होंने इस पारंपरिक कला को करीब से देखा। सचिन का यह दौरा न केवल एक निजी यात्रा है, बल्कि यह महेश्वर की सांस्कृतिक और हस्तकला विरासत को भी राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा दे रहा है। इससे पहले रविवार को सचिन ने नर्मदा नदी के किनारे स्थित ऐतिहासिक किले और देवी अहिल्याबाई की राजगादी का भ्रमण किया था। जहां उन्होंने माथा टेका और दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने किला परिसर में स्थित प्राचीन मां अहिल्येश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की।
सचिन ने नर्मदा नदी में नौका विहार भी किया और प्रशंसकों से मिले, जिन्होंने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने किले के विभिन्न हिस्सों का भ्रमण करते हुए वहां की समृद्ध विरासत को करीब से देखा। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस और प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं।
सचिन के दौरे से स्थानीय पर्यटन में काफी उत्साह देखा गया। उनका यह कदम यह दर्शाता है कि वे न केवल खेल के प्रति, बल्कि देश की समृद्ध कला और संस्कृति के प्रति भी गहरी रुचि रखते हैं। उनके इस दौरे से महेश्वरी साड़ी उद्योग से जुड़े बुनकरों को भी प्रोत्साहन मिला है। सचिन आज देर शाम तक महेश्वर से रवाना होंगे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
राजधानी भोपाल में लोक आस्था के महापर्व छठ पर उमड़ी श्रद्धा की भीड़। मंत्री विश्वास सारंग ने विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचकर की पूजा-अर्चना। जानिए शीतलदास की बगिया सहित प्रमुख घाटों के विशेष आयोजन और पारण की पूरी जानकारी।
रीवा मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष और पूर्व डीन डॉ. मनोज इंदुलकर पर एक महिला द्वारा मानसिक उत्पीड़न और छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगे हैं। जूनियर डॉक्टरों के प्रदर्शन और प्रशासनिक कार्रवाई की पूरी रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
ग्वालियर के बहोड़ापुर इलाके में आठवीं कक्षा की 13 वर्षीय छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपियों ने कोचिंग से लौटते वक्त उसे जबरन स्कूटी पर बैठाकर दरगाह के पास स्थित एक खाली तलघर में इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर में चल रहे ऑनलाइन गेमिंग रैकेट का खुलासा किया है। 'LOTUS-247' के जरिए हो रही ठगी में लंदन और मुंबई कनेक्शन सामने आया है।
भोपाल के जहांगीराबाद में रविवार तड़के गोवंश काटे जाने की सूचना से तनाव फैल गया। बजरंग दल व विहिप के प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने आरोपी के अवैध अतिक्रमण को तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
भोपाल के भदभदा चौराहे पर रैपिडो बाइक से ऑफिस जा रही ट्रेनी पत्रकार सपना कुमारी की डंपर से कुचलकर मौत। कट मारने के बाद असंतुलित होकर गिरी थीं सड़क पर।
मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी विभागों में नियमित पदों पर काम कर रहे आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाएं मार्च 2027 तक समाप्त करने के निर्देश दिए हैं। इस फैसले से चतुर्थ श्रेणी को छोड़कर प्रदेश के करीब 2 से 2.5 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी पर संकट गहरा गया है। पढ़ें पूरी खबर और नए भर्ती नियम।
वन विकास निगम लामता परियोजना मंडल बालाघाट के परियोजना परिक्षेत्र वारासिवनी अंतर्गत कटंगी-तुमसर नागपुर रेलवे ट्रैक पर पौनिया गांव के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से तीन वर्षीय बाघ शावक की मौत हो गई। घटना दरमियानी रात करीब तीन बजे की बताई जा रही है।
लोकायुक्त पुलिस ने सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के SDO संजीव शर्मा के पचमढ़ी और छिंदवाड़ा स्थित आवासों पर छापा मारा। तलाशी में 2.5 किलो सोना, 26 लाख नकद, दो होटल-रिसॉर्ट और जमीन के 28 दस्तावेजों समेत 7.60 करोड़ की संपत्ति का खुलासा हुआ है।
इंदौर नगर निगम ने 10 साल की सेवा पूरी कर चुके दैनिक वेतनभोगी और सफाई कर्मचारियों को विनियमित (नियमित) करने का संकल्प पारित किया है। जानें मेयर पुष्यमित्र भार्गव की इस घोषणा और 2016 के सर्कुलर से जुड़ी पूरी जानकारी।